Blog

  • नगर की महिलाओं ने होली पर्व की परंपराओं को निभाया….

    नगर की महिलाओं ने होली पर्व की परंपराओं को निभाया….


    खरसिया। होली पूजन पर नगर की महिलाओं और बच्चों द्वारा नगर के टाउनहॉल में होली पूजन कर परम्परा को निभाया गया।

    होलिका दहन के दिन लकड़ियों के ढेर के साथ ही गोबर के उपले या कंडे जलाने की भी प्रथा है। हमारे शास्त्रों में या हमारी परंपराओं में हर चीज बड़ी ही सोच-समझकर बनायी गयी है इन सबसे हमें कहीं-न-कहीं फायदा जरूर होता है इसी तरह से आज के दिन गोबर के उपलों को जलाने के पीछे भी हमारी ही भलाई छिपी हुई है। इसके साथ ही होलिका दहन के दिन से होलाष्टक समाप्त हो जाएगे, जिसके चलते विवाह आदि सभी शुभ कार्य अब फिर से शुरू हो जायेंगे।
    विदित हो कि प्रत्येक वर्ष फाल्गुन मास की पूर्णिमा तिथि को होलिका दहन किया जाता है। इस बार फाल्गुन मास की पूर्णिमा तिथि 7 मार्च को पड़ रही है। 6 मार्च की रात्रि 1 बजे अर्थात 7 मार्च को होलीका दहन के अगले दिन 8 मार्च को धुलेंडी मनाई जाएगी। कुछ लोग अपने घरों में होलिका दहन करके पूजा अर्चना करते हैं तो वहीं कुछ स्थानों पर सामूहिक रूप से होलिका दहन किया जाता है। इस दिन लोग होलिका के चारों और फेरे लेते हुए पूजा अर्चना करते हैं। मान्यता है कि होलिका की अग्नि में सभी तरह की नकारात्मक शक्तियां भस्म हो जाती हैं। होलिका की अग्नि में मुख्य रूप से लोग परिक्रमा करते हुए गेंहू की बालियां अर्पित करते हैं। इसके साथ ही होली की अग्नि में तिल, उपले और गोबर की बनी हुई गुलरिया (छोटे-छोटे गोबर के गोले जिनमें बीच में सुराख किया जाता है) की माला अर्पित कर जीवन की समस्याओं से मुक्ति के लिए प्रार्थना करते है।

  • ट्विटर बनाने वाले जैक डॉर्सी ‘Bluesky’ ऐप ले आए, फीचर्स से एलन मस्क का सिरदर्द पक्का

    ट्विटर बनाने वाले जैक डॉर्सी ‘Bluesky’ ऐप ले आए, फीचर्स से एलन मस्क का सिरदर्द पक्का

    कहां एक तरफ तो इन महानुभाव के ट्विटर (Twitter) का नया CEO बनने की बात चल रही थी, और कहां ये खुद का ऐप लेकर आ गए. हम ट्विटर के सहसंस्थापक जैक डॉर्सी की बात कर रहे हैं. उन्होंने एक नया सोशल नेटवर्किंग प्लेटफॉर्म ‘Bluesky’ लॉन्च कर दिया है. मतलब एलन मस्क के लिए नई मुसीबत आ गई है. फिलहाल ये ऐप ऐप्पल स्टोर पर ही उपलब्ध है वो भी कुछ चुनिंदा बेटा टेस्टर के लिए. हालांकि जल्द ही इसके आम यूजर्स तक पहुंचने की उम्मीद की जा रही है. जानते हैं कि आखिर जैक का ये ‘जैक’ कितना वजन उठाएगा.

    क्या है ब्लूस्काई ऐप?

    iOS पर ब्लूस्काई ऐप को 17 फरवरी 2023 को लिस्ट किया गया था. ऐप इंटेलिजेंस फर्म data.ai के मुताबिक, टेस्टिंग फेज में इसे करीब दो हजार बार इंस्टॉल किया गया है. ऐप पर आप 256 अक्षरों का एक पोस्ट बनाने के लिए प्लस बटन पर क्लिक कर सकते हैं, जिसमें फोटो भी शामिल हो सकती है. 

    data.ai के मुताबिक ऐप का यूजर इंटरफेस इस्तेमाल में बेहद आसान है. हालांकि पहली नजर में ब्लूस्काई काफी हद तक ट्विटर जैसा ही नजर आता है. ट्विटर की तरह इसमें भी यूजर्स अकाउंट्स को ब्लॉक, शेयर और म्यूट कर सकते हैं. एक अन्य टैब में आप नोटिफिकेशन चेक कर सकते हैं, जिसमें लाइक, रीपोस्ट, फॉलो और रिप्लाई शामिल हैं. ट्विटर जहां आपको “What’s happening?”  बोलता है तो ब्लूस्काई  “What’s up?” वैसे अभी ऐप अपने डेवलपर फेज में है तो इसमें बदलाव होने की उम्मीद है.

    बात करें दूसरे फीचर्स की तो ब्लूस्काई में ऐप के नेविगेशन में डिस्कवर टैब काफी उपयोगी है. आपको ‘किसे फॉलो करें’ जैसे सुझाव और हाल ही में पोस्ट किए गए ब्लूस्काई अपडेट की एक फीड भी मिल जाएगी. रिपोर्ट के अनुसार, “ऐप में एक अन्य टैब आपको अपने नोटिफिकेशन की जांच करने देता है, जिसमें लाइक, रीपोस्ट, फॉलो और रिप्लाई शामिल हैं. यह भी ट्विटर की तरह ही है. इसमें कोई डीएम (डायरेक्ट मेसेज) नहीं हैं.”

    प्रोजेक्ट पुराना है

    ब्लूस्काई का ट्विटर के हालिया डेवलपमेंट से कोई सीधा लेना-देना नहीं है. इस प्रोजेक्ट की शुरुआत 2019 में Twitter के साथ ही हुई थी. लेकिन जैक के ट्विटर छोड़ने के बाद ये प्रोजेक्ट भी उनकी संस्थापित कंपनी से अलग हो गया. पिछले साल अक्टूबर में डॉर्सी ने ट्विटर पर एक पोस्ट की थी. इसमें उन्होंने कहा था कि ब्लूस्काई प्रोजेक्ट का मकसद उन कंपनियों का प्रतियोगी बनना है जो सोशल मीडिया यूजर्स के ‘डेटा का मालिक’ बनने की कोशिश कर रही हैं.

    रिपोर्टों के मुताबिक जैक डॉर्सी की नई कंपनी को अब तक 107 करोड़ रुपये से ज्यादा की फंडिंग भी मिल चुकी है. जैक डॉर्सी को टेक की दुनिया में ‘कैप्टन जैक स्पैरो’ के नाम से भी जाना जाता है. मतलब उनका खेल कभी खत्म नहीं होता और वो वापसी करते हैं. देखना होगा ब्लूस्काई के साथ ये बात कितनी सच साबित होगी.

  • खरसिया कोटवारों ने दिया धरना निकाली वादा निभाओ रैली…एसडीएम को मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन…

    खरसिया कोटवारों ने दिया धरना निकाली वादा निभाओ रैली…एसडीएम को मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन…

    खरसिया। मूलभूत समस्याओं के निराकरण की मांग को लेकर प्रांतीय संघर्ष समिति कोटवार संघ छत्तीसगढ़ के तत्वावधान में खरसिया तहसील कोटवार संघ द्वारा 1 दिवसीय धरना प्रदर्शन एवं वादा निभाओ रैली का आयोजन शुक्रवार को तहसील मुख्यालय खरसिया में किया गया।

    विकासखंड के समस्त कोटवार रैली निकाल कर खरसिया अनुविभागीय अधिकारी कार्यालय पहुंचे, वहीं मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। तहसील कोटवार संघ के अध्यक्ष सुरूति दास ने कहा कि कोटवारों को अनावश्यक रूप से तहसील स्तर पर ड्यूटी नहीं लगाए जाने को लेकर यह आंदोलन किया जा रहा है।

    वहीं कहा कि तहसील स्तर पर ड्यूटी लगाया जाना छत्तीसगढ़ शासन आयुक्त भू अभिलेख की भूमि राजस्व संहिता की धारा 230 के प्रावधानों के विपरीत है। ऐसे में कोटवारों को प्रावधानों के अनुरूप कार्य दिया जावे तथा कोटवारों के मूलभूत कर्तव्य के अतिरिक्त अन्य कार्य नहीं लिया जावे।

    छत्तीसगढ़ शासन नहीं दे रहा शासकीय कर्मचारी का दर्जा

    कोटवार आजादी के पूर्व से ही पीढ़ी दर पीढ़ी ग्रामीण स्तर में रहकर अपनी सेवाएं देते आ रहे हैं। परंतु सभी विभागों की चाकरी करने के बाद भी कोटवारों को शासकीय कर्मचारी का दर्जा नहीं मिल पाया है। लंबी अवधि तक सेवा देने के बाद जब सेवानिवृत्त होते हैं, तो पेंशन ग्रेजुएटी की सुविधा नहीं मिल पाती। मात्र मानदेय से परिवार का गुजर-बसर कर पाने में कोटवारों को भारी आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ता है।

    झारखंड, उड़ीसा, महाराष्ट्र जैसे निकटवर्ती राज्य में कोटवारों को नियमित कर्मचारी का दर्जा देकर उन्हें सम्मानजनक वेतन के अलावा अन्य सुविधाएं भी दी जाती हैं, परंतु छत्तीसगढ़ जैसे संपन्न राज्य में कोटवारों की स्थिति बहुत ही दयनीय है। 23 फरवरी 2019 को कोटवारों के प्रांतीय सम्मेलन पाटन में यह आश्वासन भी दिया गया था कि स्वतंत्रता के पूर्व मालगुजारों द्वारा दी गई जमीन को आपके शासनकाल में भूमि स्वामी के हक़ में दिया गया था। वहीं उक्त जमीन को वापस छिन लिया गया है तो विधिवत उसे कोटवारों के हक में दिया जाएगा। परंतु आज तक इसमें अमल नहीं हो पाया है।

  • छत्तीसगढ़ में हुक्का बार का संचालन हुआ अवैध घोषित,प्रतिबंध संबंधी कानून हुआ लागू….

    छत्तीसगढ़ में हुक्का बार का संचालन हुआ अवैध घोषित,प्रतिबंध संबंधी कानून हुआ लागू….

    छत्तीसगढ़ में हुक्का बार का संचालन अवैध घोषित कर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा युवाओं में बढ़ते नशे की प्रवृत्ति पर प्रभावी रोक लगाते हुये राज्य में एक स्वस्थ वातावरण के निर्माण की दिशा में एक अभूतपूर्व कदम उठाया गया है।

    हुक्का बार संचालन की रोकथाम के लिए अधिनियम में संशोधन करते हुए कठोर प्रावधान किए गए हैं। संशोधित अधिनियम तत्काल प्रभाव से लागू हो गया है।
    प्रदेश के विभिन्न भोजनालय, होटल, रेस्टॉरेन्ट आदि सहित अन्य जगहों पर संचालित हुक्का बारों में फ्लेवरयुक्त सामग्री के अलावा तम्बाकू एवं अन्य मादक द्रव्यों के उपयोग किये जाने से युवा पीढ़ी सहित आमजन आकर्षित होकर अपने स्वास्थ्य का नुकसान करने की जानकारी प्राप्त हो रही थी। अतः इन हुक्का बारों पर प्रतिबंध लगाया जाना आवश्यक प्रतीत हो रहा था। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा इस अवैध गतिविधि पर संज्ञान लेते हुये हुक्का बारों पर कठोर कार्यवाही करने तथा समस्त हुक्का बारों को बंद किये जाने के निर्देश दिये गये थे। मुख्यमंत्री द्वारा दिये गये निर्देशों के परिपालन में पुलिस विभाग द्वारा समस्त हुक्का बारों पर कठोर कार्यवाहियां की गई तथा प्रदेश के समस्त हुक्का बारों को बंद कराया गया।
    मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा निर्देश दिया गया कि उपरोक्त अधिनियम में वर्तमान परिदृश्य को ध्यान में रखते हुये आवश्यक संशोधन किया जाये, ताकि युवा पीढ़ी इस प्रकार के नशे की आदि न हो सके। निर्देशों को गंभीरता से लेते हुये भारत सरकार के “सिगरेट और अन्य तंबाकू उत्पाद (विज्ञापन का प्रतिषेध और व्यापार तथा वाणिज्य, उत्पादन, प्रदाय और वितरण का विनियमन) अधिनियम, 2003” में आवश्यक संशोधन का प्रारूप छत्तीसगढ़ शासन द्वारा तैयार किया गया। अधिनियम के संशोधन प्रस्ताव को छत्तीसगढ़ विधानसभा द्वारा पारित किये जाने के पश्चात् सक्षम अनुमति प्राप्त की गई। छत्तीसगढ़ राज्य के विधि और विधायी कार्य विभाग द्वारा 10 फरवरी 2023 को अधिनियम का प्रकाशन छत्तीसगढ़ राजपत्र में किया गया।

    संशोधन अधिनियम के तहत राज्य में किसी भी प्रकार के हुक्का बार के संचालन को प्रतिबंधित किया गया है। साथ ही किसी भी सामुदायिक हुक्का बार में हुक्का या नरगिल के माध्यम से धुम्रपान को भी निषिद्ध किया गया है। हुक्का बार के संचालन पाये जाने पर हुक्का बार के विषय या साधन के रूप में उपयोग की जाने वाली किसी भी सामग्री या वस्तु को जप्त करने का प्रावधान किया गया है।

    जो कोई भी व्यक्ति हुक्का बार का संचालन करते पाया जाएगा उसके विरूद्ध गैर-जमानतीय अपराध कायम होगा तथा वह ऐसे कारावास जो कि 03 वर्ष तक का हो सकेगा, किन्तु 01 वर्ष से कम नहीं होगा और जुर्माना, जो कि 50 हजार रुपये तक का हो सकेगा, किन्तु जो 10 हजार रुपये से कम का नहीं होगा, से दण्डनीय होगा।

    इसी तरह जो कोई व्यक्ति हुक्का बार में हुक्का के माध्यम से धुम्रपान करते हुये पाया जाता है तो वह ऐसे जुर्माना, जो कि 5 हजार रुपये तक हो सकेगा, किन्तु जो एक हजार रुपये से कम नहीं होगा, से दण्डित किया जाएगा। यह संशोधन अधिनियम तत्काल प्रभाव से प्रभावशील हो गया है।अधिनियम के कठोर प्रावधानों से हुक्का बारों के संचालन एवं हुक्का बारों में सम्मिलित होकर हुक्कापान करने की प्रवृत्ति पर निश्चित रूप से प्रभावी नियंत्रण स्थापित होगा।

  • 7 ट्रेनी IPS को फील्ड ट्रेनिंग के लिए मिली पोस्टिंग, आकाश शुक्ला को मिली रायपुर में पोस्टिंग… 

    7 ट्रेनी IPS को फील्ड ट्रेनिंग के लिए मिली पोस्टिंग, आकाश शुक्ला को मिली रायपुर में पोस्टिंग… 

    रायपुर। 2021 बैच के छत्तीसगढ़ कैडर के IPS अफसरों की हैदराबाद पुलिस अकादमी में ट्रेनिंग पूरी हो गयी है। जिसके बाद अब छत्तीसगढ कैडर के 7 अफसरों को प्रदेश के अलग-अलग जिलों में फील्ड ट्रेनिंग के लिए पोस्टिंग दी गयी है। नई पोस्टिंग के बाद ये नव चयनित अधिकारी अब IG, ADG व SP रैंक के स्तर के अधिकारियों की निगरानी में पुलिसिंग के गुर सीखेंगे।
    होम कैडर के IPS आकाश कुमार शुक्ला को फील्ड ट्रेनिंग के लिए रायपुर में पोस्टिंग दी गयी है। उनके मेंटर आईजी अजय यादव और ट्रेनर SSP प्रशांत अग्रवाल होंगे। वहीं चिराग जैन को पोस्टिंग सरगुजा में दी गयी है, जहां उनके मेंटर आईजी रामगोपल गर्ग होंगे, जबकि ट्रेनर एसपी भावना गुप्ता होंगी। उसी तरह अमन कुमार रमन कुमार झा को बिलासपुर में फील्ड पोस्टिंग मिली है। उनके मेंटर आईजी बीएल मीणा और एसपी ट्रेनर संतोष कुमार सिंह होंगे। रविंद्र कुमार मीणा को बस्तर में पोस्टिंग मिली है, उनके मेंटर आईजी सुंदरराज पी होंगे, जबकि ट्रेनर एसपी जितेंद्र मीणा होंगे।

    रोहित कुमार शाह को कोरबा में पोस्टिंग मिली है, जिनके मेंटर एडीजी प्रदीप गुप्ता होंगे, जबकि एसपी ट्रेनर उदय किरण होंगे। उदित पुष्कर को रायगढ़ ट्रेनिंग के लिए भेजा गया है, उनके मेंटर एडीजी विवेकानंद सिन्हा होंगे, जबकि एसपी ट्रेनर सदानंद कुमार होंगे। वहीं उमेश प्रसाद गुप्ता को दुर्ग भेजा गया है, उनके मेंटर आईजी आनंद छाबड़ा और एसपी ट्रेनर अभिषेक पल्लव होंगे।

  • महाधिवेशन की तैयारी देखने पहुंचे AICC के प्रभारी महासचिव : छत्तीसगढ़ में ईडी के छापे पर वेणुगोपाल ने कहा – कांग्रेस ED-CBI से डरने वाली नहीं

    महाधिवेशन की तैयारी देखने पहुंचे AICC के प्रभारी महासचिव : छत्तीसगढ़ में ईडी के छापे पर वेणुगोपाल ने कहा – कांग्रेस ED-CBI से डरने वाली नहीं

    रायपुर. छत्तीसगढ़ में कांग्रेस के राष्ट्रीय अधिवेशन की तैयारी जोर-शोर से चल रहा है. AICC के प्रभारी महासचिव केसी वेणुगोपाल रायपुर पहुंचे. उन्होंने अधिवेशन की तैयारियों को लेकर कहा,अधिवेशन की सभी तैयारियां पूरी हो गई है. बड़ा अरेंजमेंट किया गया है.

    अधिवेशन के पहले कांग्रेस नेताओं के यहां ईडी की रेड पर वेणुगोपाल ने कहा, हमें पहले से मालूम था, जब भी कांग्रेस पार्टी कोई बड़ा आयोजन करती है, बीजेपी ईडी और सीबीआई का दुरुपयोग करती है. कांग्रेस पार्टी ईडी और सीबीआई से डरने वाली नहीं है.

    एआईसीसी के प्रभारी महासचिव केसी वेणुगोपाल ने कहा, ईडी का छापा साफ तौर पर राजनीति विवाद का नतीजा है. सीबीआई और ईडी के नाम पर भाजपा डरा नहीं पाएगी. कांग्रेस किसी चीज से डरने या भागने वाली नहीं है. हमें कानून पर भरोसा है. कानून के अनुसार लड़ेंगे. हमें पहले से पता था ऐसा कुछ होने वाला है. जहां भी चुनाव या महाधिवेशन है, ईडी आती है. पूरे भारत में यह सबको पहले से पता है.

    AICC के प्रभारी महासचिव केसी वेणुगोपाल महाधिवेशन स्थल का निरीक्षण करेंगे. उनके साथ सीएम भूपेश बघेल भी निरीक्षण के लिए जा सकते हैं. इसके बाद महाधिवेशन को लेकर समीक्षा की जाएगी. इस दौरान एयरपोर्ट पर मंत्री कवासी लखमा, विधायक विकास उपाध्याय समेत कई कांग्रेस नेता मौजूद रहे.

  • राज्यपाल अनुसुईया उइके को माना स्थित स्टेट हैंगर पर दी गई भाव-भीनी विदाई…

    राज्यपाल अनुसुईया उइके को माना स्थित स्टेट हैंगर पर दी गई भाव-भीनी विदाई…

    रायपुर। राज्यपाल अनुसुईया उइके को माना स्थित स्टेट हैंगर पर भावभीनी विदाई दी गई। उन्हें विमानतल पर गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने राज्यपाल को पुष्प गुच्छ भेंट कर विदाई दी।
    इसी के साथ ही साथ विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत, गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू, संस्कृति मंत्री अमरजीत भगत, शिक्षा मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम, कोरबा की सांसद ज्योत्सना महंत, विधायक सत्यनारायण शर्मा, विधायक बृजमोहन अग्रवाल ने भी राज्यपाल को विदाई दी।

    उल्लेखनीय है कि अनुसुईया उइके को मणिपुर का राज्यपाल बनाया गया है । इस अवसर पर मुख्य सचिव अमिताभ जैन, पुलिस महानिदेशक अशोक जुनेजा, अपर मुख्य सचिव सुब्रत साहू ,रायपुर संभाग के आयुक्त यशवंत कुमार, मुख्यमंत्री के सचिव सिद्धार्थ कोमल सिंह परदेशी , सामान्य प्रशासन विभाग के सचिव कमलप्रीत सिंह, राज्यपाल के सचिव अमृत खलखो, अजय यादव, कलेक्टर रायपुर सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रशांत कुमार अग्रवाल भी उपस्थित थे।

  • जल्द चेक करें कहीं डूब न जाएं आपके पैसे, एक और बैंक हुआ दिवालिया, आरबीआई ने रद्द किया लाइसेंस…

    भारतीय रिजर्व बैंक ने मध्य प्रदेश के गुना में गढ़ा सहकारी बैंक का लाइसेंस रद्द कर दिया है। आरबीआई का कहना है कि इस बैंक के पास न तो पर्याप्त पूंजी है और न ही आगे कमाई करने की कोई संभावना दिखाई दे रही है।

    RBI:  आरबीआई ने कहा कि, इस सहकारी बैंक के लगभग 98.4 प्रतिशत जमाकर्ता डिपॉजिट इंश्योरेंस एंड क्रेडिट गारंटी कॉरपोरेशन से अपनी जमा की पूरी राशि प्राप्त करने के हकदार है। लाइसेंस को रद्द करने के बाद आरबीआई ने कहा कि बैंक के पास पर्याप्त पूंजी नहीं है और गढ़ा सहकारी बैंक अपनी वर्तमान वित्तीय स्थिति के साथ अपने वर्तमान जमाकर्ताओं को पूर्ण भुगतान करने में असमर्थ होगा।

    RBI:  आरबीआई ने बैंक के खाताधारकों से कहा है कि प्रत्येक जमाकर्ता डीआईसीजीसी से 5,00,000 रुपए तक अपनी जमा बीमा दावा राशि दी जाएगा। 19 दिसंबर, 2022 तक, आरबीआई ने बैंक के संबंधित जमाकर्ताओं से प्राप्त अनुरोध के आधार पर कुल बीमित जमा राशि में से 12.37 करोड़ रुपए का भुगतान पहले ही कर दिया है।

  • CM और HM तक पहुंची महिला अफसरों की लड़ाई,IAS-IPS की लड़ाई और प्राइवेट PHOTOS LEAK ! जानिए सरकार ने कौन सी की कार्रवाई ?

    CM और HM तक पहुंची महिला अफसरों की लड़ाई,IAS-IPS की लड़ाई और प्राइवेट PHOTOS LEAK ! जानिए सरकार ने कौन सी की कार्रवाई ?

    कर्नाटक में दो महिला नौकरशाह IPS D Roopa और IAS officer Rohini Sindhuri के बीच चल रहे विवाद के दौरान अब दोनों के तबादले की खबर आ रही है. जानकारी के मुताबिक अगले आदेश तक आईपीएस D Roopa और आईएएस अधिकारी Rohini Sindhuri का तबादला कर दिया गया है. हालांकि दोनों को अभी तक कहीं पोस्टिंग नहीं मिली है. वहीं, आईपीएस रूपा के पति आईएएस अधिकारी मुनीश मौदगिल का भी तबादला कर दिया गया है.

    बता दें कि रविवार को जब डी रूपा ने रोहिणी सिंधुरी की कुछ निजी तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर कीं तो लोग काफी हैरान रह गए. तस्वीरें शेयर करते हुए रूपा ने दावा किया कि सिंधुरी ने खुद तीन पुरुष आईएएस अधिकारियों को निजी तस्वीरें भेजी थीं. रूपा ने सिंधुरी पर 19 आरोप लगाए. वहीं सिंधुरी ने पिछले रविवार को बयान जारी कर कहा कि रूपा उन्हें बदनाम करने के लिए झूठे आरोप लगा रही हैं.

    कर्नाटक के सीएम तक पहुंची लड़ाई !

    इतना ही नहीं, आईपीएस डी. रूपा ने आईएएस अधिकारी रोहिणी सिंधुरी, कर्नाटक से राज्यसभा सांसद लहर सिंह सिरोया की लड़ाई को लेकर भी ट्वीट किया. वहीं, कर्नाटक के गृह मंत्री अरागा ज्ञानेंद्र ने भी नाराजगी जताई और सेवा नियमों के उल्लंघन का हवाला देते हुए कार्रवाई की चेतावनी दी.

    उन्होंने कहा था कि कर्नाटक में नौकरशाहों के बीच जो हो रहा है वह दुर्भाग्यपूर्ण है. मैं प्रधान मंत्री और गृह मंत्री से आग्रह करता हूं कि वे भारत भर के नौकरशाहों को अपने व्यक्तिगत सोशल मीडिया खातों को बंद करने की सलाह दें. उनके व्यक्तिगत विचार और प्राथमिकताएं अक्सर सरकारों के कामकाज में बाधा डालती हैं.

    इतना ही नहीं कर्नाटक के गृह मंत्री अरागा ज्ञानेंद्र ने कहा कि हम चुप नहीं बैठे हैं, उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी. ये दोनों इतना बुरा बर्ताव कर रहे हैं, आम लोग सड़कों पर भी ऐसा बर्ताव नहीं करते. यह बहुत ही खराब व्यवहार है. उन्हें अपने व्यक्तिगत मुद्दों पर जो करना है करने दें, लेकिन सोशल मीडिया पर इस तरह का व्यवहार नहीं करना चाहिए. मुख्यमंत्री भी इसके बारे में जानते हैं.

    क्यों छिड़ी है जंग ?

    Rohini Sindhuri 2009 बैच की कर्नाटक कैडर की आईएएस अधिकारी हैं. वह मूल रूप से आंध्र प्रदेश की रहने वाली हैं. वह अब तक कई पदों पर काम कर चुकी हैं. इस समय वह स्थानांतरित होने से पहले हिंदू धार्मिक संस्थानों और धर्मार्थ बंदोबस्ती विभाग के आयुक्त के रूप में काम कर रही थीं. इसके अलावा D Roopa की बात करें तो वह कर्नाटक हस्तशिल्प विकास निगम में एमडी के पद पर कार्यरत थीं, जिनका तत्काल तबादला भी कर दिया गया है.

  • महिला IAS और IPS की लड़ाई: खुलेआम भिड़ गईं दोनों अफसर, सोशल मीडिया पर इल्जामों की झड़ी, जानिए किसने शेयर की निजी तस्वीरें ?

    महिला IAS और IPS की लड़ाई: खुलेआम भिड़ गईं दोनों अफसर, सोशल मीडिया पर इल्जामों की झड़ी, जानिए किसने शेयर की निजी तस्वीरें ?

    कर्नाटक के राजनीतिक गलियारों में इन दिनों दो महिला अधिकारियों का विवाद सुर्खियों में है. जब आईपीएस अधिकारी डी रूपा मौदगिल और आईएएस अधिकारी रोहिणी सिंधुरी के बीच खुले आम टकराव की स्थिति बनी तो यह विवाद भी दिन भर सोशल मीडिया पर सुर्खियों में रहा. आईपीएस अधिकारी डी. रूपा मौदगिल द्वारा आईएएस अधिकारी रोहिणी सिंधुरी के खिलाफ खुले तौर पर भ्रष्टाचार के कई आरोप लगाए. इसके बाद रोहिणी सिंधुरी की कुछ निजी तस्वीरें भी साझा करने के आरोप हैं.


    आईपीएस रूपा ने 19 आरोप लगाए

    कर्नाटक में महिला आईएएस रोहिणी और महिला आईपीएस डी. रूपा के बीच की लड़ाई खुलेआम सोशल मीडिया पर चल रही है. आईपीएस रूपा ने आईएएस रोहिणी सिंधुरी पर 19 आरोप लगाते हुए कहा कि जब रोहिणी मांड्या की जिला पंचायत सीईओ बनीं तो उन्होंने शौचालयों की संख्या में हेरफेर कर केंद्र सरकार से पुरस्कार जीता, लेकिन इस मामले में कोई जांच नहीं हुई.

    इसके अलावा आरोप है कि डी. रूपा द्वारा चामराजनगर में बिना ऑक्सीजन के 24 लोगों की मौत के मामले में आईएएस रोहिणी सिंधुरी को भी दोषी ठहराया गया था, तो रोहिणी किसी तरह इससे बच निकली?

    मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, आईएएस रोहिणी सिंधुरी ने रविवार को एक बयान जारी कर कहा कि रूपा मेरे खिलाफ एक झूठा व्यक्तिगत बदनामी अभियान चला रही है, जो उसकी असली कार्यप्रणाली है. आईएएस सिंधुरी ने कहा कि मैं आईपीसी की धाराओं के तहत कानूनी कार्रवाई करूंगी.

    सिंदूरी ने कहा कि रूप ने मुझे बदनाम करने के लिए सोशल मीडिया से तस्वीरें और मेरे व्हाट्सएप स्टेटस के स्क्रीनशॉट कलेक्ट किए. जैसा कि उसने आरोप लगाया है कि मैंने ये तस्वीरें कुछ अधिकारियों को भेजी हैं, मैं उनसे अनुरोध करती हूं कि वे उनके नाम सार्वजनिक करें.

    वहीं आईपीएस डी रूपा ने भी रविवार को मीडिया से कहा कि सिंधुरी पर लगे सभी आरोपों की जांच होनी चाहिए. आईपीएस रूपा ने कहा कि मैंने जनता के सामने कुछ ही बातें रखी हैं.