Blog

  • बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार का लगा आरोप,CMO को राज्य सरकार ने किया सस्पेंड…

    बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार का लगा आरोप,CMO को राज्य सरकार ने किया सस्पेंड…

    रायपुर। बिलाईगढ़ नगर पंचायत के CMO को राज्य सरकार ने सस्पेंड कर दिया है। CMO सुशील कुमार चौधरी के खिलाफ बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार के आरोप लगे थे। सस्पेंशन के बाद सीएमओ सुशील चौधरी को संयुक्त संचालक नगरीय प्रशासन विभाग अंबिकापुर भेजा गया है।दरअसल नगर पंचायत बिलाईगढ़ के सीएमओ सुशील कुमार चौधरी पर आरोप है कि उन्होंने बिना स्थल परिवर्तन कराये ही गलत तरीके से परिवर्तित स्थल बताकर भुगतान करा दिया। वहीं पूरे मामले को रफा-दफा करने की कोशिश की।

    इस मामले में शिकायत होने के बाद जांच करायी गयी। जांच में मामला सही पाये जाने के बाद नगरीय प्रशासन विभाग ने सुशील कुमार चौधरी को सस्पेंड कर दिया।

  • छत्तीसगढ़ सहित इन राज्यों में टूटा कोरोना का कहर, मचा हड़कंप, कई जगहों पर स्कूल किया गया बंद…

    छत्तीसगढ़ सहित इन राज्यों में टूटा कोरोना का कहर, मचा हड़कंप, कई जगहों पर स्कूल किया गया बंद…

    रायपुर। स्कूली बच्चों पर कोरोना का कहर खूब टूट रहा है। छत्तीसगढ़ सहित देश के अलग-अलग राज्यों से बच्चों के कोरोना संक्रमित आने की खबरें लगातार आ रही है। छत्तीसगढ़ में जहां अब तक 10 दिन में करीब 40 बच्चे कोरोना संक्रमित हो चुके हैं, तो वहीं बैंग्लोर में 5 दिन के भीतर 300 से अधिक बच्चे कोरोना की चपेट में आ गये हैं। उसी तरह हिमाचल प्रदेश और पंजाब में भी लगातार कोरोना संक्रमित बच्चे मिल रहे हैं। स्कूलों को खोलने के बाद बच्चों के संक्रमित होने की खबरें लगातर आ रही है। सबसे अहम बात ये है कि अब स्कूल खुल जाने के कारण बच्चों पर खतरा मंडरा रहा है, कर्नाटक के बेंगलुरु में ऐसा ही नतीजे दिखे हैं. हालांकि कोरोना पॉजेटिव मिलने के बाद स्कूलों को बंद कर दिया जा रहा है, लेकिन संक्रमण का खतरा बरकरार है।

    बेंगलुरु प्रशासन द्वारा जो आंकड़े दिए गए हैं, उनमें 0 से 9 साल के करीब 127 और 10 से 19 साल के करीब 174 बच्चे कोविड पॉजिटिव पाए गए हैं.

    अब हिमाचल प्रदेश ने 22 अगस्त तक स्कूल बंद करने की बात कही है. पंजाब (Punjab) की ओर से भी स्कूलों में सख्ती बढ़ाने की तैयारी है. बता दें कि हरियाणा में नौवीं से बारहवीं तक के स्कूल जुलाई में खोले गए थे, जबकि पंजाब ने अगस्त की शुरुआत में स्कूल खोले थे. हरियाणा ने भी 2 अगस्त से 9-12वीं तक के छात्रों को स्कूल बुलाना शुरू किया था.

  • फर्ज़ी जाति-प्रमाणपत्र से नौकरी हासिल करने वालों के नाम का हुआ खुलासा..चपरासी से लेकर डिप्टी कलेक्टर, DSP रैंक के अधिकारी सहित 267 के नाम शामिल…

    फर्ज़ी जाति-प्रमाणपत्र से नौकरी हासिल करने वालों के नाम का हुआ खुलासा..चपरासी से लेकर डिप्टी कलेक्टर, DSP रैंक के अधिकारी सहित 267 के नाम शामिल…

    रायपुर। छत्तीसगढ़ में फर्जी जाति प्रमाण से नौकरी पाने वाले 267 लोगों की सूची जारी की गई है। छानबीन समिति ने फर्जी जाति प्रमाण पत्र प्रकरणों की जांच की है और करीब साढ़े 7 सौ प्रकरणों में 267 सरकारी अफसर-कर्मियों के जाति प्रमाण पत्र फर्जी पाए गए हैं। फर्जी जाति प्रमाण पत्र से नौकरी पाने वालों में भिलाई इस्पात संयंत्र के कर्मी भी शामिल है। छानबीन के बाद जारी सूची में 18 अधिकारी कर्मचारी भिलाई इस्पात संयंत्र के मिले हैं। वहीं भूतपूर्व मुख्यमंत्री स्व अजीत जोगी, पूर्व विधायक अमित जोगी समेत 18 जनप्रतिनिधियों के प्रमाण पत्र भी फर्जी पाए गए थे। सामान्य प्रशासन विभाग के सचिव डीडी सिंह ने फर्जी जाति प्रमाण पत्र वालों की सूची सभी संबंधित विभागों को भेजी है और कार्रवाई की अनुशंसा की है। उच्च स्तरीय प्रमाणीकरण छानबीन समिति रायपुर को 2000 से लेकर 2020 तक 758 प्रकरण मिले हैं। जिसमें से 659 प्रकरणों की जांच के बाद उसका निराकरण किया गया। 267 प्रकरणों में जाति प्रमाण पत्र फर्जी पाए गए है, जिसे संबंधित विभाग को कार्रवाई के लिए भेजा गया है। इसमें अधिकांश प्रकरण उच्च न्यायालय में विचाराधीन हैं।

    जिन अफसर-कर्मियों के जाति प्रमाण पत्र फर्जी पाए गए हैं, उसकी सूची निम्नानुसार है-

    भिलाई इस्पात संयंत्र
    प्रबंधक रमेशचंद्र डेकाटे, वरिष्ठ प्रबंधक दीपक खापेकर, ऑपरेटर गणपति, हॉस्पिटल अटेन्डेन्ट दुर्योधन, तकनीशियन पी.इलाराज, अटेन्डेन्ट जी गिरीश, जी राजेश, संतोष भास्कर, भू.पू.सीनियर टी.ओ.टी जी संतोष, प्लांट अन्टेंडेंट महेन्द्र कुमार डेकाटे, सीनियर मैनेजर महेश कुमार गोन्नाडे, वरिष्ठ प्रबंधक राजेन्द्र कु. डेकाटे, क्रेन ऑपरेटर अनिल कुमार पराते, सीनियर ऑपरेटिव दीपक कुमार लोधी, तकनीशियन चन्द्रकुमार बारापात्रे, विद्युत कुमार दास, महेश सहारे, प्लांट अटेंडेंट नारदराम पारकर

    मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी व कार्यालय-सहायक ग्रेड-2

    विनोद कुमार सोनकेशरिया,
    जनसंपर्क विभाग- सहायक संचालक अटल बिहारी काशी,
    आवास एवं पर्यावरण विभाग-सहायक ग्रेड-3 पुनित कुमार कश्यप,
    महाधिवक्ता कार्यालय बिलासपुर-भृत्य हरिहर प्रसाद पराते, गीता मेश्राम।

    सामान्य प्रशासन विभाग

    स्टेनोटायपिस्ट पुरूषोत्तम पतवार, भुवन डेकाटे, सहायक ग्रेड-2 प्रवीण कुमार निमजे, डिप्टी कलेक्ट आनंद मसीह, सहायक ग्रेड-1 राजेंद्र कुमार सोनकुसले, राजेश लिव्हिंगस्टन, हेमलता एक्का, डिप्टी कलेक्टर अनुराग लाल, संयुक्त कलेक्टर/पेट्रोल पंप डीलर शंकर डगला एवं पुत्र सुरेश कुमार डगला, शीघ्रलेखक डीडी बुरडे, निज सचिव जगदीश नारायण कोष्टा, भुवाल सिंह संयुक्त आयुक्त, अनुविभाग अधिकारी सुनील मैत्री।

    आदिम जाति-अनुसूचित जाति विकास विभाग
    उपायुक्त सीएस कोट्रीवार, शिक्षिका गंगा गोयल, सहायक ग्रेड-3 अनीमा विश्वास, सहायक ग्रेड-2 संतोष कुमार चौरसिया, संध्या कोट्रीवार, अधीक्षक एसएन राम, अनुभाग अधिकारी देवकीनंद रायकवार, सेल्सगर्ल रंजीता सिंह।

    राजस्व विभाग
    सहायक ग्रेड-2 जीवन लिव्हिंगस्टन, देवेंद्र कुमार कोल्हे, पटवारी मनीराम बैगा, किशोर कुमार निनावे, प्रवीण कुमार प्रधान, अधीक्षक रामाशीष सिंह, ऑडिटर रामाश्रय सिंह।

    स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग
    डॉक्टर कृष्ण कुमार हर्जपाल, असिस्टेंट सर्जन आर के सिंह, नर्स गीता राय, बहुउद्देशीय स्वास्थ्य कार्यकर्ता भुलेश्वरी मंडावी, आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारी बहादुर सिंह मार्को, सहायक शल्य चिकित्सक अमृत लाल रोहलेडर, सहायक प्राध्यापक उल्हास गोन्नाडे, औषधि संयोजक काशीराम, मथुरा प्रसाद बैगा।

    लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग
    सहायक यंत्री वीरबहादुर सिंह, सेवानिवृत्त कार्यपालन अभियंता राम प्रसाद बांगरे, सहायक मानचित्रकार (सेवानिवृत्त) नंदलाल साव, उप अभियंता बलराज दरवाड़े, निज सहायक विजय कुमार पराते, मैकेनिक अरविंद विलियम, श्यामराव सोनकुसरे सहायक अभियंता, अनिल बच्चन।

    स्कूल शिक्षा विभाग
    व्याख्याता महिपाल प्रसाद, होशराम पटेल, शंभूप्रसाद निषाद, सेवाराम धनकर, हर्षित दास, कृष्ण कुमार कोटेन्द्र, सुरेन्द्र कुमार कोटेन्द्र, सहा.शिक्षिका प्रभारानी नायडू, सहा.शिक्षक जनकराम, गसतराम, हीरालाल कश्यप, टेकराम, अतुल अनुराग अर्थर, सुरेश कुमार कोष्टि, तुलसीराम धनकर, सहायक शिक्षिका उर्मिला, मंजू टूडू, जैसलीना मसीह, विमला बाई धनकर, सलीना लिव्हिंगस्टन, उ.श्रे.शि.नारायण प्रसाद साहू, प्राचार्य मदनावती सोनवानी, प्रधान अध्यापक मिठाई लाल धु्रव, प्राचार्य भरत नाग, कमला नाग, रोहित कुमार पाटकर, शत्रुघन लाल पटेल, आशा नायडू, सहायक शिक्षक-कन्हैया लाल बरेठ, घनश्याम नगारची, ज्योत्सना गोखे, महेश राम बघेल, सहायक ग्रेड-2-बृजेश कुमार गोन्नाडे, ट्रेजामेरी अन्थोनी, चन्द्रकला डेकाटे, प्रधानाध्यापक शिवानंद प्रसाद कश्यप, उ.व.शिक्षिका सुनिता लाल, भृत्य कस्तुर राम रावटे, वरिष्ठ अंकेक्षक विजय प्रकाश मेश्राम, लेखापाल (संविदा बर्खास्त) सुनीता मण्डावी। लेखापाल कमलेश कुमार हेड़ाऊ, उच्च श्रेणी शिक्षिका पुष्पा कुम्भारे, सुकदेव प्रसाद, प्रधान अध्यापिका शांति प्रधान, सहायक शिक्षक पंचायत घनश्याम नगारची।

    महिला बाल विकास विभाग
    पर्यवेक्षक रीता सिंह, रेखा खाण्डे, पर्यवेक्षिका लक्ष्मी ठाकुर, संयुक्त संचालक क्रिस्टीना सीएस लाल।

    जल संसाधन विभाग
    निम्न श्रेणी लिपिक संध्यारानी सिंह, उपयंत्री रूपराम, अनुविभागीय अधिकारी दिनेश कुमार भगोरिया, अनुसंधान सहायक कैलाश धकाते, उपयंत्री टीकम साय, सहायक ग्रेड-3 सुनीता लिमजे, बाल मुकुन्द नामदेव, उप अभियंता जीपी कोष्टी, स्टेनोटायपिस्ट सुनील कुमार नायडु, सहायक अभियंता भगवती प्रसाद वर्मा, सहायक ग्रेड-2 जितेंद्र प्रसाद, कार्यपालन अभियंता मधुकर कुम्भारे, महेश हेड़ाऊ, लाल बहादुर शाह।

    समाज कल्याण विभाग
    सेवानिवृत्त प्रस्तुतीकरण सहाकय केडी कुलदीप

    पंचायत विभाग
    शिक्षाकर्मी वर्ग-1 अनिता सोम, शिक्षाकर्मी वर्ग-3 अनीता राय, आभा गंधर्व, सुचिता सिंह, इन्द्रपाल भास्कर शिल्की नंद, शिक्षाकर्मी वर्ग-2 सुनीता रेनाल्ड, अलका रंगा, सहायक ग्रेड-3 शेखर डेकाटे, शिक्षाकर्मी संगीता पासवान, सहायक शिक्षिका सविता भास्कर, सहायक शिक्षक अघनू राम कोटेन्द्र, सहायक ग्रेड-1 राजेश पातरे, पंचायत सचिव ध्रुव कुमार, मुख्य कार्यपालन अधिकारी राधेश्याम मेहरा।

    कृषि विभाग
    सहायक मत्स्य अधिकारी पुष्पलता डेकाटे, ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी प्रमिला वस्त्रकार, उपसंचालक (कृषि) राजकुमार गोनेकर, सहायक ग्रेड-3 (सेवानिवृत्त) गणपति कुम्भारे, वरिष्ठ कृषि विकास बलराम प्रसाद, ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी रामदीन चंद्रा, ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी पुष्कर लाल चन्द्रा, ललिता वर्मा, नमिता दास, कुन्ती देवी बैगा, सहायक ग्रेड-3 स्व. सुरेश कुमार नंदनवार, ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी अजय कुमार गोखले, विषय वस्तु विशेषज्ञ राजकुमार गड़पायले, ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी अनिल कुमार पराते

    वाणित्यिक कर विभाग
    जे के गायकवाड़ वाणिज्यिक कर अधिकारी

    गृह विभाग
    महिला आरक्षक स्नेहलता भगत, उप पुलिस अधीक्षक दशरथ डेकाटे, आरक्षक राजनारायण धकेता, सहा.जिला लोक अभि.अधिकारी नरेश कुमार ध्रुवंशी, अतिरिकत संचालक जेपी पड़वार, सहायक अभियंता डीएन धकाते, प्लाटून कमाण्डर जितेंद्र कुमार सोनकेसरी।

    ग्रामोद्योग विभाग
    सुपरवाईजर उमेश रायकवार, उप संचालक (रेशम) गोविंद नारायण अण्डेवार, उपसंचालक प्रेमलदास बघेल, सहा.संचालक डीएस धकाते, सहायक निरीक्षक गजांनद गोखे, सहायक निरीक्षक तकनीकी रोहित पातरे, कनिष्ठ रेशम निरीक्षक श्रवण कुमार नंदनवार, प्रबंधक दिलीप हेड़ाऊ, सहायक ग्रेड-2 सुनील कुमार, सहायक निरीक्षक तकनीकी नरेश कुम्भारे, निरीक्षक रामेश्वर बोकड़े।

    ऊर्जा विभाग
    सहायक श्रेणी-2 निशिबाला मसीह, कनिष्ठ अभियंता गीतांजली मानेकर, कार्यालय अधीक्षक डीएस कोल्हटकर, अतिरिक्त मुख्य अभियंता एन डब्ल्यू हेनरी, सहा. अभियंता, मदन मोहन खरवार, प्रशासनिक अधिकारी प्रकाश तललवार, सहायक अभियंता तृप्ती नागवंशी।

    वाणिज्य-उद्योग विभाग
    महाप्रबंधक राजेन्द्र कुमार जपथापी, उप संचालक हीरामन निमजे, भृत्य संतज्ञानी।
    तकनीकी शिक्षा विभाग
    विनय प्रकाश एक्का ग्रंथालय सहायक, प्रयोगशाला तकनीशियन ज्योति मेश्राम, सहायक ग्रेड-3 दामोदर सहारे, व्याख्याता संजय डेकाटे।

    उच्च शिक्षा विभाग
    व्याख्याता अरविंद वर्मा, प्राचार्य डॉ. मधुलिका लाल, शिखा शर्मा

    नगरीय प्रशासन विभाग
    संयुक्त संचालक पद्मभूषण काशी, जोन कमिश्नर वासुदेव चौहान, सहायक संचालक प्रकाश चंद्र रायकवार, अधीक्षक भोलाराम कीर, जगदीश प्रसाद मीना

    वन विभाग
    उपवन क्षेत्रपाल सहा.परिक्षेत्र अधिकारी मोहनदास मानिकपुरी, वनमंडल अधिकारी एसपी रजक, वन परिक्षेत्र अधिकारी रमन बी सोमावार, उपवन क्षेत्रपाल सुखदास नाग, सहायक वन संरक्षक दिव्या गौतम
    सहकारिता विभाग
    सहायक विस्तार अधिकारी अनिता नन्दे, गोपाल प्रसाद बिन्द, अंकेक्षण अधिकारी सुभाष कोल्हे

    लोक निर्माण विभाग
    कार्यपालन अभियंता राकेश कुमार, उप अभियंता संजय जेम्स

    योजना, आर्थिक-सांख्यिकी विभाग
    एएसओ विष्णुदास मानिकपुरी, अन्वेषक कमल कुमार माहौर
    पशुधन विकास विभाग
    संयुक्त संचालक अंजना नायडू, सहायक ग्रेड-3 गिरजा प्रसाद, सहा.पशु चिकि.क्षेत्र अधिकारी पल्लवी मेश्राम, सहायक ग्रेड-1 कपना लिखार, सहायक पशु चिकित्सा क्षेत्राधिकारी बाबूराव पातरे, सहायक ग्रेड-3 पार्वती राय उर्फ प्रीति जेम्स

    खेल-युवा कल्याण विभाग
    वरिष्ठ खेल अधिकारी राजेंद्र डेकाटे

    केन्द्र सरकार/बैंक/जीवन बीमा निगम में भी फर्जी प्रमाण पत्र

    बैंक
    लिपिक, ग्रामीण बैंक, कैशियर कम क्लर्क, भारतीय स्टेट बैंक राजेन्द्र कुमार गोन्नाडे, लिपिक सह रोकडिय़ा, भारतीय स्टेट बैंक सुलोचना सूरज, लिपिक भारतीय स्टेट बैंक विद्या वरूडकऱ
    केंद्रीय स्वास्थ्य विभाग
    स्टाफ नर्स रीना मसीह

    इंजीनियर्स इंडिया लिमिटेड, नई दिल्ली
    उप प्रबंधक, इंजीनियर्स इण्डिया लिमिटेड, नई दिल्ली (प्रायवेट) निलेश कुमार भगोरिया

    केन्द्रीय विद्यालय संगठन, मुंबई
    प्राचार्य केपी मण्डल

    भारतीय जीवन बीमा निगम
    सहायक अमृतनंद, लिपिक शशि प्रसाद साहू, विद्या गोन्नाडे (डेकाटे)

    राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान, रायपुर
    तकनीकी सहायक अविनाश सेंदूर

    भारतीय रेलवे
    टीसी कृष्णा राव, सहायक मंडल रणजीत सिंह, वर्कशॉप सहायक रवि कुमार डोंगरे
    रविवि रायपुर
    रीडर डॉ. मनीष कुमार राय, सहायक कुल सचिव डीडी सरोदे

    केन्द्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल
    सब इंस्पेक्टर शारदा मारोति, कॉन्सटेबल के एल फ्रांसिस

    डाक-तार विभाग

    निरीक्षक लक्ष्मी नारायण महतो, डाकिया भुवन शांडिल

    केन्द्रीय उत्पाद एवं सीमा शुल्क विभाग

    निरीक्षक राजकुमार बोकाडे

    दूरदर्शन केंद्र रायपुर

    तकनीशियन रोशन दास मसीह
    कर्मचारी भविष्य निधि कार्यालय

    हिन्दी अनुवादक ग्रेड-2 अरूण कुमार कुम्भारे, वरिष्ठ सामाजिक सुरक्षा सहायक राजू निनावे

    छग राज्य इंडस्ट्रीयल डेव्ह.कार्पो.लिमि.

    प्रबंधक शंकर कुमार सोनवानी

    इन जनप्रतिनिधियों के प्रमाण पत्र फर्जी

    अध्यक्ष नगर पंचायत नवागढ़ सीताराम, पार्षद पूर्णिमा नाग, सरपंच सावित्री बाई, पार्षद नगर निगम राजेन्द्र सिंह अरोरा, अध्यक्ष जनपद पंचायत फिंगेश्वर राघोबा महाडिक़, अध्यक्ष नगर पंचायत सतनाम सिंह खनूजा, पार्षद नगर निगम अफरोज अंजूम, सरपंच शोभराज दावड़ा, जनपद सदस्य सेराज खान, जिला सदस्य विरेन्द्र सूर्यवंशी, पार्षद नगर पालिका बीरगांव अशोक कुमार बघेल, सरपंच महेश कुमार बया, चतुर राम मेश्राम, आशा लता, कनक नागे, महेश प्रसाद

  • आयकर विभाग ने टैक्सपेयर्स को दी राहत, आईटीआर के लिए कटी लेट फीस होगी वापस….

    आयकर विभाग ने टैक्सपेयर्स को दी राहत, आईटीआर के लिए कटी लेट फीस होगी वापस….

    आयकर विभाग ने इस महीने की शुरुआत में आईटीआर दाख‍िल करने वालों की गलती से कट गई लेट पेमेंट फीस वापस करने का फैसला किया है. यह उन तमाम टैक्सपेयर्स के लिए राहत भरी खबर है जो लेट पेमेंट फीस कट जाने से परेशान थे. आयकर विभाग ने कहा है कि 30 जुलाई के बाद रिटर्न दाख‍िल करने वालों की जो भी लेट पेमेंट फीस, अतिरिक्त ब्याज कटा है, उसे वापस किया जाएगा. आयकर विभाग ने कहा कि यह आईटीआर सॉफ्टवेयर में गलती से हुआ था और इसे 1 अगस्त को ही ठीक कर लिया गया था. इस गलती की वजह से 30 जुलाई के बाद आयकर दाख‍िल करने वाले लोगों का सेक्शन 234A के तहत ब्याज और सेक्शन 234F के तहत लेट पेमेंट की गलत तरीके से गणना हो जा रही थी और यह लोगों के अकाउंट से काट लिया जा रहा था।

    क्या है मामला इनकम टैक्स विभाग ने जब से नया पोर्टल लॉन्च किया है, कोई न कोई नई समस्या आती जा रही है. इस महीने की शुरुआत में एक नई समस्या यह आ गई कि 31 जुलाई के बाद इनकम टैक्स रिटर्न फाइल करने वालों की लेट पेमेंट पेनाल्टी कट गई है, जबकि रिटर्न की लास्ट डेट बढ़ाकर 30 सितंबर कर दी गई है. असल में आमतौर पर इनकम टैक्स रिटर्न फाइल करने की लास्ट डेट 31 जुलाई होती है, लेकिन कोरोना संकट को देखते हुए विभाग ने इस साल रिटर्न दाख‍िल करने की लास्ट डेट बढ़ाकर 30 सितंबर कर दी है।

    कितनी लेट पेमेंट फीस कटा था आयकर की धारा 234F के मुताबिक यदि कोई टैक्सपेयर 31 जुलाई की लास्ट डेट के बाद और 31 दिसंबर तक रिटर्न दाख‍िल करता है तो उस पर अध‍िकतम 5 हजार रुपये का फाइन लगाया जा सकता है. दिसंबर के बाद यह सीमा अध‍िकतम 10 हजार रुपये हो जाती है. नियम के मुताबिक जिन लोगों की सालाना आय 5 लाख रुपये तक है उन्हें 1 हजार रुपये और जिन लोगों की सालाना आय 5 लाख से ऊपर है उन्हें 5 हजार रुपये तक फाइन देना पड़ सकता है. यह नियम सब पर लागू होता है चाहे वह कोई एक व्यक्ति हो, एचयूएफ, एओपी, बीओआई, कंपनी या फर्म. सरकार ने इनकम टैक्स रिटर्न फाइल करने की लास्ट डेट तो बढ़ा दी है, लेकिन आयकर विभाग की वेबसाइट में यह जानकारी शायद अपडेट नहीं थी. इसकी वजह से टैक्सपेयर्स को काफी परेशानी हुई।

  • छत्तीसगढ़ में 50 बिस्तरों का पहला अस्पताल जहां नहीं होगा कैश काउंटर…

    छत्तीसगढ़ में 50 बिस्तरों का पहला अस्पताल जहां नहीं होगा कैश काउंटर…

    रायपुर। राज्य में पहली बार महिलाओं और बच्चों के लिए 50 बिस्तरों का ऐसा अस्पताल तैयार किया जा रहा है, जहां पर कैश काउंटर नहीं होगा। यानी जांच से लेकर इलाज तक पूरी तरह निश्शुल्क इलाज की सुविधाएं मिलेंगी। यह अस्पताल श्री सत्य साईं संजीवनी हास्पिटल नवा रायपुर में बनया जा रहा है। कंट्रक्शन का काम लगभग पूरा हो चुका है। जल्द ही अस्पताल को लोगों के लिए शुरू किया जाएगा। डॉ. श्रुति प्रभु ने बताया कि श्री सत्य साईं संजीवनी हास्पिटल में बच्चों के दिल की निश्शुल्क सर्जरी की जाती है।
    साल 2012 से अब तक देशभर के 8,395 बच्चों के दिल की सर्जरी कर उन्हें नया जीवन दिया गया है। इसके अलावा गर्भवती माताओं और बच्चों के स्वास्थ्य के लिए लगातार कार्य किया जा रहा है। निरामय बस्तर योजना के माध्यम से हमारी मेडिकल टीम दुर्गम इलाकों में जाकर महिलाओं और बच्चों के स्वास्थ्य के लिए कार्य कर रही है। देखा गया कि ग्रामीण क्षेत्रों गर्भवती माताओं व बच्चों के लिए बेहतर चिकित्सा सेवाओं की जरूरत यहां आज भी है। इसे लेकर श्री सत्य साईं संस्थान द्वारा 50 बिस्तरों का मदर एंड चाइल्ड हास्पिटल तैयार किया जा रहा है। ताकि क्षेत्र के ग्रामीण महिलाओं के साथ ही प्रदेश को इसका लाभ मिले।

  • जिला शिक्षाधिकारी के इस नोटिस पर बवाल ! शिक्षकों ने लिखा –जिला शिक्षा अधिकारी का वेतन रोको.. 

    जिला शिक्षाधिकारी के इस नोटिस पर बवाल ! शिक्षकों ने लिखा –जिला शिक्षा अधिकारी का वेतन रोको.. 

    छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिले में डीईओ द्वारा सहायक शिक्षक (एलबी) की वेतनवृद्धि रोके जाने के मामले ने तूल पकड़ लिया है। जिले के शिक्षकों ने डीईओ के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए डीईओ की तीन वेतनवृद्धि रोकने की बात कह दी है।

    शिक्षकों का कहना है कि डीईओ ने सहायक शिक्षक की वेतनवृद्धि रोकने के आदेश में “असमर्थता” शब्द को “असर्मथता” लिखने के कारण रोक देना चाहिए। शिक्षकगण आगे कहते है कि एक जिम्मेदार प्रशासनिक अधिकारी के पद पर रहते हुए सही वाक्य नही लिख व पढ़ पाने के कारण डीईओ को पद से भी हटा देना चाहिए।

    बता दे कबीरधाम डीईओ राकेश पांडेय ने 31 जुलाई को सहसपुर-लोहार विकासखण्ड के रक्से शासकिय प्राथमिक शाला के आकस्मिक निरीक्षण के दौरान कक्षा 4 के विद्यार्थियों द्वारा सही ढंग से किताबो का पठन और 2 का पहाड़ा न पढ़ पाने के कारण सहायक शिक्षक (एलबी) रेखलाल साहू के खिलाफ शिक्षा गुणवत्ता एवं पठन कौशल को विद्यार्थियों में विकसित करने के लिए प्रयास नहीं करने, शिक्षकीय कार्य के प्रति उदासीनता और संतोषप्रद जवाब नहीं दिये जाने के कारण आपकी आगामी एक वेतनवृद्धि तत्काल प्रभाव से रोकने का आदेश बीते 8 अगस्त को दिया था।

    आपको बता दें कि डीईओ कबीरधाम के द्वारा किये गए निरीक्षण का वीडियो भी शिक्षकों के ग्रुप में वायरल होना शुरू हो गया है ।इस वीडियो में जिलाशिक्षाधिकारी के द्वारा एक शिक्षक से अंत्येष्टि लिखवाया जा रहा है लेकिन शिक्षक द्वारा अंत्येष्टि अशुद्ध लिखा गया वहीं चौथी क्लास में पढ़ने वाली एक छात्रा पहली क्लास के पुस्तक को पढ़ने में असमर्थता जताई । शिक्षकों के ग्रुप में वायरल हो रहे वीडियो में टैग करके लिखा जा रहा है कि शिक्षक अंत्येष्टि नहीं लिख पाता तो उसकी वेतन वृद्धि रोक दी जाती है जबकि जिला शिक्षाधिकारी के नोटिस में असमर्थतता को असर्मथता लिखा गया है तो जिला शिक्षा अधिकारी के विरुद्ध कार्रवाई कौन करेगा ?


  • स्कूल खुलने पर यदि संक्रमण बढ़ता है तो सरकार इस पर कर सकती है पुनर्विचार….

    स्कूल खुलने पर यदि संक्रमण बढ़ता है तो सरकार इस पर कर सकती है पुनर्विचार….

    रायगढ़। छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष चरणदास महंत आज एक दिवसीय रायगढ़ प्रवास पर पंहुचे। उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। जिला कांग्रेस अध्यक्ष अनिल शुक्ला, महापौर श्रीमती जानकी काटजू, शाखा यादव, हरेराम तिवारी, शेख ताजीम सहित अन्य कार्यकर्ताओ ने की उनसे मुलाकात। इस दौरान छत्तीसगढ़ वक्ता से हुई विशेष चर्चा में श्री महंत ने कहा कि वे कर वर्ष सावन में मनकामेश्वर मंदिर पूजा अर्चना के लिए आते है। खाद की कमी पर श्री महंत ने कहा कि छत्तीसगढ़ सहित पूरे देश मे खाद की कमी है। जिस मात्रा में रासायनिक खाद उपलब्ध होना चाहिए उस मात्रा में केंद्र सरकार खाद उपलब्ध नही करा रही है। वही स्कूलों के खुलने पर बच्चों में संक्रमण बढ़ने के विषय मे उन्होंने कहा कि ऐसा होने पर सरकार इस विषय पर पुनर्विचार करेगी।

  • छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने जारी किया आदेश, जजों का किया गया तबादला…. 

    छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने जारी किया आदेश, जजों का किया गया तबादला…. 

    छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने आदेश जारी किया है। रजिस्ट्रार जनरल दीपक कुमार तिवारी ने आदेश जारी करते हुए 3 जजों का तबादला किया है। सूची में देवेंद्र कुमार, प्रशांत पराशर और पंकज शर्मा के नाम शामिल हैं।
     
     
    प्रशांत पराशर उच्च न्यायिक सेवा के सदस्य और वर्तमान में अतिरिक्त जिला, रायपुर सत्र न्यायाधीश के पद पर पदस्थ हैं। उनको बिलासपुर उच्च न्यायालय कानूनी सेवा समिति के सचिव के रूप में नियुक्त किया गया है

    देवेंद्र कुमार उच्च न्यायिक सेवा के सदस्य और वर्तमान में सचिव, उच्च न्यायालय कानूनी सेवा समिति, बिलासपुर के रूप में तैनात किया गया है। अब वे उच्च न्यायालय की स्थापना में अतिरिक्त रजिस्ट्रार (डीई एंड ई.) के रूप में नियुक्त किए गए हैं।

    छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में एडिशनल रजिस्टार पंकज शर्मा को बिलासपुर से कवर्धा तबादला कर दिया गया है, जो कवर्धा में एडिशनल डिस्ट्रिक्ट एंव सेशन जज बनाया गया है।

    जारी आदेश में रजिस्ट्रार जनरल दीपक कुमार तिवारी ने कहा है कि उच्च न्यायिक सेवा के सदस्य जैसा कि नीचे दी गई तालिका के कॉलम संख्या (2) में निर्दिष्ट है, को कॉलम संख्या (3) में दिखाए गए स्थान से कॉलम संख्या (4) में दिखाए गए स्थान पर स्थानांतरित किया जाता है और तैनात किया जाता है। 

    वह पदभार ग्रहण करने की तिथि से कॉलम संख्या (6) में उल्लिखित क्षमता और उच्च न्यायिक सेवा के निम्नलिखित सदस्य को उनके पदभार ग्रहण करने की तिथि से कॉलम संख्या (5) में उल्लिखित सत्र प्रभाग के लिए अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश के रूप में नियुक्त किया जाता है।


    देखें आदेश

  • जल्द निपटाएं ये जरूरी काम नहीं तो बंद हो जाएगा अकाउंट, अटक सकते हैं आपके पैसे भी…

    जल्द निपटाएं ये जरूरी काम नहीं तो बंद हो जाएगा अकाउंट, अटक सकते हैं आपके पैसे भी…

    भारतीय स्टेट बैंक ने देश के करोड़ों बैंक ग्राहकों के लिए एक अलर्ट जारी किया है। एसबीआई ने एक नोटिस जारी कर ग्राहकों से कहा है कि 30 सितंबर 2021 से पहले अपने परमानेंट अकाउंट नंबर को आधार से लिंक कर लें। साथ ही कहा है कि अगर ग्राहक ऐसा नहीं करते हैं तो उन्हें बैंक की सेवाएं हासिल करने में मुश्किल होगी। यहां तक कि उनका बैंक अकाउंट बंद भी किया जा सकता है। आयकर विभाग ने कहा है कि अगर 30 सितंबर तक आधार से नहीं जोड़ा तो पैन कार्ड निष्क्रिय हो जाएगा। ऐसा होने पर आयकर कानून के तहत आपको 1000 रुपये जुर्माना देना पड़ेगा। 

    कैसे निष्क्रिय पैन को करें चालू

    निष्क्रिय पैन कार्ड को फिर से चालू किया जा सकता है। इसके लिए आपको एक एसएमएस करना होगा। आपको मैसेज बॉक्स में जाकर अपने रजिस्टर्ड मोबाइल से 12 अंकों वाला पैन लिखना होगा। इसके बाद स्पेस देकर 10 अंकों वाला आधार नंबर लिखें। फिर इस मेसेज को 567678 या 56161 पर एसएमएस कर दें।

    एसएमएस भेजकर कैसे होगा लिंक

    पैन को एसएमएस के जरिये भी आधार से जोड़ा जा सकता है। इसके लिए आपको अपने फोन पर UIDPAN टाइप करना होगा। इसके बाद 12 अंकों वाला आधार नंबर लिखें और 10 अंकों वाला पैन नंबर लिखें। अब ये मेसेज 567678 या 56161 पर भेज दें। आपका पैन आधार से लिंक हो जाएगा।

    कैसे पैन को आधार से करें लिंक

    >> सबसे पहले इनकम टैक्स की वेबसाइट की मदद से पता करें कि आपका पैन आधार से लिंक है या नहीं।


    >> इसके लिए सबसे पहले इनकम टैक्स की वेबसाइट पर जाएं।


    >> आधार कार्ड पर दर्ज नाम, पैन नंबर और आधार नंबर दर्ज करें।


    >> आधार कार्ड में सिर्फ जन्म की साल मेंशन होने पर स्क्वायर टिक करें। फिर कैप्चा कोड एंटर करें।


    >> इसके बाद Link Aadhaar पर क्लिक करें। आपका पैन आधार से लिंक हो जाएगा।

  • कबीरधाम DEO फील्ड के लायक नही, तत्काल हटाया जावे,शिक्षक पर कार्यवाही रदद् करे व डीईओ पर भी कार्यवाही करे…

    कबीरधाम DEO फील्ड के लायक नही, तत्काल हटाया जावे,शिक्षक पर कार्यवाही रदद् करे व डीईओ पर भी कार्यवाही करे…

    बिलासपुर। छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन के प्रांत अध्यक्ष संजय शर्मा, संयोजक सुधीर प्रधान, वाजिद खान, प्रदेश उपाध्यक्ष हरेंद्र सिह, देवनाथ साहू बसंत चतुर्वेदी, प्रवीण श्रीवास्तव, विनोद गुप्ता, डॉ. कोमल वैष्णव, प्रांतीय सचिव मनोज सनाढ्य, प्रांतीय कोषाध्यक्ष शैलेंद्र पारीक, रमेश चन्द्रवंशी, संजय वर्मा, रविन्द्र चन्द्रवंशी, हेमलता शर्मा, आसकरण धुर्वे, उग्रसेन चन्द्रवंशी, सुरतिया साहू, मनोज चन्द्रवंशी, राजेन्द्र कौशिक, देवानंद चन्द्रवंशी, आशा पाण्डे ने कहा कि कबीरधाम में जिला शिक्षा अधिकारी श्री राकेश पांडे द्वारा अपने निरीक्षण के दौरान शिक्षक के सही उच्चारण और लेखन की त्रुटि के लिए वेतन वृद्धि रोकने का आदेश जारी किया है, किंतु उनके द्वारा जारी आदेश में स्वयं उन्होंने गंभीर त्रुटियां की है उन्होंने दो बार असमर्थता को गलत ढंग से लिखा है और भी यह बात ध्यान में रखने योग्य है कि जिला शिक्षा अधिकारी शिक्षक को बार-बार अंत्येष्टि की जगह अंत्येष्ठि लिखने को कह रहे हैं।https://googleads.g.doubleclick.net/pagead/ads?client=ca-pub-6950617826632720&output=html&h=302&slotname=7302585466&adk=775418311&adf=3681810822&pi=t.ma~as.7302585466&w=362&fwrn=7&lmt=1628580714&rafmt=11&psa=1&format=362×302&url=https%3A%2F%2Fwww.cgwall.com%2Fteachers-organization-opened-march-against-deo-kabirdham-is-not-fit-for-deo-field%2F&flash=0&wgl=1&uach=WyJBbmRyb2lkIiwiMTAiLCIiLCJTTS1BNzUwRiIsIjkyLjAuNDUxNS4xMzEiLFtdLG51bGwsbnVsbCxudWxsXQ..&tt_state=W3siaXNzdWVyT3JpZ2luIjoiaHR0cHM6Ly9hdHRlc3RhdGlvbi5hbmRyb2lkLmNvbSIsInN0YXRlIjo3fV0.&dt=1628580712928&bpp=7&bdt=2999&idt=1877&shv=r20210805&mjsv=m202108090101&ptt=9&saldr=aa&abxe=1&cookie=ID%3D202d3b21ca7c4d13-22108f4aecc80058%3AT%3D1621865420%3ART%3D1621865420%3AS%3DALNI_MbG2NTJMHfzzyZ3nYqVZzci_Pr7zQ&prev_fmts=403×90%2C387x90&correlator=2404723756888&frm=20&pv=1&ga_vid=1848163612.1621865419&ga_sid=1628580715&ga_hid=1619704937&ga_fc=0&rplot=4&u_tz=330&u_his=1&u_java=0&u_h=846&u_w=412&u_ah=846&u_aw=412&u_cd=24&u_nplug=0&u_nmime=0&adx=25&ady=1101&biw=412&bih=718&scr_x=0&scr_y=0&eid=42530671%2C20211866%2C31060006%2C21067496&oid=3&pvsid=798320769301187&pem=792&eae=0&fc=896&brdim=0%2C0%2C0%2C0%2C412%2C0%2C412%2C718%2C412%2C718&vis=1&rsz=%7C%7CopeEbr%7C&abl=CS&pfx=0&fu=128&bc=31&ifi=3&uci=a!3&btvi=1&fsb=1&xpc=0gBufJvDEu&p=https%3A//www.cgwall.com&dtd=1905

    निश्चित रूप से इस शब्द के सही उच्चारण और लेखनी से वे स्वयं अनभिज्ञ हैं जो कि वायरल वीडियो से स्पष्ट है ।यही नहीं शिक्षक द्वारा लिखे गए शब्द की सत्यता को लेकर संदेह होने के कारण उन्होंने अपने साथ आए हुए कुरैशी जी से इसकी पुष्टि करवाई, फोटोबाज व वीडियो पसंद डीईओ ने कोरोना काल मे मास्क भी नही पहने है, शिक्षा विभाग के जिला प्रमुख का यह संदेश हजारो छात्रों तक पहुंच गया है।

    वीडियो बनवाकर वायरल करने वाले डीईओ ने शिक्षकों की गरिमा से खिलवाड़ किया है, जिससे प्रदेश भर के शिक्षकों में रोष व्याप्त है, शीघ्र डीईओ को कबीरधाम से हटाया जावे,,अपने हस्ताक्षरित नाम के पहले अपने आप को महिमा मंडित करने वाले अधिकारी ने समाज मे शिक्षक का सम्मान कम करने प्रयास किया है।

    छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन शिक्षक की कमियों का बचाव नहीं करता है और यदि शिक्षक द्वारा अपने शैक्षिक कर्तव्य में कोई चूक की जाती है तो उसके संबंध में शासन द्वारा दंडित किए जाने का भी बचाव नहीं करता है किंतु इन सब को वर्तमान परिपेक्ष में निष्पक्षता पूर्वक विश्लेषित करने की भी आवश्यकता पर बल देता है क्योंकि काफी लंबे समय से कोरोना वायरस प्रकोप के कारण शालाएं बंद थी जो बमुश्किल 10 दिन से खुली है ऐसी स्थिति में बच्चों के शैक्षिक स्तर का आंकलन तत्क्षण किया जाना भी न्यायोचित नहीं है।

    छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन ने छत्तीसगढ़ शासन स्कूल शिक्षा विभाग के जिम्मेदार अधिकारियों शिक्षा प्रमुख सचिव, सचिव व डीपीआई से मांग करता है कि शिक्षक व जिला शिक्षा अधिकारी दोनो की गलती बराबर है अतः एक जैसी त्रुटि के लिए कर्मचारी और अधिकारी दोनों पर कार्यवाही में विभेद नहीं किया जाना चाहिए। विभाग/कलेक्टर शिक्षक पर की गई कार्यवाही रदद् करे या डीईओ पर भी समान कार्यवाही करे।

    यदि शिक्षक अपने किसी कमी के कारण जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा दंड का भागी बना है तब वही जिला शिक्षा अधिकारी यदि वैसी ही गलती स्वयं करता है तो निश्चित रूप से यह उस शिक्षक से भी बड़ी गलती मानी जानी चाहिए।

    जिला शिक्षा अधिकारी कबीरधाम को सम्पूर्ण शिक्षा जगत से क्षमा मांगते हुए, शिक्षक पर की गई कार्यवाही को रद्द करना चाहिए।अतः छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन जिला शिक्षा अधिकारी कबीरधाम के ऊपर भी समान कार्यवाही की मांग करता है एवं उनके त्रुटियों के लिए उन पर शास्ति रोपित करने तथा वेतन वृद्धि रोकने जैसी कार्रवाई करने की मांग करता है।