Blog

  • रायपुर कोर्ट से आमिर खान को बड़ी राहत, असहिष्णुता को लेकर दिए बयान पर बुरे फंसे थे खान…

    रायपुर कोर्ट से आमिर खान को बड़ी राहत, असहिष्णुता को लेकर दिए बयान पर बुरे फंसे थे खान…


    रायपुर। वर्ष 2015 में एक समारोह में फ़िल्म अभिनेता आमिर खान द्वारा एक वक्तव्य दिया गया था कि “पिछले कुछ समय से भारत मे असहिष्णुता का वातावरण निर्मित हो गया है जिसकी वजह से उनकी पत्नी के मन में भय व्याप्त रहता है एवं वे परिवार की सुरक्षा के लिए कही बाहर निवास करने के लिए कहतीं हैं, जिससे वे स्वयं भी सहमत हैं.” इस वक्तव्य से क्षुब्ध हो कर रायपुर के एक अधिवक्ता दीपक दीवान के द्वारा न्यायालय में आमिर खान के विरुद्ध भादवि की धारा 153 (क) एवं 153(ख) के अंतर्गत दण्डनीय अपराध करने का संज्ञान लेने न्यायालय में परिवाद दायर किया गया था.

    केंद्रीय सरकार अथवा संबंधित राज्य सरकार की पूर्व मंजूरी के अभाव में न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी, रायपुर द्वारा उक्त प्रस्तुत परिवाद निरस्त कर दिया गया था. अधिवक्ता दीपक दीवान द्वारा न्यायिक मजिस्ट्रेट के आदेश को दाण्डिक पुनरीक्षण याचिका में चुनौती दी गई थी. न्यायालय द्वारा दाण्डिक पुनरीक्षण याचिका पंजीकृत करते हुए अभिनेता आमिर खान को नोटिस जारी किया गया एवं पुनरीक्षण याचिका को अंतिम सुनवाई हेतु स्वीकृत किया गया था. 

    अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश, रायपुर लीना अग्रवाल के न्यायालय में अभिनेता आमिर खान की तरफ से अधिवक्ता आरके ग्वालरे एवं डीके ग्वालरे ने पैरवी करते हुए बचाव प्रस्तुत किया.प्रतिरक्षा अधिवक्ता के तर्कों से सहमत होते हुए सत्र न्यायाधीश द्वारा अपने आदेश दिनांक 13/11/2019 के द्वारा दाण्डिक पुनरीक्षण याचिका खारिज करते हुए यह अधिनिर्णीत किया गया कि केंद्रीय या संबंधित राज्य सरकार की पूर्व मंजूरी के बिना परिवाद में आक्षेपित आरोपों के लिए संज्ञान नहीं लिया जा सकता एवं पूर्व में प्रस्तुत परिवाद में लगाये गए आरोप आरोपित अपराध के गठन के लिए पर्याप्त नहीं हैं. दाण्डिक पुनरीक्षण याचिका खारिज होने से फ़िल्म अभिनेता आमिर खान को बहुत बड़ी राहत मिली है.

  • अनु मलिक का ओपन लेटर, कहा- 2 बेटियों का बाप ऐसी हरकत नहीं सोच सकता

    अनु मलिक का ओपन लेटर, कहा- 2 बेटियों का बाप ऐसी हरकत नहीं सोच सकता

    सिंगर और कंपोजर अनु मलिक ने आखिरकार अपने ऊपर लगे मीटू आरोपों पर अपनी चुप्पी तोड़ी है. उन्होंने सभी आरोपों को खारिज करते हुए एक ओपन लेटर  ट्वीट किया है।अनु मलिक ने लिखा है, ‘पिछले एक साल से मुझपर कुछ ऐसे आरोप लगाए जा रहे हैं जो मैंने किया ही नहीं है. मैं इतने दिन चुप रहा, इंतजार कर रहा था कि सच अपने आप सामने आ जाएगा. लेकिन अब मुझे एहसास हुआ कि मेरी खामोशी को मेरी कमजोरी समझा जा रहा है. जबसे मुझपर यह गलत आरोप लगाए गए हैं तब से मेरी प्रतिष्ठा, मेरे और मेरे परिवार के मानसिक स्वास्थ्य पर बहुत बुरा असर पड़ा है. इन आरोपों ने मुझे और मेरे करियर को बर्बाद कर दिया है. मैं खुद को हेल्पलेस, नजरअंदाज और घुटा हुआ महसूस कर रहा हूं।

    यह बहुत शर्मनाक है कि जिंदगी के इस पड़ाव में मेरे नाम के साथ इतने गंदे शब्द और डरावनी घटनाओं को जोड़ा जा रहा है. इस बारे में पहले क्यों नहीं सवाल किए गए? ये आरोप तभी क्यों लगाए गए जब मैं टीवी पर वापस आया जो कि इस वक्त मेरे आय का एकमात्र जरिया है. दो बेटियों का बाप होने के नाते मैं इस तरह के काम करने की सोच भी नहीं सकता. शो जारी रहना चाहिए…. लेकिन इस हंसते चेहरे के पीछे…मैं तकलीफ में हूं. मैं किसी अंधेरे में हूं. मुझे बस न्याय चाहिए।

    अनु के ख‍िलाफ इन्होंने उठाई आवाज-

    गौरतलब है कि इंडियन आइडल 11 के जज पैनल में शामिल होने के बाद अनु मलिक पर यौन शोषण के आरोप लगने लगे. इसके बाद सिंगर सोना मोहापात्रा और नेहा भसीन ने शो में अनु के जज बनने पर आपत्त‍ि भी जताई थी. हालांकि, इन सबके बीच कई लोग अनु के सपोर्ट में भी आए. इनमें सिंगर हेमा सरदेसाई ओर कश्मीरा शाह भी हैं जिन्होंने अनु पर लगे आरोपों को झूठा बताया. फिलहाल, अनु इंडियन आइडल सीजन 11 में बतौर जज नजर आ रहे हैं।

  • सर्बिया की ठंड में बागी 3 की शूटिंग कर रही हैं श्रद्धा कपूर, शेयर की तस्वीर

    सर्बिया की ठंड में बागी 3 की शूटिंग कर रही हैं श्रद्धा कपूर, शेयर की तस्वीर

    श्रद्धा कपूर और टाइगर श्रॉफ बागी 3 की पूरी टीम के साथ फिल्म की शूटिंग के लिए सर्बिया पहुंच चुके हैं। फिल्म बीते सितंबर में फ्लोर पर गई थी और अब कुछ हाई ऑक्टेन ऐक्शन सीन्स के लिए टीम फॉरेन लोकेशन पर पहुंच गई है।
    रिपोर्ट्स की मानें तो मेकर्स को उम्मीद है कि रेकॉर्ड टाइम में शेड्यूल पूरा कर लिया जाएगा। हालांकि, बेहद ठंड होने के कारण स्टार्स को हीटर्स का काफी इस्तेमाल करना पड़ रहा है। 


    ऐक्ट्रेस श्रद्धा कपूर ने सेट की कुछ झलक दिखाई है और अपनी एक तस्वीर शेयर की है। इसमें वह टीम मेंबर के साथ एक मॉन्युमेंट के सामने पोज देते दिख रही हैं।
    बता दें, बागी के बाद श्रद्धा और टाइगर का बागी 3 में रीयूनियन हो रहा है। फिल्म में रितेश देशमुख, अंकिता लोखंडे, आशुतोष राणा जैसे ऐक्टर्स भी अहम रोल्स में नजर आएंगे। फिल्म 6 मार्च 2020 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

  • Bigg Boss 13: रश्मि देसाई की नज़दीकियों से परेशान अरहान खान, कहा-‘दूर रहो यहां मुुझसे’

    Bigg Boss 13: रश्मि देसाई की नज़दीकियों से परेशान अरहान खान, कहा-‘दूर रहो यहां मुुझसे’

    दिल्ली। ‘बिग बॉस 13’ में जब से अरहान खान ने वाइल्ड कार्ड एंट्री ली है उसके बाद से उनके और रश्मि देसाई के बीच एक अलग सी बन्डिंग देखी जा रही है। ये बात तो जगज़ाहिर है कि दोनों शो में आने से पहले ही एक दूसरे को अच्छे से जानते हैं, दोनों काफी अच्छे दोस्त हैं। हालांकि ‘बिग बॉस’ हाउस में दोनों के बीच काफी लड़ाई भी होती है, लकिन फिर दोनों एक दूसरे को मना लेते हैं। दोनों का ये खट्टा-मीठा रिश्ता घरवालों को भी खटक रहा है।दरअसल, अरहान के शो में आने से पहले ये खबरें आई थीं कि रश्मि और वो एक दूसरे को डेट कर चुके हैं। लेकिन अब भी दोनों एक दूसरे के काफी करीब हैं। शो में एंट्री करने के दौरान टीम ‘बाला’ के एक सवाल पर अरहान ने कहा भी था कि रश्मि उनकी बहुत खास दोस्त हैं। लेकिन, अरहान ये खास दोस्ती घर के बाहर रखना चाहते हैं। उन्होंने रश्मि को सलाह भी दी है कि हमारे बीच जो भी है वो हम बाहर देखेंगे लेकिन यहां हम दोस्त हैं। अरहान ने रश्मि को समझाया कि यहां जो भी चीज़ें हो सब कैमरे में कैद हो रही हैं। आपकी बाहर एक इमेज है, मैं नहीं चाहता की बाहर कुछ भी गलत दिखे। इस पर रश्मि कहती हैं कि उनसे बात क्यों नहीं कर रहे। लोग यहां बातें कर रहे हैं कि हम दोनों का अफेयर है। इस पर अरहान कहते हैं कि वो यहां ऐसे नहीं रहेंगे। उन दोनों का जो भी है वो बाहर देखेंगे यहां फिलहाल वो उनसे दूरी बनाए रखें।
  • CMHO मधुलिका सिंह के खिलाफ 4 करोड़ घोटाला मामले में हाईकोर्ट ने FIR के दिए आदेश, विभागीय जांच भी…

    CMHO मधुलिका सिंह के खिलाफ 4 करोड़ घोटाला मामले में हाईकोर्ट ने FIR के दिए आदेश, विभागीय जांच भी…

    बिलासपुर। बिलासपुर जिले की तत्कालीन सीएमएचओ मधुलिका सिंह के खिलाफ हाईकोर्ट ने विभागीय जांच, रिकव्हरी और एफआईआर के आदेश दिए है. एस संतोष ने अधिवक्ता योगेश्वर शर्मा के माध्यम से हाईकोर्ट में जनहित याचिका लगाई थी. गुरुवार को इस मामले में दायर जनहित याचिका की सुनवाई के बाद यह फैसला सुनाया गया. तत्कालीन सीएमएचओ मधुलिका सिंह पर दवा खरीदी, मितानिनों की नियुक्ति समेत बड़े पैमाने में घोटाला किए जाने का आरोप था.याचिका 2005 के ऑडिट में जिले के स्वास्थ विभाग के विभिन्न कामो में फर्जीवाड़ा करके 4 करोड़ 95 लाख के घोटाले का मामला उजागर हुआ था. मामले में सरकार द्वारा कोई कार्यवाई नहीं होने पर याचिकाकर्ता ने हाईकोर्ट में जनहित याचिका लगाई. मामले में सुनवाई के हाईकोर्ट ने सरकार को तत्कालीन सीएमएचओ मधुलिका सिंह के खिलाफ विभागीय जांच और चार करोड़ पंचानवे लाख की रिकव्हरी के आदेश दिए है. साथ ही याचिकाकर्ता को सीएमएचओ के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने की छूट दी है.
  • क्या फिर से प्रेग्नेंट है ऐश्वर्या, इन तस्वीरों से उठ रहे सवाल…

    क्या फिर से प्रेग्नेंट है ऐश्वर्या, इन तस्वीरों से उठ रहे सवाल…

    ऐश्वर्या राय बच्चन भी इन दिनों खूब सुर्खियों में है। हाल में ही ऐश्वर्या को मुकेश अंबानी की हाउस पार्टी में स्पॉट किया गया। पार्टी में वह पति अभिषेक बच्चन के साथ पहुंची। पार्टी के दौरान ऐश्वर्या ने रेड कलर का अनारकली सूट पहना था। सूट के साथ ऐश्वर्या ने बाल खुले छोड़े थे और रेड लिपस्टिक लगाई हुई थी। फुटवियर में उन्होंने गोल्डन हील्स पहनी।
    क्या फिर से प्रेगनेंट है एश्वर्या?ऐश्वर्या की तस्वीरें देखकर ऐसा लग रहा है जैसे वो प्रेग्नेंट हों। यूजर्स ऐश्वर्या की तस्वीरों पर कमेंट करके पूछ रहे हैं कि ‘क्या वह प्रेग्नेंट हैं?’ यूजर्स ने कहा कि वो दुपट्टे से अपनी प्रेग्नेंसी छिपाने की कोशिश कर रही हैं हालांकि इस खबर पर ऐश्वर्या या बच्चन परिवार की ओर से कोई बयान नहीं आया है।बता दें कि साल 2007 में ऐश्वर्या और अभिषेक ने शादी की थी। 2011 में ऐश्वर्या ने बेटी आराध्या को जन्म दिया। शादी के इतने सालों बाद भी दोनों का प्यार कम नहीं हुआ है। कुछ समय पहले यह खबरें सुनने को मिली थी कि दोनों का रिश्ता ठीक नहीं चल रहा लेकिन सभी झूठी साबित हुईं। अब ऐश्वर्या की प्रेग्नेंसी की खबर सच है या झूठ यह तो वक्त ही बताएगा।
  • व्हाट्सएप ग्रुप में शेयर किया अश्लील वीडियो, महिला कांग्रेस सचिव ने कराई शिकायत दर्ज

    व्हाट्सएप ग्रुप में शेयर किया अश्लील वीडियो, महिला कांग्रेस सचिव ने कराई शिकायत दर्ज

    राजनांदगांव। राजनांदगांव से संचालित सचिव छत्तीसगढ़ महिला कांग्रेस के ग्रुप में अश्लील वीडियो डालने का एक मामला सामने आया है. अश्लील वीडियो संज्ञान में आते ही इस व्हाट्सएप ग्रुप को बंद कर दिया गया है.सचिव छत्तीसगढ़ महिला कांग्रेस के नाम से संचालित व्हाट्सएप ग्रुप में बीते बुधवार की रात लगभग 11:27 पर ग्रुप में जुड़े इवनवेल सिंह के मोबाइल से दो अश्लील वीडियो डाला गया. जिसके बाद मामला ग्रुप एडमिन चंद्रकला देवांगन के संज्ञान में आने पर इस व्हाट्सएप ग्रुप को बंद कर दिया है, वहीं इस मामले में पुलिस अधीक्षक को कार्रवाई हेतु पत्र भी सौंपा गया है।
    छत्तीसगढ़ महिला कांग्रेस सचिव चंद्रकला देवांगन ने बताया कि महिला कांग्रेस के इस ग्रुप में जिस व्यक्ति के मोबाइल से अश्लील वीडियो डाला है, वह पूर्व में मानव अधिकार नामक संस्था का प्रदेश और जिला अध्यक्ष भी रह चुका है, जिसके खिलाफ पुलिस अधीक्षक को पत्र सौंपा गय़ा है. इस मामले में पुलिस ने जांच कर कार्रवाई करने की बात कही है।वहीं अश्लील वीडियो के मामले में इवनवेल सिंह का कहना है कि उसका मोबाइल रात 10 बजे चोरी हो गया था. जिसकी रिपोर्ट उसने सुबह बसंतपुर पुलिस थाने में दर्ज कराई है. कथित आरोपी इवनवेल सिंह के जिस मोबाइल नंबर से अश्लील वीडियो डाला गया है, वह नंबर कई अन्य व्हाट्सएप ग्रुपों में भी जुड़ा हुआ है. आरोपी इमनवेल खुद को निर्दोष बता रहा है।
    अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गोरखनाथ बघेल ने बताया कि छत्तीसगढ़ महिला कांग्रेस के नाम से सोशल मीडिया पर संचालित व्हाट्सएप ग्रुप में अश्लील वीडियो डालने का मामला सामने आया है, जिसकी शिकायत की गई है. इस मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच जारी है।
  • राजधानी में हुए 26 लाख की धोखाधड़ी मामले में गृहमंत्री ने कहा- आरोपी जल्द होगा गिरफ्तार, हर व्यक्ति के पीछे नहीं लगा सकते पुलिस

    राजधानी में हुए 26 लाख की धोखाधड़ी मामले में गृहमंत्री ने कहा- आरोपी जल्द होगा गिरफ्तार, हर व्यक्ति के पीछे नहीं लगा सकते पुलिस

    रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में कुछ घंटे पहले हुए 26 लाख की धोखाधड़ी मामले में गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लेने की बात कही है और कहा है कि हर व्यक्ति के पीछे पुलिस नहीं लगाया जा सकता है. वहीं पुलिस का कहना है कि सभी थानों को अलर्ट कर दिया गया है नाकेबंदी कर सर्चिंग की जा रही है।

    दरअसल नंदन टीएमटी के कर्मचारी धीरेंद्र मिश्रा समता कालोनी ऑफिस से वॉलफोर्ट सिटी जाने के लिए अपने स्कूटी में पैसे लेकर जा रहा था. तभी सूंदर नगर मदर प्राइड स्कूल के पास स्कूटी सवार दो लोग आए और अपने आप को क्राइम ब्रांच का अधिकारी बताकर  धीरेंद्र मिश्रा से लाइसेंस मांगने लगे और कहने लगे कि तुमको क्राइम ब्रांच के आफ़िस आना पड़ेगा. इसके बाद धीरेंद्र मिश्रा के पास रखे साढ़े 26 लाख को अपने पास रख लिया और उसे चकमा देकर फरार हो गए।

    इस मामले में गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू का बयान भी सामने आया है. उनका कहना है कि क्राइम ब्रांच के भंग का जबरदस्त प्रचार हुआ है. आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर लेंगे. हर व्यक्ति के पीछे पुलिस नहीं लगाया जा सकता है. किसके दिमाग में क्या घूम रहा ये नहीं कहा जा सकता है।

    पुरानी बस्ती सीएसपी कृष्णा पटेल का कहना है कि नवीन अग्रवाल स्टील का बिजनेस करते हैं. समता कॉलोनी में उनका ऑफिस है. वॉलफोर्ट सिटी में उनका घर है. कंपनी का कैसियर है धीरेंद्र मिश्रा 26 लाख 50 हजार लेकर वॉलफोर्ट जा रहा था. उसी बीच में दो अज्ञात व्यक्ति आकर उनसे गाड़ी रोकने के लिए बोले और दोनों अपने आप को क्राइम ब्रांच का सिपाही बताकर 26 लाख 50 हजार की धोखाधड़ी कर फरार हो गए हैं. आस-पास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं. आउटर इलाकों पर नाकेबंदी का पॉइंट दिया गया है. हुलिया बताया गया है उसी के आधार पर जितनी गाड़ियां जा रही सब की चेकिंग की जा रही है।

    पुलिस का कहना है कि लाखेनगर चौक के पास वॉलफोर्ट सिटी में रहने वाले व्यापारी के साथ धोखाधड़ी उस वक्त हुई जब वह ऑफिस जाने के लिए निकल था. सभी थानों को अलर्ट कर दिया गया है. नाकेबंदी भी की गई है. आउटर एरिया में पुलिस की टीम लगातार सर्चिंग कर रही है।

    पुलिस का ये भी कहना है कि व्यापारी को दो व्यक्तियों ने रोककर कहा कि सामने चैकिंग चल रही है आप अपना बैग हमें दे दीजिए. पीड़ित ने 26 लाख रुपयों से भरा बैग आरोपियों को दे दिया. जिसके बाद बैग लेकर आरोपी फरार हो गए।

  • हाईकोर्ट का बड़ा फैसला : सिविल जज परीक्षा निरस्त, बिना फीस लिए दोबारा एग्जाम कराने का आदेश

    हाईकोर्ट का बड़ा फैसला : सिविल जज परीक्षा निरस्त, बिना फीस लिए दोबारा एग्जाम कराने का आदेश

    बिलासपुर। बिलासपुर हाईकोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाते हुए सीजीपीएससी सिविल जज एग्जाम और रिजल्ट को निरस्त करने का आदेश दिया गया है. हाईकोर्ट ने पीएससी को फिर से बिना फीस लिए सिविल जज का एग्जाम कराने का आदेश दिया है. मामले की सुनवाई जस्टिस गौतम भादुड़ी की सिंगल बेंच में हुई है।

    प्रश्नपत्र में गड़बड़ी के चलते सिविल जज परीक्षा निरस्त करने की मांग को लेकर याचिका पर सुनवाई करते हुए हाईकोर्ट ने यह फैसला सुनाया है. साथ ही पीएससी को नए सिरे से परीक्षा लेने का आदेश दिया है.दरअसल सीजीपीएससी के अधिकांश प्रश्नों में गलतियां थी. इसे लेकर 8 से अधिक परीक्षार्थियों ने हाईकोर्ट में याचिका लगाई थी. सीजीपीएससी सिविल जज की यह परीक्षा मई 2019 में हुई थी।

    याचिकाकर्ता की वकील अंचल कुमार मात्रे ने बताया कि करीब 6 महीने पहले हुई परीक्षा को हाईकोर्ट ने निरस्त कर दिया है और पीएससी को अपने व्यय पर फिर से परीक्षा कराने का आदेश दिया है. उन्होंने बताया कि हाईकोर्ट ने लगी याचिका पर सुनवाई करते हुए जज ने पाया कि प्रश्नपत्र में 70 प्रतिशत गड़बड़िया थी. जिस पर याचिका कर्ता के पक्ष में फैसला देते हुए इस परीक्षा को निरस्त कर दोबारा परीक्षा कराने का आदेश दिया है।

    उन्होंने बताया कि मुख्य याचिकाकर्ता कुमार सौरभ, नुसरत तहसीन कादरी है. सिविल जज के लिए निकली 39 पदो की भर्ती के लिए करीब 8 हजार लोगों ने फार्म भरा था जिसमें से 47 सौ लोगों ने परीक्षा दी थी।

    बता दें कि हाईकोर्ट में याचिका प्रस्तुत कर कहा गया था कि पीएससी ने मॉडल आंसर में की गई आपत्ति के बावजूद गलत उत्तर के आधार पर नतीजे जारी किए हैं. छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग ने 6 फरवरी 2019 को विधि एवं विधायी कार्य विभाग के अंतर्गत सिविल जज (प्रवेश स्तर) के 39 पदों पर भर्ती के लिए विज्ञापन जारी किया था. 7 मई 2019 को ऑनलाइन प्रारंभिक परीक्षा हुई थी.

  • इधर गृहमंत्री कर रहे थे लॉ एंड ऑडर की समीक्षा , उधर राजधानी में लोहा कारोबारी से साढ़े 26 लाख की धोखाधड़ी

    इधर गृहमंत्री कर रहे थे लॉ एंड ऑडर की समीक्षा , उधर राजधानी में लोहा कारोबारी से साढ़े 26 लाख की धोखाधड़ी

    रायपुर। राजधानी रायपुर में आज एक ओर गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू लाॅ एंड आर्डर की समीक्षा कर रहे थे, तभी शहर में एक कारोबारी से साढ़े 26 लाख रूपए धोखाधड़ी किए जाने की खबर सामने आ गई. राजधानी पुलीस घटना की जानकारी मिलते ही तत्काल हरकत में आयी और तत्काल चारों तरफ़ घेराबंदी करके आरोपी की तलाश में जूट गयी है।
    जानकारी के मुताबिक राजधानी के कुशालपुर इलाके में नंदन टीएमटी ग्रुप के कर्मचारियों से धोखाधड़ी की बड़ी वारदात हुई है. बताया जा रहा है कि ग्रुप के चार कर्मचारी बड़ी रकम लेकर जा रहे थे, ठीक उस दौरान दो लोगों ने खुद को क्राइम ब्रांच का अधिकारी बताकर धोखाधड़ी की वारदात को अंजाम दिया है।
    बताते हैं कि आरोपियों ने क्राइम ब्रांच से होने का हवाला देते हुए रकम जप्त किया और इस रकम का ब्यौरा मांगते हुए कहा कि थाने आकर हिसाब देकर ले जाना.पीड़ित कर्मचारियों ने इस धोखाधड़ी की शिकायत डीडी नगर थाने में की है. पुलिस इस मामले की विवेचना में जुट गई है।