Blog

  • 2020 से होगा खतरनाक 2021, जॉम्बी की होगी एंट्री, आएगा महाप्रलय और होगी ये बड़ी घटना…नास्त्रेदमस

    2020 से होगा खतरनाक 2021, जॉम्बी की होगी एंट्री, आएगा महाप्रलय और होगी ये बड़ी घटना…नास्त्रेदमस

    फ्रांसीसी भविष्यवक्ता माइकल दि नास्त्रेदमस (Nostradamus 2021 predictions) की भविष्यवाणियां साल दर साल सही साबित होती जा रही हैं. अब तक नास्त्रेदमस ने जो भी भविष्यवाणियां अपनी किताबों में लिखीं हैं, उनमें से 70 फीसदी से ज्यादा सच साबित हुईं हैं. सैकड़ों साल पहले नास्त्रेदमस ने लेस प्रोफेसीस नाम की एक किताब के जरिए कई भविष्यवाणियां की थीं. इस किताब का पहला संस्करण 1555 में आया था. नास्त्रेदमस की इस किताब में कुल 6338 भविष्यवाणियां हैं, जिनमें से अधिकतर सच साबित हुई हैं।

    2021 में जॉम्बी बनेगा इंसान- एक रशियन वैज्ञानिक ऐसा बायलॉजिकल वैपन और वायरस विकसित करेगा, जो इंसान को जॉम्बी बना देगा. इस तरह इंसान की प्रजाति का सर्वनाश हो जाएगा. बायलॉजिकल वैपन इस वक्त पूरी दुनिया के लिए खतरा बना हुआ है. कोरोना वायरस से मच रही तबाही का उदाहरण हमारे सामने है. कई जानकार मानते हैं कि कोरोना वायरस को चीन के लैब में तैयार किया गया और तबाही का हथियार बनाया गया. नास्त्रेदमस के मुताबिक, इस बार रूस में विकसित किया गया एक नया वायरस इंसानों के सर्वनाश का कारण बनेगा।

    2021 में धरती पर महाप्रलय- नास्त्रेदमस के मुताबिक अकाल, भूकंप, तरह-तरह की बीमारियां और महामारी दुनिया के अंत के पहले संकेत होंगे. साल 2020 में कोरोना वायरस की महामारी इसकी शुरुआत मानी जा सकती है. 2021 में एक ऐसा अकाल आएगा, जिसका सामना दुनिया ने पहले कभी नहीं किया. दुनिया की आबादी का एक बड़ा हिस्सा इस तबाही से उबर नहीं पाएगा. 2021 में सूर्य की तबाही धरती के क्षतिग्रस्त होने का कारण बनेगी. जलवायु परिवर्तन से युद्ध और टकराव की स्थिति पैदा होगी. रिसोर्स के लिए दुनिया में झगड़े शुरू होंगे और लोग पलायन करेंगे।

    2021 में पृथ्वी से टकराएगा धूमकेतु- नास्त्रेदमस ने पृथ्वी से धूमकेतु टकराने की बात भी कही है, जो भूकंप और कई तरह की प्राकृतिक आपदाओं का कारण बनेगा. पृथ्वी की कक्षा में प्रवेश करने के बाद ये एस्टेरॉयड उबलना शुरू कर देगा. आकाश में ये नजारा ‘ग्रेट फायर’ जैसा होगा. हैरानी की बात ये है कि NASA के वैज्ञानिक भी पहले ही एक बड़े धूमकेतु के पृथ्वी से टकराने की आशंका जाहिर कर चुके हैं. वैज्ञानिकों के मुताबिक, 2009 KF1 नाम के एक एस्टेरॉयड के 6 मई 2021 को पृथ्वी से टकराने का खतरा है. वैज्ञानिकों का कहना है कि इस एस्टेरॉयड की ताकत 1945 में हिरोशिमा पर अमेरिका द्वारा गिराए गए परमाणु बम से करीब 15 गुना ज्यादा होगी।

    2021 में क्या करेगा कोरोना- नास्त्रेदमस ने साल 2020 को महामारी का साल बताया था. ऐसे में उनकी साल 2021 की भविष्यवाणियों को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता. वैसे भी यूनाइटेड किंगडम में कोरोना वायरस का नया स्ट्रेन मिलने के बाद पूरी दुनिया पर खौफ के बादल मंडरा रहे हैं. ब्रेन चिप- मानव जाति को बचाने के लिए अमेरिकी सैनिकों को कम से कम दिमागी स्तर पर साइबॉर्ग्स की तरह बदल दिया जाएगा. इसके लिए ब्रेन चिप का इस्तेमाल किया जाएगा. ये चिप इंसान के मस्तिष्क की बायलॉजिकल इंटेलिजेंस को बढ़ाने का काम करेगी. इसका मतलब हुआ कि हम आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस को अपनी बुद्धि और शरीर में शामिल करेंगे. कैलिफॉर्निया में भूकंप- अब तक नास्त्रेदमस ने प्राकृतिक आपदाओं और महामारी को लेकर जो भी भविष्यवाणियां की हैं, वो सटीक साबित हुईं हैं. इस लिहाज से साल 2021 और भी भयानक साबित हो सकता है. दुनिया के किसी हिस्से में भूकंप से तबाही मच सकती है. एक प्रलयकारी भूकंप ‘न्यू वर्ल्ड’ को तबाह कर देगा. कैलिफॉर्निया को इसका लॉजिकल प्लेस कह सकते हैं, जहां ये घटना हो सकती है. भविष्यवाणियों का कितना असर: इन भविष्यवाणियों को वैज्ञानिक ज्यादा तव्वजो तो नहीं देते हैं, लेकिन नास्त्रेदमस पर अध्ययन करने वालों का मानना है कि आने वाला साल तबाही भरा साबित हो सकता है. इन दावों में कितना दम और कितनी सच्चाई है ये तो 2021 में ही पता चलेगा।

  • 36 नायब तहसीलदारों को मिली पदोन्नति , 22 तहसीलदारों का हुआ ट्रांसफर….

    36 नायब तहसीलदारों को मिली पदोन्नति , 22 तहसीलदारों का हुआ ट्रांसफर….

    रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने नए साल पर 36 नायब तहसीलदारों को तहसीलदार के पद पर ‘ वेतन मैट्रिक्स लेवल 9 ‘ में पदोन्नत किया है . इसमें से 22 तहसीलदारों को पदोन्नति के साथ ही ट्रांसफर भी किया गया है . राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग के संयुक्त सचिव एम आर ठाकुर ने यह आदेश जारी किया है . यह आदेश तत्काल प्रभावशील होगा . नायब तहसीलदारों को 7 दिन के भीतर नई पदस्थापना स्थल पर कार्यभार ग्रहण करना होगा .

  • न्यू ईयर पार्टी का आयोजन करने वाले होटल, रेस्टोरेंट्स, पार्टी भवनों पर होगी पुलिस की नजर….

    सीएसपी रायगढ़ ने ली हॉटल, रेस्टोरेंट संचालकों की बैठक, न्यू ईयर सेलिब्रेशन को लेकर जारी दिशा निर्देशों का पालन करने की दिये हिदायत….

    दिनांक 28.12.2020 को पुलिस नियंत्रण कक्ष में सीएसपी रायगढ़ श्री अविनाश सिंह द्वारा शहर के हॉटल, रेस्टोरेंट, लॉज एवं पार्टी आयोजन करने वाले भवन संचालकों की बैठक लिया गया । बैठक में सीएसपी रायगढ़ द्वारा जिला प्रशासन द्वारा जारी गाइडलाइन के अनुरूप मुख्य बातों पर फोकस करते हुए संचालकों को निर्देशित किये कि किसी भी सेलिब्रेशन के पूर्व एसडीएम से अनुमति लेना अनिवार्य है । आयोजन हाल में निर्धारित क्षमता के अनुरूप 50% की ही प्रवेश की अनुमति होगी।अधिकतम 200 व्यक्ति ही एक समय में उपस्थित ना हो इसका ध्यान रखें तथा कार्यक्रम में फेस मास्क/कवर पहनने एवं 2 गज की दूरी का पालन करें, इस पर विशेष ध्यान देवें । नव वर्ष के स्वागत में आधे घंटे का समय फटाका फोड़ने को दिया गया है । इस दौरान ग्रीन फटाका फोड़ा जाये तो बेहतर होगा । डीजे बजाने की अनुमति नहीं होगी, छोटे साउंड बॉक्स का उपयोग किया जाये । सीएसपी रायगढ़ बताएं कि अगले सप्ताह माननीय मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ शासन का जिले में प्रवास कार्यक्रम प्रस्तावित है । सुरक्षा के मद्देनजर होटल/लॉज में किसी रूम देने के पूर्व पूरी जांच कर रूम दिया जावे । सभी संचालकों को कोविड को लेकर समय-समय पर राज्य शासन व जिला प्रशासन द्वारा जारी दिशा निर्देशों का पालन करने को कहा गया है । बैठक में नगर कोतवाल निरीक्षक कृष्णकांत सिंह, निरीक्षक अभिनवकांत सिंह तथा होटल, लॉज, पार्टी भवन संचालकों उपस्थित थे।

  • 23 IPS अधिकारियों को मिला प्रमोशन…DIG से बने आईजी

    23 IPS अधिकारियों को मिला प्रमोशन…DIG से बने आईजी

    उत्तर प्रदेश शासन ने भारतीय पुलिस सेवा (यूपी कैडर) के 23 अधिकारियों को आज प्रोन्नति प्रदान की गई है. प्रोन्नत होने वाले अधिकारियों में 6 पुलिस उपमहानिरीक्षक (DIG) से पुलिस महानिरीक्षक (IG), 8 वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) से पुलिस उप महानिरीक्षक (DIG) और 9 पुलिस अधीक्षकों (SP) को भारतीय पुलिस सेवा का सेलेक्शन ग्रेड (Selection Grade) प्रदान किया गया है. अपर मुख्य सचिव, गृह अवनीश कुमार अवस्थी ने बताया कि भारतीय पुलिस सेवा के प्रोन्नत होने वाले अधिकारियों के नाम मोदक राजेश डी राव, विनय कुमार यादव, हीरा लाल, शिव शंकर सिंह, डॉ राकेश सिंह, राजेश कुमार पाण्डेय, अमित पाठक, विनोद कुमार सिंह, जोगेन्द्र कुमार, रवि शंकर छवि, प्रतिभा अम्बेडकर, नितिन तिवारी, अशोक कुमार-तृतीय, अनिल कुमार सिंह, सुरेशराव आनन्द कुलकर्णी, अमित वर्मा, भारती सिंह, विपिन कुमार मिश्रा, माधव प्रसाद वर्मा, सभा राज, स्वामी प्रसाद, सौमित्र यादव व रमेश हैं।

  • मुकेश अंबानी और RIL पर 40 करोड़ का जुर्माना लगाया…शेयर कारोबार में हेराफेरी पर SEBI ने की कार्रवाई…

    मुकेश अंबानी और RIL पर 40 करोड़ का जुर्माना लगाया…शेयर कारोबार में हेराफेरी पर SEBI ने की कार्रवाई…

    मुंबई। रिलायंस पेट्रोलियम पहले अलग लिस्टेड कंपनी थी। मार्च 2007 में रिलायंस इंडस्ट्रीज ने रिलायंस पेट्रोलियम के 4.1% शेयर बेचने का ऐलान किया था।
    कंपनी के शेयर भाव गिरने लगे तो नवंबर 2007 में रिलायंस पेट्रोलियम के शेयर खरीदे-बेचे गए। सेबी ने जांच में पाया कि शेयरों के दाम प्रभावित करने के लिए यह खरीद-बिक्री गलत तरीके से की गई थी। गौरतलब है कि रिलायंस पेट्रोलियम का 2009 में रिलायंस इंडस्ट्रीज में विलय कर दिया गया था।

    सेबी ने 95 पेज के ऑर्डर में कहा है कि शेयरों की कीमत में किसी भी तरह के मैनिपुलेशन से बाजार में निवेशकों का भरोसा टूटता है, क्योंकि इस तरह के मैनिपुलेशन से निवेशकों को नुकसान होता है।

    सेबी के अनुसार, इस मामले में आम निवेशकों को यह नहीं मालूम था कि शेयरों की इस खरीद-बिक्री के पीछे रिलायंस इंडस्ट्रीज थी। यह खरीद-बिक्री गलत तरीके से की गई, जिसका असर रिलायंस पेट्रोलियम के शेयरों पर हुआ। इससे आम निवेशक नुकसान में रहे।

    दरअसल शेयर बाजार के रेगुलेटर सेबी ने देश की सबसे बड़ी कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज और इसके चेयरमैन मुकेश अंबानी पर 40 करोड़ रुपए का जुर्माना लगाया है। रिलायंस इंडस्ट्रीज पर 25 करोड़ और अंबानी पर 15 करोड़ रुपए का जुर्माना लगाया गया है।

    मामला रिलायंस पेट्रोलियम के शेयरों की ट्रेडिंग से जुड़ा है। इसी मामले में नई मुंबई एसईजेड प्राइवेट लिमिटेड पर 20 करोड़ और मुंबई एसईजेड लिमिटेड पर 10 करोड़ रुपए का जुर्माना लगाया गया है।

  • दुनिया के इस देश में अभी चल रहा है साल 2014, पढ़ें क्या है कारण

    दुनिया के इस देश में अभी चल रहा है साल 2014, पढ़ें क्या है कारण

    अभी साल 2014 चल रहा है, अरे हैरान मत होइये पता है कि साल 2021 चल रहा है लेकिन हम बात कर रहे हैं एक ऐसे देश की जो अब भी साल 2014 में चल रहा है, नहीं फिल्मों की तरह कोई टाइम ट्रेवल नहीं है जिसमें हम वक्त से पहले और वक्त से आगे निकल सकें यहां बात हो रही है एक ऐसे देश की जिसका कैलेंडर पीछे चल रहा है.

    अफ्रीकी देश इथियोपिया का कैलेंडर दुनिया से 7 से 8 साल पीछे चलता है और यहां इस हिसाब से अभी साल 2014 ही चल रहा है. यहां साल में 12 के बजाये 13 महीने चलता है. ना सिर्फ कैलेंडर के मामले में बल्कि यह देश कई मामलों में दुनिया के दूसरे देशों से बिल्कुल अलग है.

    11सितंबर को मनाया जाता है नया साल

    इस देश में 85 लाख की आबादी है अफ्रीका का यह देश जिसे इथियोपिया के नाम से जाना जाता है यहां इनका अपना कैलेंडर है जिसे ग्रेगोरियन कैलेंडर के नाम से जाना जाता है यह आठ साल से ज्यादा पीछे चल रहा है यहां नया साल 1 जनवरी को नहीं बल्कि 13 महीने बाद यानि 11 सितंबर को आता है.

    क्या है वजह

    यह कोई नया कैलेंडर नहीं है इसकी शुरुआत 1582 में हई थी . इससे पहले जूलियन कैलेंडर का इस्तेमाल हुआ करता था. कैथोलिक चर्च को मानने वाले देशों ने नया कैलेंडर स्वीकार कर लिया, जबकि कई देश इसका विरोध कर रहे थे. इनमें इथियोपिया भी एक था.

    चर्च का रहा है असर

    इस देश में रोमन चर्च का असर रहा है . यहां ऐसी मान्यता है कि कि ईसा मसीह का जन्म 7 बीसी में हुआ और इसी के अनुसार कैलेंडर की गिनती शुरू हुई. जबकि दुनिया का बाकी देशों में ईसा मसीह का जन्म AD1 में बताया गया है. इसी मान्यता की वजह से यह देश दूसरे देशों से कैलेंडर के मुकाबले पीछे चल रहा है.

    सिर्फ कैलेंडर ही नहीं यह भी है इस देश की खासियत

    यहां आखिरी महीने पाग्युमे के नाम से जाना जाता है . यह महीना साल के उन दिनों की याद में जोड़कर बनाया गया है, जो किसी वजह से साल की गिनती में नहीं आ पाते हैं. इस देश में सिर्फ कैलेंडर ही खास नहीं है पूरी दुनिया में इसकी पहचान भी अलग है यूनेस्को वर्ल्ड हेरिटेज साइट में शामिल जगहों में सबसे ज्यादा जगहें इथियोपिया की हैं. यहां दुनिया की सबसे गहरी और लंबी गुफा, दुनिया की सबसे गर्म जगहों में से एक और ढेर सारी प्राकृतिक सुंदरता

  • राज्य सरकार ने जारी किया आदेश… रायपुर और दुर्ग के कमिश्नर बदले… जानिए किन्हें कहां की जिम्मेदारी…

    राज्य सरकार ने जारी किया आदेश… रायपुर और दुर्ग के कमिश्नर बदले… जानिए किन्हें कहां की जिम्मेदारी…

    रायपुर। राज्य सरकार ने आदेश जारी किया है। ए कुलभूषण टोप्पो रायपुर संभाग के नए कमिश्नर होंगे। उन्हें दुर्ग संभाग का अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया है।गोविंद राम चुरेंद्र को रायपुर कमिश्नर से बस्तर कमिश्नर बनाकर भेजा गया है।
    जारी आदेश अनुसार राज्य शासन एतदद्वारा ए. कुलभूषण टोप्पो, भा.प्र.से. (2003), संचालक, छ.ग. प्रशासन अकादमी रायपुर को अस्थायी रूप से आगामी आदेश पर्यन्त आयुक्त, रायपुर संभाग, रायपुर के पद पर पदस्थ करते हुए आयुक्त, दुर्ग संभाग, दुर्ग का अतिरिक्त प्रभार सौंपता है।

    गोविंद राम चुरेन्द्र, भा.प्र.से. (2003) आयुक्त, रायपुर संभाग, रायपुर तथा अतिरिक्त प्रभार आयुक्त, बस्तर संभाग, जगदलपुर को अस्थायी रूप से आगामी आदेश पर्यन्त आयुक्त, बस्तर संभाग, जगदलपुर के पद पर पदरथ करता है।

  • फ़ास्ट टैग के चक्कर मे गंवाने पड़े 30 हजार रुपये

    फ़ास्ट टैग के चक्कर मे गंवाने पड़े 30 हजार रुपये

    1 जनवरी से देशभर में फ़ास्ट टैग हाइवे के लिए अनिवार्य कर दिया गया है। दूसरी तरफ फ़ास्ट टैग कई लोगों के लिए मुसीबत बन गया है, मुंगेली के अनीश को फ़ास्ट टैग के चक्कर मे 30 हजार रुपये गंवाने पड़ गए। अनीश मुंगेली से विशाखापट्टनम के लिए जा रहे थे, रास्ते मे पड़े तीन टोल नाके से गुजरने के दौरान उनके खाते से 500 500 करके 10 हजार गायब हो गए। अब इस मामले में न तो टोल नाका के कर्मचारी कोई जानकारी दे रहे हैं और ना एनएच की तरफ से इस मामले में कोई हल निकाला जा रहा है।

    जानकारी के मुताबिक मुंगेली से विशाखापट्टनम के लिए निकले अनीश ने रास्ते मे 3 टोल नाकों पर प्रवेश किया। विशाखापट्टनम पहुचने पर मैसेज आया कि खाते से फ़ास्ट टैग के नाम से 500 500 करके 10000 रुपये निकाले गए। दूसरे दिन फिर फ़ास्ट टैग के नाम से 10000 खाते से खाली हो गए टोल फ्री नंबर पर कॉल करके फ़ास्ट टैग को लॉक कराया गया, लेकिन तीसरे दिन फिर 500 500 रुपये करके 10000 खाते से निकले गए। वही से कॉल कर बैंक में जानकारी प्राप्त करने का प्रयास किया गया, वहां से सन्तोषजनक जवाब नहीं मिलने पर खाते को होल्ड कराया गया। इस प्रकार तीन टोल नाके क्रॉस करने पर 30000 खाते से निकले गए। मुंगेली आने पर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई और भारतीय राजमार्ग प्राधिकरण में शिकायत दर्ज कराई गई जिसमें कोई जवाब नहीं दिया गया है।

  • हाईकोर्ट ने कहा…कपल्स एक साथ रह सकते हैं,भले ही लड़के की उम्र विवाह योग्य ना हुई हो….

    हाईकोर्ट ने कहा…कपल्स एक साथ रह सकते हैं,भले ही लड़के की उम्र विवाह योग्य ना हुई हो….

    एक वयस्क दंपति के एक साथ रहने के अधिकार को सिर्फ इसलिए मना नहीं किया जा सकता क्योंकि उस व्यक्ति ने अभी तक विवाह योग्य आयु प्राप्त नहीं की है, पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट ने फैसला सुनाया है। न्यायमूर्ति अलका सरीन की पीठ ने कहा कि बालिग  दंपति के पास अधिकार है कि वे कानून के दायरे में रहकर अपनी जिंदगी जी सकें।

    बेंच ने कहा- समाज ये निर्धारित नहीं कर सकता कि किसी व्यक्ति को अपना जीवन कैसे जीना चाहिए। संविधान प्रत्येक व्यक्ति को जीवन के अधिकार की गारंटी देता है। किसी को साथी को चुनने की स्वतंत्रता जीवन के अधिकार का एक महत्वपूर्ण पहलू है। वर्तमान स्थिति में, लड़की के माता-पिता ये निर्धारित नहीं कर सकते हैं कि वयस्क होने के बाद से उसे किस तरह और किसके साथ जीवन बिताना चाहिए।

    पीठ ने कहा कि माता-पिता किसी बच्चे को अपने हिसाब से जीवन जीने के लिए मजबूर नहीं कर सकते।

    कोर्ट ने फतेहगढ़ साहिब के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) को निर्देश दिया कि वे दंपति द्वारा प्रस्तुत संरक्षण याचिका पर निर्णय लें और कानून के अनुसार आवश्यक कार्रवाई करें। जीवन की सुरक्षा और स्वतंत्रता की मांग के बाद दोनों ने अदालत का दरवाजा खटखटाया, जिसमें दावा किया गया कि एसएसपी ने उनकी याचिका पर कार्रवाई नहीं की क्योंकि उन्हें लड़की के माता-पिता द्वारा गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी गई थी।

    कोर्ट को बताया गया कि लड़की 19 साल की है और लड़का 20 साल का है और वे शादी करना चाहते थे। लेकिन जब लड़की के माता-पिता को उनके रिश्ते के बारे में पता चला, तो परिवारों के बीच झगड़े हुए और उन्हें गंभीर रूप से पीटा गया। कथित तौर पर एक कमरे में कैद रहने वाली लड़की 20 दिसंबर को अपने घर से भाग गई और दोनों एक साथ रहने लगे।

    अदालत ने देखा कि लड़की को खुद अपने अधिकार के अधिकार पता है साथ ही पता है कि उसके लिए क्या अच्छा है और क्या नहीं।

  • भाजपा की केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी और उनके निजी सचिव के खिलाफ 25 लाख मांगने का लगा आरोप, जिला एवं सत्र न्यायालय में वाद हुआ दायर…

    भाजपा की केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी और उनके निजी सचिव के खिलाफ 25 लाख मांगने का लगा आरोप, जिला एवं सत्र न्यायालय में वाद हुआ दायर…

    सुलतानपुर। अंतरराष्ट्रीय निशानेबाज वर्तिका सिंह ने केंद्रीय मंत्री और अमेठी के सांसद श्रीमती स्मृति ईरानी और उनके निजी सचिव विजय गुप्ता समेत एक अन्य भाजपा नेता के खिलाफ जिला एवं सत्र न्यायालय में वाद दायर किया है। एम पी एम एल ए कोर्ट ने प्रकरण को संज्ञान में लेते हुए वाद स्वीकार कर लिया है। मामले में आगली सुनवाई 2 जनवरी को होगी।
    प्रतापगढ़ जिले की रहने वाली अंतरराष्ट्रीय निशानेबाज वर्तिका सिंह ने जिला एवं सत्र न्यायालय में वाद दायर किया, जिसमें उन्होंने आरोप लगाया गया है कि राज्य महिला आयोग का सदस्य बनाए जाने के एवज में स्मृति ईरानी के निजी सचिव विजय गुप्ता ने केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी के नाम से उनसे 25 लाख रुपये की डिमांड किया था।

    उन्होंने जब इस मुद्दे को सार्वजनिक किया, तो उनके खिलाफ मुसाफिरखाना थाने में अपराध दर्ज करा दिया गया। पुलिस जब उनके घर पर आई तब उन्हें इस मामले की जानकारी हुई।
    वर्तिका सिंह ने यह भी बताया कि “मैं अंतरराष्ट्रीय निशानेबाज हूं. मैं राष्ट्रपति पुरस्कार विजेता भी हूं। मुझे केंद्रीय महिला आयोग का सदस्य बनाए जाने का आश्वासन दिया गया था. कैबिनेट मंत्री स्मृति ईरानी और उनके निजी सचिव विजय गुप्ता के साथ भाजपा नेता डॉ. रजनीश की तरफ से मुझे यह आश्वासन दिया गया। मुझसे 25 लाख रुपये दिए जाने की डिमांड की गई, जिसका ऑडियो रिकॉर्डिंग मेरे पास मौजूद है। सचिव विजय गुप्ता ने कहा कि पैसा नहीं दिए जाने पर आप को पद से हटाना पड़ेगा. मैं इस संबंध में स्मृति ईरानी से भी मिली, जिस पर उन्होंने मुझे यहां से चले जाने की बात कही.”

    धोखाधड़ी की शिकार खुद को बताने वाली वर्तिका कहती हैं कि उनके पास कैबिनेट मंत्री और उनके निजी सचिव की ऑडियो रिकॉर्डिंग है। पूरे प्रकरण में विशेष न्यायाधीश एमपी एमएलए कोर्ट पीके जयंत ने सुनवाई के लिए 2 जनवरी की तारीख तय की है।

    वर्तिका के अधिवक्ता रोहित त्रिपाठी ने कोर्ट में वर्तिका की तरफ से रखे पक्ष में कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कैबिनेट मंत्री स्मृति ईरानी करीबी मानी जाती हैं। वाद दायर होने से भारतीय जनता पार्टी के खेमे में हड़कंप मचा हुआ है। वाद पत्र में भारतीय जनता पार्टी के एक नेता डॉ. रजनीश सिंह को भी पक्षकार बनाया गया है।