Blog

  • 4 आरोपियों के साथ रायपुर में भारी मात्रा में पकड़ाया रेमडेसिविर इंजेक्शन…

    4 आरोपियों के साथ रायपुर में भारी मात्रा में पकड़ाया रेमडेसिविर इंजेक्शन…

    छत्तीसगढ़। कोराेना संकमण के बढ़ते मामलों के बीच उससे जुड़ी इलाज की दवाओं की कालाबाजारी शुरू हो गई है। इस बीमारी में सबसे कारगर माना जा रहा रेमडेसिविर इंजेक्शन बाजार से गायब हो चुका है। कोरोना संक्रमितों के इलाज के लिए कालाबाजारी करने वाले इसे मनमाने दामों में बेच रहे हैं। इस बीच राजधानी रायपुर से बड़ी खबर सामने आई है. खबर है, कि मौदहा पारा थाना क्षेत्र में पुलिस ने भारी मात्रा में रेमडेसिविर इंजेक्शन के साथ 4 आरोपियों को पकड़ा है. पुलिस ने बड़ी मेहनत और तत्परता से पकड़ा। मिली जानकारी के मुताबिक सभी आरोपी चर्चित व्यापारी नेता के रिश्तेदार बताए जा रहे है।

    पुलिस की मेहनत रंग लाई क्योंकि पुलिस ने प्रॉपर प्लानिंग कर शातिर व्यापारी नेता के गैंग को पकड़ा, जानकारी के अनुसार 4 हजार में रेमडेसिविर इंजेक्शन को लाकर 30 से 35 हजार प्रति इंजेक्शन बेच रहा था. जिसकी जानकारी साइबर सेल को किसी पीड़ित ने दी. जिसके आधार पर साइबर सेल ने जाल बिछाकर स्ट्रिंग कर गिरोह को पकड़ा। प्रतिदिन 6 से 10 रेमडेसिविर इंजेक्शन बेचने की सूचना प्राप्त हो रही है. ज्ञात रहे कि उक्त व्यापारी नेता पर्दे के पीछे रहकर अपने आप को बचाने में कामयाब रहा. मामले में जानकारी देते हुए सायबर सेल प्रभारी रमाकांत साहू ने बताया कि चारो आरोपियों को तात्यापारा चौक से पकड़ कर लाया गया है। आरोपियों में कमल रतलानी, सुमित कुमार , राहुल माहेश्वरी और राहुल गोलदानी का नाम शामिल है. पुलिस की जांच जारी है।

    दवाई असली या नकली इस पर भी संकय – अब पुलिस के लिए ये जांच का विषय है, कि दवा असली है, कि नकली, अगर आरोपियों से कड़ाई से पूछताछ की जाए तो नकली दवा फैक्ट्री का भी पर्दफ़ाश होगा।

  • रेमडेसिविर की शीशी में ग्लूकोज का पानी, पकड़ाया…

    रेमडेसिविर की शीशी में ग्लूकोज का पानी, पकड़ाया…

    इंदौर। इंदौर में रेमडेसिविर इंजेक्शन के नाम पर ग्लूकोज का पानी बेचने का मामला सामने आया है। एक ठग ने 20-20 हजार में कोरोना संक्रमित के परिजन को 2 इंजेक्शन बेच दिए। डॉक्टर ने जब उसे देखा तो सील फेविक्विक से चिपकी हुई थी। इस पर शक हुआ और उसकी जांच की तो उसमें ग्लूकोज का पानी मिला। मामला सामने आने के बाद संक्रमित के पिता ने उसी युवक को दोबारा फोन करके और इंजेक्शन की मांग की। उसने फिर से 20 हजार में एक इंजेक्शन देने की बात कही। दो इंजेक्शन का 40 हजार में सौदा तय करके उसे बुलाया गया। जब वह बेचने आया तो उसे पकड़ कर शनिवार को पुलिस के हवाले कर दिया। संक्रमित की पत्नी ने उससे पूछा- हमें गलत इंजेक्शन क्यों दिए, हमने तुम्हारा क्या बिगाड़ा था, आज मेरे आदमी को कुछ हो जाता तो उसका जवाबदार कौन होता तो उसने शर्म से सिर झुका लिए।

  • नहीं किया 17 मई तक लॉक डाउन,जल्द जारी किया जाएगा आदेश – जन सम्पर्क विभाग रायगढ़

    नहीं किया 17 मई तक लॉक डाउन,जल्द जारी किया जाएगा आदेश – जन सम्पर्क विभाग रायगढ़

    सुनील अग्रवाल खरसिया । दैनिक समाचार पत्र पत्रिका के 25 अप्रैल 2021 के अंक में प्रकाशित समाचार (रायगढ़ जिले में 17 मई तक लॉक डाउन) के सम्बंध में रायगढ़ जिले के जनसंपर्क विभाग ने स्पष्ट किया है कि इस प्रकार का कोई आदेश अभी तक जिला प्रशासन के द्वारा जारी नहीं किया गया है, उन्होंने आगे बताया कि लॉक डाउन के सम्बन्ध में जिला प्रशासन के द्वारा जल्द ही आदेश जारी किया जाएगा जिससे सारी स्थिति स्पष्ट हो जाएगी।

  •  कोरोना ब्रेकिंग : 14 जिलों में बढ़ाया गया लाॅकडाउन,देखिये अबतक कौन कौन से जिले हो चुके लॉक…कोरोना से हाहाकार के बाद प्रशासन का बड़ा फैसला..

     कोरोना ब्रेकिंग : 14 जिलों में बढ़ाया गया लाॅकडाउन,देखिये अबतक कौन कौन से जिले हो चुके लॉक…कोरोना से हाहाकार के बाद प्रशासन का बड़ा फैसला..

    रायपुर में एक बार फिर लाॅकडाउन बढ़ाया गया है। प्रदेश के कृषि मंत्री रविंद्र चैबे ने इसकी पुष्टि की है। वही सूरजपुर में लॉकडाउन 5 मई तक बढ़ा दिया गया है। सूरजपुर कलेक्टर रणबीर शर्मा ने लॉक डाउन 3 के लिए आदेश जारी किया है। सूरजपुर जिला अन्तर्गत सम्पूर्ण क्षेत्र को दिनांक 05.05.2021 प्रातः 06:00 बजे तक पूर्ववत् लॉकडाउन रहेगा। उपरोक्त दर्शित अवधि में सूरजपुर जिले की सभी सीमाएँ पूर्णतः सील रहेगी।
    उपरोक्त अवधि में सभी अस्पताल, मेडिकल दुकानें, क्लिनिक एवं पषु चिकित्सालय को उनके निर्धारित समय में खुलने की अनुमति होगी। मेडिकल दुकान संचालक मरीजों के लिए दवाओं की होम डिलीवरी को प्राथमिकता देंगे।

    सभी प्रकार की मंडियाँ थोक / फुटकर एवं ग्रॉसरी दुकानें बंद रहेंगे, किन्तु सीधे किसानों / उत्पादकों से सप्लाई की शर्त के साथ फल, सब्जी एवं ग्रॉसरी (चावल, दाल, आटा, खाद्य तेल एवं नमक) को गली-मोहल्लों एवं कॉलोनियों में विक्रय की अनुमति केवल स्ट्रीट वेण्डर्स अर्थात् ठेले वालों को प्रातः 06:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक ही होगी, किन्तु मास्क धारण करना एवं फिजिकल डिस्टेंसिंग का कड़ाई से पालन करना अनिवार्य होगा। प्रातः 6:00 बजे से 12:00 बजे तक पोल्ट्री, मटन, मछली, अंडे की आपूर्ति केवल होम डिलीवरी के माध्यम से की जा सकेगी। पोल्ट्री, मटन, मछली, अंडे की दुकाने भौतिक रूप से खुली नहीं रहेंगी और ना ही दुकानों में ग्राहकों को बेची जायेगी। संबंधित क्षेत्र के समक्ष प्राधिकारी इसकी निगरानी करेंगे एवं उपरोक्त निर्देषों का उल्लंघन की दषा में ठेले को जब्त करने / अर्थदण्ड या चालान की कार्यवाही करेंगे
    शासकीय उचित मूल्य दुकानों को खाद्य अधिकारी, सूरजपुर द्वारा निर्धारित समयावधि में खुलने की अनुमति होगी। मास्क, फिजिकल डिस्टेंसिंग, नियमित सेनेटाईजेषन एवं भीड़-भाड़ नहीं होने देने की शर्त का कड़ाई से पालन कराने के अधीन टोकन व्यवस्था के साथ अलग-अलग निर्धारित तिथियों में उचित मूल्य दुकानों को खोलने हेतु खाद्य अधिकारी द्वारा पृथक से आदेष प्रसारित किये जायेंगे।

    दुग्ध पार्लर व दुग्ध वितरण तथा न्यूज पेपर हॉकर द्वारा समाचार पत्रों के वितरण की समयावधि प्रातः 06:00 बजे से प्रातः 08:00 बजे तक एवं संध्या 05:00 बजे से संध्या 06:30 बजे तक ही होगी। साथ ही यह स्पष्ट किया जाता है कि दुग्ध व्यवसाय हेतु कोई भी दुकान / पार्लर नहीं खोले जायेंगे। केवल दुकान / पार्लर के सामने फिजिकल डिस्टेंसिंग एवं मास्क संबंधी निर्देशों का पालन करते हुये उपरोक्त समयावधि में केवल दुग्ध विक्रय की अनुमति होगी।
    पेट्रोल पंप संचालकों द्वारा केवल शासकीय वाहन / शासकीय कार्य में प्रयुक्त वाहन, ए.टी.एम. कैश वैन, अस्पताल / मेडिकल इमरजेन्सी से संबंधित निजी वाहन / एम्बुलेंस, ग्रॉसरी होम डिलीवरी/ एल. पी. जी. परिवहन कार्य में प्रयुक्त वाहन, रेलवे स्टेशन से संचालित ऑटो / टैक्सी विधिमान्य ई-पास धारित करने वाले वाहन, एडमिट कार्ड / कॉल लेटर दिखाने पर परीक्षार्थी / उनके अभिभावक परिचय पत्र दिखाने पर मीडियाकर्मी / प्रेस वाहन / न्यूज पेपर हॉकर, दुग्ध वाहन, एस.ई.सी.एल. के वाहन तथा छत्तीसगढ़ में नहीं रूकते हुए एक राज्य से सीधे अन्य राज्य जाने वाले वाहनों को पी. ओ.एल. प्रदान किया जावेगा। अन्य सभी वाहनों हेतु पी.ओ.एल. प्रदान करना पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा।

    देखिये आदेश…

    इन जिलों में लगा लॉकडाउन…

    कोरोना के बढ़ते संक्रमण के कारण और मौत के आंकड़ों को देखते हुए छत्तीसगढ़ के 14 जिलों में लॉकडाउन बढ़ा दिया गया है। रायपुर, बालोद और महासमुंद में भी लॉकडाउन 6 मई सुबह 6 बजे तक बढ़ाया गया है। इसके अलावा दुर्ग, राजनांदगांव, धमतरी, कोरबा, बेमेतरा, जशपुर, सूरजपुर, सरगुजा, बलरामपुर, कांकेर और कोंडागांव में 5 मई तक लॉकडाउन बढ़ाया गया है। इनमें बेमेतरा, जशपुर, सूरजपुर, कांकेर, कोंडागांव और राजनांदगांव में 5 मई को सुबह 6 बजे तक लॉकडाउन रहेगा। धमतरी में 5 मई को रात 11 बजे तक। बलरामपुर और कोरबा में 5 मई को रात 12 बजे तक लॉकडाउन बढ़ाने का ऐलान किया गया है।

  • एक नई दवा जो करेगी कोरोना से लड़ने में मदद, पहले हेपेटाइटिस सी का उपचार करने में होता था प्रयोग, जानिए क्या है ये दवाई ओर कैसे करती है असर….

    एक नई दवा जो करेगी कोरोना से लड़ने में मदद, पहले हेपेटाइटिस सी का उपचार करने में होता था प्रयोग, जानिए क्या है ये दवाई ओर कैसे करती है असर….

    नई दिल्ली। ड्रग्स कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया ने शुक्रवार को विराफिन दवा के कोरोना मरीजों के इलाज के दौरान उपयोग के लिए मंजूरी दे दी है। जाइडस कैडिला ने हाल ही में डीसीजीआई से Pegylated Interferon alpha-2b (विराफिन) दवा के लिए मंजूरी की मांग की थी, जिसके आज प्रदान कर दी गई है। इस दवा को कोरोना के मध्यम लक्षण वाले मरीजों के इस्तेमाल के लिए इमरजेंसी अप्रवूल दिया गया है।
    जाइडस कैडिला की यह दवा एक सिंगल डोज दवा है, जिसकी वजह से कोरोना मरीजों के इलाज में काफी हद तक मदद मिलेगी। रेग्युलेट्री फाइलिंग के दौरान कंपनी ने बताया है कि कोरोना होने के बाद जल्द विराफिन देने से मरीज काफी जल्दी रिकवर हो सकेगा और कई तरह की जटिलताएं भी दूर होंगी। विराफिन दवा अस्पताल/संस्थागत सेटअप में इस्तेमाल के लिए मेडिकल स्पेशिलिस्ट के पर्चे के बाद उपलब्ध हो सकेगी।

    पहले हेपेटाइटिस सी के उपचार के काम आती थी

    जायडस के जिस विराफिन इंजेक्शन को मंजूरी मिली है, उसका पूरा नाम पेगिलेटेड इंटरफेराॅन अल्फा-2 बी है। इसे मूल रूप से लीवर के रोग हेपेटाइटिस सी के उपचार के लिए 10 साल पहले मंजूरी मिली थी। अब इसे कोविड-19 मरीजों के इलाज के लिए प्रस्तावित किया गया है।

    20-25 सेंटरों पर विराफिन का ट्रायल किया गया

    देशभर के 20-25 सेंटरों पर विराफिन का ट्रायल किया गया था। जायडस ने दावा किया कि विराफिन देने के बाद कोविड-19 मरीजों को ऑक्सीजन देने की जरूरत बहुत कम पड़ी। इससे स्पष्ट है कि यह संक्रमित व्यक्ति को सांस होने वाली तकलीफ व सांस उखड़ने की समस्या को नियंत्रित करने में कारगर है। देश में जारी मौजूदा कोरोना लहर में अधिकांश रोगी इन समस्याओं के सर्वाधिक शिकार हो रहे हैं।

    कैसे काम करेगा विराफिन

    जायडस के अनुसार विराफिन इंजेक्शन के एक डोज से ही कोरोना रोगियों के इलाज में बहुत मदद मिलेगी। कोविड रोगियों को संक्रमण के बाद ही यदि इसे लगा दिया गया तो उनकी तेजी से रिकवरी हो सकेगी और उन्हें अन्य परेशानियों का भी सामना नहीं करना पड़ेगा।

    कोरोना के इलाज में मिलेगी बड़ी राहत

    जायडस के इस इंजेक्शन को मंजूरी ऐसे समय मिली है, जब कोरोना पीड़ितों के इलाज में काम आ रहे रेमडेसिविर इंजेक्शन व ऑक्सीजन की देश में भारी किल्लत हो गई है। रेमडेसिविर की कालाबाजारी तक हो रही है। ऐसे में विराफिन से बड़ी राहत मिल सकती है। कई अस्पतालों में ऑक्सीजन खत्म होने से अनेक रोगियों की मौत हो चुकी है। आए दिन ऐसी मौतों की खबरें आ रही हैं।

    कितनी कारगर है दवा

    दवा बनाने वाली कंपनी जायडस ने दावा किया है कि वीराफिन के इस्तेमाल से कोरोना मरीजों की आरटी-पीसीआर रिपोर्ट 7 दिन बाद निगेटिव आई है। ऐसा कोरोना के 91.15 प्रतिशत मरीजों के साथ हुआ है। कंपनी ने बताया कि इस दवा से कोरोना के मरीजों को वायरस से लड़ने की ताकत मिलती है। अगर वायरस से संक्रमण के शुरुआती लक्षणों के बाद यह दवा मरीज को दी जाए तो उसे कोरोना से तेजी से उबरने में मदद मिलेगी।

  • अब तो राज्यपाल और केंद्रीय गृह मंत्री तक जाएगी बात,भाजपा नेता पर हुए FIR को पार्टी ने बनाया मुद्दा…

    अब तो राज्यपाल और केंद्रीय गृह मंत्री तक जाएगी बात,भाजपा नेता पर हुए FIR को पार्टी ने बनाया मुद्दा…

    रायगढ़। मेडिकल कॉलेज अस्पताल में जारी अव्यवस्था पर लिखने के कारण भाजपा नेता पर हुए FIR के मामले में भाजपा ने कड़ा एक्शन लिया है। पार्टी ने मामले को राज्यपाल और केंद्रीय गृहमंत्री तक से शिकायत की बात कही है। यही नहीं पार्टी ने यह भी कहा है कि रविवार को अंशु टुटेजा के समर्थन में सोशल मीडिया में अभियान भी चलाएगी।

    कांग्रेस सरकार के इशारे पर जिला कलेक्टर द्वारा भाजपा नेता अंशु टूटेजा पर करवाये गए एफआईआर पर भारतीय जनता पार्टी ने कड़ा एतराज जताया है। भाजपा अब इस मामले को महामहिम राज्यपाल और केंद्रीय गृहमंत्री के समक्ष ले कर जाएगी। इतना ही नही आगामी रविवार को भाजपा के सैकड़ो कार्यकर्ता हेज टेग के माध्यम से अंशु टूटेजा की उसी पोस्ट को अपने अपने वाल पर पोस्ट करेंगे जिस पोस्ट की वजह से उन पर कांग्रेस सरकार ने एफआईआई करवाई है और भूपेश सरकार को एफआईआर के लिए चैलेंज करेंगे।

    उक्ताशय की प्रेस बिज्ञप्ति जारी करते हुए जिला भाजपा अध्यक्ष उमेश अग्रवाल व महामंत्री अरुण धर दीवान व सतीश बेहरा ने कहा है कि अंशु टुटेजा ने एक पीड़ित का वीडियो शेयर किया था। जिसमें पीड़ित स्वयं यह कहता दिखता है कि किस तरह उसकी पत्नी 91 ऑक्सीजन लेवल पर थी, उसे बुखार भी था। अस्पताल में खुद चलकर भर्ती होने आई थी और कुछ दिनों बाद वेंटीलेटर की अव्यवस्था के कारण लाश बनकर बाहर निकली, उसके चार बच्चे थे। वीडियो काफी मार्मिक था। यह वीडियो सोशल मीडिया पर जम कर वायरल हुआ और अखबारो में समाचार भी छपे। किंतु प्रशासन ने केवल अंशु पर एफआईआर दर्ज करवा कर सत्ता के दबाव में विपक्ष को हतोत्साहित करने की उनकी मंशा पूरी की है।

    रायगढ़ लोकसभा क्षेत्र के सांसद श्रीमती गोमती साय ने कहा है कि पूरा देश जानता है कि प्रदेश में कोरोना की इतनी विकराल समस्या के पीछे भूपेश बघेल सरकार की अकर्मण्यता और लापरवाही है। प्रदेश की जनता भूपेश बघेल जनित समस्या को भोग रही है। उनकी नाकामियों की वजह से ही अस्पतालों की दुर्दशा हो गई है। स्थिति यह है कि कोई भी मरीज सरकारी अस्पताल में भरती होना नही चाह रहा है। जो वहां भर्ती हो रहा है वो चिकित्सकीय संसाधनों के अभाव में दम तोड़ रहा है। ऐसी नाकामियों को सामने लाने वाले अंशु टूटेजा जैसे सजग विपक्ष के कार्यकर्ताओं का मनोबल तोड़ने के लिए सरकार उन पर पुलिसिया दमन कर रही है। स्वयं कलेक्टर एफआईआर के निर्देश दे रहे है। यह बेहद शर्मनाक स्थिति है। इसे भारतीय जनता पार्टी कतई बर्दाश्त नही करेगी।

    भाजपा नेता ओपी चौधरी ने आज जिले में हुई वर्चुवल बैठक के दौरान स्प्ष्ट शब्दो मे प्रदेश सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि कोरोना के नाम पर विपक्ष को दबाने के कायराना प्रयास का भाजपा मुहतोड़ जबाब देगी।
    उधर प्रदेश स्तर पर भी इस मामले को ले कर कड़ी प्रतिक्रिया सामने आई है।

    आईटी सेल के प्रदेश संयोजक दीपक ने कहा है कि भारतीय जनता पार्टी के किसी भी कार्यकर्ता को कांग्रेस अकेला न समझे। भारतीय जनता पार्टी अपने हर कार्यकर्ता के लिए सदैव तत्पर है। अभिव्यक्ति की आजादी पर अघोषित आपातकाल लगाने वाली इस सरकार के खिलाफ भाजपा पूरी शिद्दत से लड़ेगी और इस कुशासन की सरकार को उखाड़ फेंकेगी।

    ज्ञात हो की भारतीय जनता पार्टी इस मुददे को लेकर लड़ाई लड़ने के मूड़ में है और सोमवार को सांसद श्रीमती गोमतीं साय,प्रदेश मंत्री श्री ओ पी चौधरी व जिला अध्यक्ष श्री उमेश अग्रवाल के नेतृत्व में जिला भाजपा का प्रतिनिधि मंडल महामहिम राज्यपाल महोदय व केंद्रीय गृह मंत्री जी के नाम ज्ञापन जिला कलेक्टर को सौपेगा ।

  • संभव हो तो हवाई मार्ग से पहुंचाएं ऑक्सीजन सिलेंडर, उद्योगों की सप्लाई करे बंद, केंद्र सरकार को हाई कोर्ट की फटकार….

    संभव हो तो हवाई मार्ग से पहुंचाएं ऑक्सीजन सिलेंडर, उद्योगों की सप्लाई करे बंद, केंद्र सरकार को हाई कोर्ट की फटकार….

     दिल्ली। दिल्ली के कई अस्पतालों में ऑक्सीजन कमी की भयावह तस्वीर सामने आई है. मैक्स अस्पताल ने अपने कोटे का आक्सीजन एम्स को देने का आरोप लगाया है. अस्पताल ने ऑक्सीजन की कमी को लेकर दिल्ली हाई कोर्ट का रुख किया है. मामले पर सुनवाई के दौरान हाई कोर्ट ने केंद्र सरकार को फटकार लगाई है. कोर्ट ने कहा कि सरकार जरूरत के हिसाब से सभी उद्योगों को ऑक्सीजन की सप्लाई बंद कर देनी चाहिए. यह केंद्र सरकार की जिम्मेदारी है कि सभी अस्पतालों में ऑक्सीजन की पर्याप्त मात्रा हो।

    हाई कोर्ट ने कड़े शब्दों में कहा कि सरकार स्थिति की गंभीरता को क्यों नहीं समझ पायी? हम चकित हैं कि अस्पतालों में ऑक्सीजन नहीं है लेकिन इस्पात संयंत्र चल रहे हैं. औद्यौगिक घरानों को फटकार लगाते हुए कोर्ट ने कहा कि अगर टाटा समूह अपने इस्पात संयंत्रों के लिए उत्पादित ऑक्सीजन चिकित्सीय उपयोग के लिए मुहैया करा सकता है तो अन्य लोग क्यों नहीं ऐसा कर सकते? यह लालच की पराकाष्ठा है।

    हाईकोर्ट ने केंद्र सरकार से कहा कि आपको डिमांड और सप्लाई का कोई अंदाजा क्यों नहीं है? केंद्र ऑक्सीजन जल्द से जल्द अस्पतालों में भेजने के लिए रोड पर डेडिकेटेड कॉरिडोर बनाए और अगर संभव हो तो ऑक्सीजन को एयरलिफ्ट कराया जाए. हाईकोर्ट ने कहा कि इससे ज्यादा हम क्या आदेश करें।

    सॉलिसीटर जनरल तुषार मेहता ने अदालत को बताया कि ऑक्सीजन की आपूर्ति रास्ते में है और जल्द ही अस्पताल पहुंच जाएगी. उन्होंने बताया कि एक मैक्स अस्पताल में ऑक्सीजन पहुंचाई जा चुकी है. इस पर अदालत ने कहा कि हमें पूरा भरोसा है कि आप (केंद्र) ऑक्सीजन पहुंचाएंगे. पटपड़गंज अस्पताल को दो घंटे में ऑक्सीजन की आपूर्ति मिल जाएगी. लेकिन कई अन्य अस्पताल भी कमी का सामना कर रहे हैं. आप इसे लेकर एक आदेश जारी कर सकते हैं क्योंकि यह  राष्ट्रीय आपातकाल है, कोई उद्योग इससे इनकार नहीं करेगा।

    मैक्स अस्पताल की ओर से पेश हुए वरिष्ठ अधिवक्ता संदीप सेठी ने अदालत को बताया कि वैशाली और गुरुग्राम के मैक्स अस्पताल में आठ घंटे की ऑक्सीजन बची है, जो ज्यादा से ज्यादा गुरुवार की सुबह तक चल सकती है।

    भारत सरकार में अतिरिक्त सचिव और ऑक्सीजन आपूर्ति के इनचार्ज सुमिता दावरा ने अदालत को बताया कि इस समय ऑक्सीजन का उत्पादन आठ हजार मीट्रिक टन है. अदालत ने कहा कि मामले में तथ्य यह है कि ऑक्सीजन की कमी है और हमें इसे पूरा करना है. अदालत ने कहा कि हम ऑक्सीजन की आपूर्ति में कमी की वजह से लोगों को मरते हुए नहीं देख सकते. दिल्ली हाईकोर्ट ने दर्ज किया कि केंद्र ने आश्वासन दिया है कि वह दिल्ली को 480 मीट्रिक टन ऑक्सीजन की आपूर्ति सुनिश्चित करेगा।

  • कोरोना जंग में स्वास्थ्य विभाग का एक महत्वपूर्ण फ़ैसला…

    कोरोना जंग में स्वास्थ्य विभाग का एक महत्वपूर्ण फ़ैसला…

    रायपुर। जाँच रिपोर्ट के बग़ैर लक्षण के आधार पर अब मिलेगा उपचार
    जाँच रिपोर्ट विलंब होने की स्थिति में दी जाने वाली दवा निर्धारित

    राज्य स्तरीय ट्रीटमेंट समिति के प्रस्तावित दवा को देने का निर्देश

    स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के अपर मुख्य सचिव व रेणु पिल्ले ने जारी किया आदेश

    सभी मेडिकल कॉलेज एवं जिला चिकित्सा अधिकारियों को पत्र जारी

  • रिपोर्ट में देरी होने पर भी लक्षण नजर आने पर मरीजों को दी जाएंगी ये दवाएं, स्वास्थ्य विभाग ने जारी की नई गाइडलाइन…

    रिपोर्ट में देरी होने पर भी लक्षण नजर आने पर मरीजों को दी जाएंगी ये दवाएं, स्वास्थ्य विभाग ने जारी की नई गाइडलाइन…

    रायपुर। स्वास्थ्य विभाग ने कोरोना के बढ़ते कहर को देखते हुए एक नई गाइडलाइन जारी की है। अगर किसी व्यक्ति की कोविड रिपोर्ट आने में देरी हो रही है और उनके लक्षण बढ़ते जा रहे हैं तो ऐसे लोग इन दवाईयों को ले सकते हैं।

    दवाइयों की एक लिस्ट तैयार की गई है। जिसके अनुसार राज्य स्तरीय ट्रीटमेंट समिति को इन दवाइयों को तुरंत ही मरीजों को उपलब्ध कराने को कहा गया है।

  • एसोशिएशन की सहमति से लिया गया निर्णय, सभी शासकीय अधिकारियों और कर्मचारियों के एक दिन का वेतन कटौती का आदेश जारी

    एसोशिएशन की सहमति से लिया गया निर्णय, सभी शासकीय अधिकारियों और कर्मचारियों के एक दिन का वेतन कटौती का आदेश जारी

    रायपुर। छत्तीसगढ़ के अधिकारियों व कर्मचारियों को अप्रैल माह से एक दिन की वेतन कटौती के साथ वेतन का भुगतान किया जाएगा। वित्त विभाग ने इस बाबत आदेश जारी कर दिया है।

    वित्त विभाग ने इस संदर्भ में सभी एचओडी, ट्रेजरी अफसर को आदेश जारी कर दिया है। दरअसल मुख्यमंत्री ने कोरोना संकट को देखते हुए अलग अलग संगठनों से मदद की अपील की थी। मुख्यमंत्री की अपील के बाद आईएएस एसोसिएशन, अधिकारी कर्मचारी संगठनों ने एक दिन का वेतन मुख्यमंत्री सहायता कोष में जमा कराने की रजामंदी दे दी थी।