Blog

  • सरपंच व सचिव ने स्वच्छ भारत मिशन योजना पर डाला डाका, पहली जांच रिपोर्ट में 17 लाख से अधिक की गड़बड़ी उजागर…..

    सरपंच व सचिव ने स्वच्छ भारत मिशन योजना पर डाला डाका, पहली जांच रिपोर्ट में 17 लाख से अधिक की गड़बड़ी उजागर…..

    गरियाबंद। गरियाबदं जिले के कदली मुड़ा पंचायतको तीन स्तरीय जाँच के बाद ओडीएफ घोषित किया गया था. जहां स्वीकृत 361 शौचालय में से 145 हितग्राहियों के शौचालय का निर्माण ही नहीं किया गया. शिकायत के बाद दबाव में इतना बढ़ा की 6 महीने जांच में लग गए. जनपद सीईओ ने कहा कि प्राथमिक रिपोर्ट में 17 लाख रुपए से ज्यादा की गड़बड़ी उजागर हुई है. आगे भी जांच जारी रहेगी.

    कदली मुड़ा पंचायत में स्वच्छ भारत मिशन के नियमों को ताक में रख कर पँचायत और अफसरों के सांठ-गांठ से जमकर धज्जियां उड़ाई गई है. पिछले कार्यकाल में ही तत्कालीन पंच उग्रसेन बीसी, डीकचन्द भोई, पद्मलता समेत 10 पंचों को गड़बड़ी की भनक लगी तो 12 दिसम्बर 2019 को इसकी लिखित शिकायत जनपद सीईओ के समक्ष किया था. 5 माह बाद जांच दल ने जनपद सीईओ एम एल मंडावी को जांच प्रतिवेदन सौंपा है. जिसमें बताया है कि 361 परिवार के लिए स्वीकृत शौचालय में से 145 शौचालय का निर्माण नहीं किया गया है. इनके लिए स्वीकृत रूपये 17 लाख 40 हजार का आहरण सरपंच डिलेश्वर भोई और सचिव मदन नागेश द्वारा करना बताया गया है.

    सीईओ एम एल मंडावी ने कहा कि अभी भी जांच बाकी है. भौतिक स्थिति की प्राथमिक जांच रिपोर्ट मे 17 लाख से ज्यादा की गड़बड़ी बताया गया है. तकनीकी भाग की जांच हो रहा है. पड़ताल किया जा रहा है कि जिओ टेकिंग, भौतिक सत्यापन, ऑनलाइन डेटा एंट्री और परिवार आईडी क्रिएट कैसे व किसने किया. जिससे गड़बड़ी सामने नहीं आ सकी.

    बता दें कि 40 नाम ऐसे मिले जो गाँव में कभी रहे ही नहीं है. जांच दल ने सूची में 75 नाम ऐसे पाए जिनके घर एक शौचालय निर्माण कराकर दो लोगों के नाम दर्शाए गए है. वहीं 65 हितग्राही गांव में है जिनका शौचालय अभी तक निर्माण नहीं हुआ है. कुल मिलाकर ओडीएफ योजना मे जमकर घोटाला किया गया है.

  • फेसबुक ने जियो प्लेटफार्म्स में 9.99 प्रतिशत हिस्सेदारी खरीदी, 43574 करोड़ रुपये में हुआ सौदा,दुनिया के इतिहास में सबसे बड़ा विदेशी निवेश….

    फेसबुक ने जियो प्लेटफार्म्स में 9.99 प्रतिशत हिस्सेदारी खरीदी, 43574 करोड़ रुपये में हुआ सौदा,दुनिया के इतिहास में सबसे बड़ा विदेशी निवेश….

    इस डील पर टिप्पणी करते हुए रिलायंस इण्डस्ट्रीज लिमिटेड ने बताया कि यह किसी टेक्नालॉजी कंपनी में छोटी हिस्सेदारी (minority stake) के लिए न केवल दुनिया बल्कि भारत में सबसे बड़ा निवेश है. गौर करने वाली बात है कि इस डील की बदौलत व्यावसायिक सेवा शुरू करने के महज साढ़े तीन सालों में ही जिओ मार्केट कैपिटलाइजेशन के हिसाब से भारत की सबसे बड़ी पांच लिस्टेट के समकक्ष पहुंच गई है.

    वहीं दूसरी ओर फेसबुक की ओर से जारी बयान में बताया गया है कि यह निवेश भारत के प्रति हमारी प्रतिबद्धता को प्रदर्शित करता है. साथ ही जिओ की वजह से देश में आए आमूलचूल बदलाव के प्रति हमारे उत्साह को जताता है. महज चार साल के भीतर जिओ ने 388 मिलियन लोगों को ऑनलाइन किया है, जिससे लोग नए तरीके से आपस में जुड़े हैं, वहीं नए इंटरप्राइजस के निर्माण में रचनात्मकता आई है. हम जिओ के जरिए भारत में और लोगों को जोड़ने के लिए समर्पित हैं.

    कंपनी ने कहा कि हमारा लक्ष्य सभी प्रकार के व्यापार, खासतौर से 6 करोड़ से ज्यादा छोटे कारोबारियों के लिए नए अवसर तैयार करना है.

  • देश में कोरोना के मरीजों की संख्या 20 हजार के पार, 645 की मौत, जानिए दुनिया भर में कितना पहुंचा आकड़ा

    देश में कोरोना के मरीजों की संख्या 20 हजार के पार, 645 की मौत, जानिए दुनिया भर में कितना पहुंचा आकड़ा

    भारत में कोरोना खतरनाक होता जा रहा है। बीते 24 घंटे में देश में कोरोना संक्रमण के 50 मरीजों की मौत हुई है, जबकि 1400 से ज़्यादा मरीज़ सामने आए हैं. दुनिया भर में कोरोना संक्रमण के मामले 25 लाख 61 हज़ार के पार पहुंच चुका है। अब तक एक लाख 77 हज़ार से ज़्यादा मौतें हो चुकी है।

    अमरीका में संक्रमित लोगों की संख्या 8 लाख से ज़्यादा है। अमरीका में अब तक 45334 मौतें हुई हैं। स्पेन में संक्रमित लोगों की संख्या 2,04178 है जबकि 21282 लोगों की जान जा चुकी है। इटली में कुल 183,957 लोग संक्रमित और 24648 लोगों की मौत हो चुकी है।अमेरिका में 24 घंटे में 2700 से ज़्यादा मरीज़ों की मौत हुई है, जो किसी भी देश में एक दिन में हुई सर्वाधिक मौत है।

    राहत की बात ये है कि कोरोना के जितने मामलों में परिणाम आ चुके हैं। उनमें मरने वालों का प्रतिशत 21 से गिरकर 20 हो गया है। इसी तरह से संक्रमित लोगों में गंभीर मरीज़ों का प्रतिशत 4 से गिरकर 3 हो गया है।

    राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि अमरीका में 60 दिनों के लिए ग्रीन कार्ड सस्पेंड रहेंगे, इसमें कुछ छूट दी जाएगी लेकिन वो स्पष्ट नहीं है।

  • राज्य शासन के आग्रह पर हाईकोर्ट ने बंदियो के जमानत और पैरोल की अवधि अब 31 मई तक बढ़ाने पर सहमती जताई गई….

    राज्य शासन के आग्रह पर हाईकोर्ट ने बंदियो के जमानत और पैरोल की अवधि अब 31 मई तक बढ़ाने पर सहमती जताई गई….

    गौरतलब है कि कोरोना के संक्रमण को रोकने की दिशा में सुप्रीम कोर्ट ने एक आदेश जारी कर जेलों में बंदियों और विचाराधीन कैदियों की संख्या कम करने को कहा था. सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर राज्य सरकारों ने हाईपावर कमेटी बनाकर ऐसे लोगों को जमानत पर रिहा किया था जो विचाराधीन बंदी है.साथ ही सात साल से कम सजा वाले कैदियों को भी पैरोल पर छोड़ने का निर्णय लिया गया था. इसके तहत छत्तीसगढ़ में 30 अप्रेल की अवधि तक सैकड़ों बंदियों और कैदियों को पैरोल और जमानत पर रिहा किया गया था.

    14 अप्रेल के बाद लॉकडाउन की अवधि बढ़ाये जाने के बाद बंदियों और कैदियों के संबंध में हाईकोर्ट में एक जनहित याचिका दायर की गई थी,जिसमें यह कहा गया था कि लॉकडाउन की अवधि बढ़ाये जाने के बाद जमानत और पैरोल की अवधि बढ़ाये जाने पर भी विचार किया जाये.आज इस संबंध में हुई सुुनवाई के दौरान राज्य शासन ने आग्रह किया कि यदि 30 अप्रेल की अवधि का पालन किया जाता है,तो जमानत या पैरोल पर छोड़े गये बंदियों को 30 अप्रेल तक फिर से जेल में दाखिल करना होगा और ऐसी स्थिति में जेल में भीड़ बढ़ने से एक बार फिर कोविड 19 के संक्रमण का खतरा बढ़ जायेगा. राज्य शासन के इस आग्रह पर हाईकोर्ट ने अपनी सहमति जताई और कोरोना संक्रमण को रोकने के उपाय के तौर पर जमानत और पैरोल की अवधि 31 मई तक बढ़ाये जाने का आदेश पारित किया.

  • नगर कोतवाल एसएन सिंह समेत पांच पुलिसकर्मियों का स्वास्थ्य विभाग ने लिया सैंपल, कोरोना टेस्टिंग के लिए भेजा जाएगा लैब…

    नगर कोतवाल एसएन सिंह समेत पांच पुलिसकर्मियों का स्वास्थ्य विभाग ने लिया सैंपल, कोरोना टेस्टिंग के लिए भेजा जाएगा लैब…

    रायगढ़। लॉक डाउन के बीच एक बड़ी खबर निकल कर आ रही है। रायगढ़ जिले के नगर कोतवाल एसएन सिंह समेत पांच पुलिसकर्मियों की कोरोना वायरस की टेस्टिंग के लिए सैंपल लिया गया है। हाल के कुछ दिनों में पुलिसकर्मियों के संक्रमित होने की खबरें आई हैं। मध्यप्रदेश के इंदौर जिले के थाना प्रभारी भी करोना की चपेट में आए थे। 19 दिन तक इलाज के बाद उनकी मौत हो गई थी। इसके अलावा देश के विभिन्न क्षेत्रों से पुलिसकर्मियों के संक्रमित होने की खबर आ रही है। महाराष्ट्र में 64 पुलिसकर्मी कोरोना संक्रमित पाए गए हैं जिसमें से 34 मुंबई से हैं।

    आज बुधवार दोपहर स्वास्थ्य विभाग की टीम ने कोतवाली पहुंचकर सिटी कोतवाली थाना प्रभारी एसएन सिंह टेस्टिंग के लिए सैंपल लिया। इसी तरह पूरे पुलिस विभाग से पांच पुलिसकर्मियों की सैंपल लेने की खबर आ रही है। जिसमें कोतवाली थाना से 2 लोग दो पुलिस लाइन से एवं एक यातायात विभाग से हैं। इन सभी का रूटीन चेकअप के तहत सैंपल लिया गया है।

    कोरोना वायरस का संक्रमण अब कोरोना वारियर्स को भी अपनी चपेट में ले रहा है। कोरोना वायरस के जंग में पुलिस, डॉक्टर्स, स्वास्थ्य कर्मचारी, सफाई कर्मचारी, मीडिया कर्मी सभी 24 घंटे अपने अपने कार्यक्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। ऐसे में संक्रमण का खतरा भी उन पर ज्यादा है। इसीलिए सभी विभागों के द्वारा जिनमें सर्दी, खासी, बुखार जैसे लक्षण दिखाई दे रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग द्वारा उनका कोरोना टेस्ट कराया जा रहा है।

  • कोरोना लॉकडाउन 2.0 में मिली और भी छूट, अब से किताब, मोबाइल रिचार्ज और बिजली के पंखे की दुकानें खुलेंगी…

    कोरोना लॉकडाउन 2.0 में मिली और भी छूट, अब से किताब, मोबाइल रिचार्ज और बिजली के पंखे की दुकानें खुलेंगी…

    गृह मंत्रालय की ओर से जारी नई गाइडलाइन में शहरी क्षेत्रों में लॉकडाउन के दौरान ब्रेड फैक्ट्री जैसी फूड प्रोसेसिंग इकाइयों, दुग्ध प्रसंस्करण इकाइयों, आटा व दाल मिल आदि को चलाने की इजाजत होगी. साथ ही कृषि एवं बागवानी से जुड़े शोध केंद्र, बीजों व बागवानी उत्पादों के जांच केंद्र भी काम कर सकते हैं.

    देखें कौन सी दुकानें रहेंगी खुली-

  •  3 मई के बाद ग्रीन जोन के तौर पर चिह्नित इलाकों को कुछ कड़ी शर्तों के साथ छूट देगी सरकार वो भी बेहद कड़ी शर्तों के साथ, रेड जोन में जारी रहेगा लॉकडाउन

     3 मई के बाद ग्रीन जोन के तौर पर चिह्नित इलाकों को कुछ कड़ी शर्तों के साथ छूट देगी सरकार वो भी बेहद कड़ी शर्तों के साथ, रेड जोन में जारी रहेगा लॉकडाउन

    दिल्ली। देश में लॉकडाउन पार्ट टू के समाप्त होने की अवधि भले ही करीब आ रही हो लेकिन सरकार लॉकडाउन को पूरी तरह से बिल्कुल खत्म नहीं करेगी। सरकार की हाईपावर कमेटी ने फिलहाल तो यही सिफारिश की है।
    देश में लॉकडाउन का दूसरा चरण तीन मई को पूरा हो रहा है। ऐसे में लोग उम्मीद लगाए बैठे हैं कि सरकार शायद इसके बाद लॉकडाउन खत्म कर दे लेकिन ऐसा नहीं होने जा रहा है। तीन मई के बाद सरकार उन इलाकों जहां एक भी कोरोना पेशेंट नहीं पाया गया है। उन ग्रीन जोन के तौर पर चिह्नित इलाकों को कुछ कड़ी शर्तों के साथ छूट देगी। इसके लिए कवायद चालू हो गई है।
    इसके साथ ही कोरोना वायरस संक्रमण से बुरी तरह से प्रभावित रेड जोन इलाकों को फिलहाल किसी तरह की कोई राहत नहीं दी जाएगी। उनमें सख्ती के साथ लॉकडाउन लागू रहेगा। चूंकि राजधानी दिल्ली और आर्थिक राजधानी मुंबई समेत नोएडा, इंदौर, लखनऊ, पुणे समेत कुछ अन्य ‘हॉटस्पॉट’ शहरों के लिए मंत्रियों का समूह अलग से रोडमैप तैयार कर रहा है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में गठित ये समूह तय करेगा कि किन शहरों में आर्थिक गतिविधियों को आगे बढ़ाने के लिए किस तरह की छूट दी जाए, इस पर मंथन जारी है। ये तय है कि हॉटस्पॉट वाले इलाके पहले की तरह ही सील रखा जाएगा। इसकी सहमति कमेटी में बन गई है लेकिन इस बारे में अंतिम फैसला प्रधानमंत्री को लेना है।
  • छत्तीसगढ़ की फ्लैगशिप योजनाओं की अब होगी ऑनलाइन माॅनिटरिंग, सीएम ने पोर्टल बनाने के दिए निर्देश

    छत्तीसगढ़ की फ्लैगशिप योजनाओं की अब होगी ऑनलाइन माॅनिटरिंग, सीएम ने पोर्टल बनाने के दिए निर्देश

    मुख्यमंत्री बघेल ने प्रारंभिक तौर पर मुख्यमंत्री कार्यालय के पोर्टल पर नरवा-गरवा-घुरूवा-बाड़ी, मुख्यमंत्री सुपोषण योजना, मुख्यमंत्री हाट बाजार क्लिनिक योजना, मुख्यमंत्री शहरी स्लम अस्पताल योजना, मुख्यमंत्री वार्ड कार्यालय योजनाओं को शामिल करने के निर्देश दिए हैं. आवश्यक होने पर इनमें अन्य योजनाएं भी जोड़ी जा सकेंगी.

    इन सभी योजनाओं की माॅनीटरिंग के लिए वेबसाईट बनाने की जिम्मेदारी चिप्स को दी है. सभी विभागीय सचिवों को निर्देश दिए गए है कि वे अपने विभागों और संबंधित संचालनालयों से इसके लिए एक नोडल अधिकारी नामांकित करके तत्काल चिप्स को सूचित करें. नोडल अधिकारियों को निर्देश दिए जाएं कि वे चिप्स को पूरी जानकारी उपलब्ध कराएं और चिप्स के साथ सहयोग करके 10 दिन के भीतर वेबसाईट तैयार करने में सहायता करें.

    प्रमुख सचिव स्कूल शिक्षा विभाग डाॅ. आलोक शुक्ला को वर्तमान कर्तव्यों के साथ इस कार्य में चिप्स की सहायता करने का कार्य भी सौंपा गया है. सभी विभागों एवं चिप्स को इस संबंध में 3 दिन में एक कार्य योजना बनाकर प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं. मुख्यमंत्री ने 10 दिनों में पोर्टल बनाने का कार्य पूर्ण करने के निर्देश देते हुए मुख्य सचिव को इस संबंध में तत्काल आदेश जारी करने को कहा है.

  • कोरोना से लड़ाई में योद्धा की मौत पर ओडिशा सरकार देगी ‘शहीद’ का दर्जा….

    कोरोना से लड़ाई में योद्धा की मौत पर ओडिशा सरकार देगी ‘शहीद’ का दर्जा….

    ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने कोरोना योद्धाओं के लिए बड़ा एलान करते हुए कहाकि अगर कोरोना वायरस महामारी से जंग लड़ रहे किसी भी कोरोना योद्धा की ड्यूटी के दौरान मौत हो जाती है तो राज्य सरकार उसे शहीद का दर्जा देगी। इतना ही नहीं पूरे राजकीय सम्मान के साथ उस योद्धा का अंतिम संस्कार किया जाएगा।
    मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने कोरोना योद्धाओं के लिए 50 लाख रुपये के बीमा की भी घोषणा की है। सीएम ने कहाकि पटनायक ने कहा कि राज्य सरकार कोरोना के लड़ाई में अपनी जान गंवाने वाले सभी स्वास्थ्यकर्मियोंं और सरकारी कर्मचारियों के परिजनों को 50 लाख रुपये देगी। इतना ही नहीं अपनी जान गंवाने वाले कोरोना योद्धाओं को राज्य सरकार शहीद का दर्जा देगी और राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। उनके बलिदानों के लिए एक अवार्ड भी सरकार देगी।
  • शिवराज ने किया विभागों का बंटवारा, नरोत्तम मिश्रा को स्वास्थ्य-गृह मंत्रालय का जिम्मा…

    शिवराज ने किया विभागों का बंटवारा, नरोत्तम मिश्रा को स्वास्थ्य-गृह मंत्रालय का जिम्मा…

    भोपाल। शिवराज सिंह मंत्रिमंडल में शामिल हुए पांच मंत्रियों को पद का बंटवारा कर दिया गया है. पांच नए मंत्रियों में सबसे महत्वपूर्ण गृह और स्वास्थ्य विभाग भाजपा के कद्दावर नेता नरोत्तम मिश्रा को दिया गया है.

    वहीं अन्य मंत्रियों में कमल पटेल को कृषि विभाग, तुलसी सिलावट को जल संसाधन विभाग , गोविंद सिंह राजपूत को खाद्य प्रसंस्करण और मीना सिंह को आदिम जाति कल्याण विभाग का मंत्री नियुक्त किया गया है.

    बता दें कि शिवराज सिंह के 23 मार्च को शपथ ग्रहण के 29 दिन बाद मंगलवार को जाकर मंत्रिमंडल का विस्तार करते हुए पांच नए मंत्रियों को शपथ दिलाई गई थी. इसमें नरोत्तम मिश्रा, कमल पटेल और मीना सिंह के अलावा ज्योतिरादित्य सिंधिंया समर्थक तुलसी सिलावट और गोविंद सिंह राजपूत को स्थान दिया गया है.