Blog

  • सड़क में हुए गढ्ढे पर गिरा पत्रकार,पुलिस में की नगर निगम अधिकारियों की शिकायत…

    सड़क में हुए गढ्ढे पर गिरा पत्रकार,पुलिस में की नगर निगम अधिकारियों की शिकायत…

    हैदराबाद। शहर में सड़क पर बने गड्ढे में एक पत्रकार की मोटरसाइकिल फंस गई और इसके चलते गिरने पर उसके पैर की हड्डी टूट गई। इस घटना को लेकर पत्रकार की शिकायत पर वृहद हैदराबाद नगर निगम (जीएचएमसी) के अधिकारियों के खिलाफ लापरवाही बरतने का एक मामला दर्ज किया गया है। समाचार एजेंसी पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक, पुलिस ने बताया कि दबीरपुरा पुलिस थाने में रविवार को दर्ज शिकायत के अनुसार पत्रकार उस समय घायल हो गया, जब सड़क पर गड्ढे की वजह से उसकी मोटरसाइकिल फंस गई और वह गिर गया। पत्रकार ने सड़क पर बने गड्ढों को नहीं भरने के लिए नगर निगम पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है।

    पुलिस ने बताया कि शिकायत पर एक मामला दर्ज किया गया है और घटना की जांच की जा रही है। पत्रकार ने कहा कि जीएचएमसी ने अब उस सड़क की मरम्मत करा दी है, जहां पर हादसा हुआ था।

  • और “विराट” हुए “कोहली…जड़ा सातवां दोहरा शतक…

    और “विराट” हुए “कोहली…जड़ा सातवां दोहरा शतक…

    पुणे। भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच तीन मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला पुणे के एमसीए स्टेडियम में खेला जा रहा है। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया ने 5 विकेट गंवाकर 601 रन बनाए और पहली पारी घोषित कर दी। जवाब में दक्षिण अफ्रीका ने अपनी पहली पारी में 3 विकेट गंवा कर 36 रन बनाए हैं। थ्युनिस डि ब्रुइन (20 रन) और एरिक नॉर्टजे (2 रन) क्रीज पर हैं।
    भारत ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ अपनी पहली पारी पांच विकेट पर 601 रन बनाकर घोषत कर दी। विराट कोहली ने नाबाद 254 रन बनाए। कोहली ने अपने टेस्ट करियर का अब तक का सबसे बड़ा व्यक्तिगत स्कोर बनाया।
    कोहली ने अपनी नाबाद पारी में 336 गेंदों का सामना कर तीन चौके और दो छक्के मारे। जडेजा ने 104 गेंदों का सामना किया। उन्होंने अपनी पारी में आठ चौके और दो छक्के लगाए।

    बतौर कप्तान टेस्ट में सबसे ज्यादा दोहरे शतक
    7 – विराट कोहली
    5 – ब्रायन लारा
    4 – सर डॉन ब्रैडमैन/ग्रीम स्मिथ/माइकल क्लार्क
    26वां टेस्ट शतक ठोक विराट ने बनाया रिकॉर्ड
    कप्तान विराट कोहली ने अपने टेस्ट करियर का 26वां शतक जड़ दिया है। कोहली ने अपने 81वें टेस्ट मैच की 138वीं पारी में अपना 26वां टेस्ट शतक लगाया। कोहली टेस्ट क्रिकेट में भारत की ओर से सबसे कम पारियों में 26 शतक लगाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में दूसरे पायदान पर आ गए हैं।
    भारत की ओर से सचिन तेंदुलकर ने 136 पारियों में यह मुकाम हासिल किया था, वहीं सुनील गावसकर ने 144 पारियों में 26 टेस्ट सेंचुरी लगाई थीं।
    सबसे कम पारियों में 26 टेस्ट शतक लगाने की बात करें तो ऑस्ट्रेलिया के पूर्व महान बल्लेबाज सर डॉन ब्रैडमैन इस फेहरिस्त में टॉप पर हैं। ब्रैडमैन ने 69 पारियों में यह 26 शतक लगाए थे। ऑस्ट्रेलिया के स्टीव स्मिथ 121 पारियों में 26 शतक लगाए थे। स्मिथ ने हाल ही में एशेज सीरीज में यह मुकाम हासिल किया था। दुनिया के नंबर वन टेस्ट बल्लेबाज स्मिथ ने एशेज में 774 रन बनाए थे।

  • बादशाहो की इस एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया में पोस्ट की फोटो लिखा- ‘Bikini appreciation post.’

    बादशाहो की इस एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया में पोस्ट की फोटो लिखा- ‘Bikini appreciation post.’

    नई दिल्ली. बीते दिनों हुए ब्रेकअप के बाद से ही बॉलीवुड एक्ट्रेस इलियाना डिक्रूज (Ileana D’Cruz) सुर्खियों में हैं, इन दिनों वह वेकेशन पर हैं और अपने मूड को चिल कर रही हैं. इस वेकेशन से सामने आईं उनकी बिकिनी तस्वीरें अब पूरे सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं. इन खूबसूरत तस्वीरों को देखकर फैंस उनकी दिलकश अदाओं की तारीफ करते नहीं थक रहे. आलम यह है कि इनमें से एक तस्वीर तो लोगों को इतनी पसंद आई कि उसपर लाखों कमेंट्स और लाइक्स आ चुके हैं. कहना गलत नहीं होगा कि इलियाना ने अपने लुक्स से इन दिनों सोशल मीडिया पर आग लगा दी है.

    इलियाना ने इंस्टा पर एक बेहद हॉट तस्वीर पोस्ट की, जिसमें इलियाना व्हाइट कलर की बिकिनी पहने हुए आराम करती नजर आ रही हैं. इलियाना डिक्रूज (Ileana D’Cruz) ने तस्वीर शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, ‘Bikini appreciation post.’

  • फर्जी एप और लिंक के जरिए मोबाइल हैक कर लोगों को बना रहे शिकार

    फर्जी एप और लिंक के जरिए मोबाइल हैक कर लोगों को बना रहे शिकार

    रायपुर। पहले इंटरनेट फिर मोबाइल के आने से ठगों की पौ बाहर हो गई है. आए दिन ऑन लाइन ठगी के नए तरीके निकालकर न केवल मासूम बल्कि पढ़े-लिखे टेक फ्रेंडली लोगों को भी अपना शिकार बना रहे हैं. ठग कितने सयाने हो चुके हैं, इसका अंदाजा इस बात से चल जाता है कि मोबाइल एप डाउनलोड कराकर या फिर लिंक वाला मैसेज भेजकर मोबाइल हैक कर बैंक खाते के पैसे उड़ा रहे हैं.राजधानी के पुरानी बस्ती इलाके में हाल ही में दो घटनाएं सामने आई हैं, जिसमें ठगों ने मोबाइल हैक कर मोबाइल धारक के बैंक खाते से पैसे उड़ा लिए. इसके लिए ठगों ने फिशिंग का इस्तेमाल किया, जिसमें हैकर बैंकिंग कंपनी, सर्विस प्रोवाइडर, वेबसाइट या कंपनी का हू-ब-हू फर्जी वेबसाइट या सॉफ्टेवयर बनाकर और मोबाइल में लिंक भेजकर मोबाइल एप डाउनलोड करवाकर हजारों रुपए का चूना लगाया. ये वे मामले हैं, जिनमें मोबाइल धारकों को ठगी का पता चल गया. बहुत से मामलों में मोबाइल धारकों को ठगे जाने का अहसास ही नहीं होता और ठग खाते से पैसा निकाल लेता है.


    ऐसे ही एक मामले में आटोमोबाइल कंपनी में कार्यरत प्रफुल्ल कलसकर को ऑनलाइन पेमेंट एप के केवायसी के नाम पर प्ले स्टोर से मोबाइल एप डाउनलोड करने कहा गया. उन्होंने मोबाइल एप डाउनलोड करते ही उनका मोबाइल हैक हो गया. ठग ने पलक झपकते ही उनके खाते से करीब 40 हजार रुपए पार कर लिया. इसी तरह ऑनलाइन फूड कंपनी के कस्टमर केयर नंबर सर्च करने के बाद हरि कुमार ने कॉल किया. दूसरी ओर से एक लिंक भेजा गया, जिसे क्लिक करते ही उनका मोबाइल हैक हो गया. हैकर ने मोबाइल से बैंक खाते की जानकारी हासिल कर उनके खाते ने 31 हजार पार कर दिया.


    साइबर एक्सपर्ट मोनाली गुहा ने इस तरह की घटनाओं से मोबाइल धारकों को सतर्क करते हुए कहा कि मोबाइल में किसी भी व्यक्ति को फोन संबंधित जानकारी न दें. ऑनलाइन बैंकिंग लेन-देन के दौरान ओटीपी नंबर किसी को न बताएं. अननोन लिंक मिलने पर उसमें क्लिक न करें. इसके अलावा फिशिंग से बचने के लिए मोबाइल व कंप्यूटर में एंटीवायरस ताजातरीन अपडेट के साथ इस्तेमाल करें.

  • गर्लफ्रेंड को धोखा देना…सहमति से संबंध बनाना कोर्ट की नजरों में अपराध नही

    गर्लफ्रेंड को धोखा देना…सहमति से संबंध बनाना कोर्ट की नजरों में अपराध नही

    दिल्ली। हाई कोर्ट ने प्रेमी-प्रेमिका के बीच संबंध को लेकर एक अहम फैसला दिया है। हाई कोर्ट ने कहा है कि शारीरिक संबंधों के बावजूद प्रेमिका से बेवफाई चाहे जितनी खराब बात लगे, लेकिन यह अपराध नहीं है।अदालत ने आगे कहा कि यौन सहमति पर ‘न का मतलब न’ से आगे बढ़कर, अब ‘हां का मतलब हां’ तक व्यापक स्वीकार्यता है। अदालत ने यह फैसला दुष्कर्म के मामले में एक व्यक्ति को बरी करने के फैसले को बरकरार रखते हुए दिया जिसके खिलाफ उस महिला ने दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया था जिससे उसने शादी का वादा किया था।

    अदालत ने इस मामले में पुलिस की अपील को खारिज करते हुए कहा कि इस केस में व्यक्ति को बरी करने के निचली अदालत के फैसले में कोई कमी नहीं है। अदालत ने कहा, “प्रेमी से बेवफाई, कुछ लोगों को चाहे जितनी खराब बात लगे, भारतीय दंड संहिता के तहत दंडनीय अपराध नहीं है। दो वयस्क परस्पर सहमति से शारीरिक संबंध बनाते हैं, यह अपराध नहीं है।”हाई कोर्ट ने कहा कि महिला ने शादी के वादे का प्रलोभन देकर शारीरिक संबंध बनाने के आरोपों का इस्तेमाल न सिर्फ पूर्व में आरोपी के साथ शारीरिक संबंध बनाने को सही ठहराने के लिये बल्कि प्राथमिकी दर्ज होने के बाद भी अपने आचरण को उचित ठहराने के लिये किया। उसने आंतरिक चिकित्सकीय परिक्षण से भी इनकार कर दिया।न्यायमूर्ति विभु भाखरू ने कहा, “जहां तक यौन संबंध बनाने के लिये सहमति का सवाल है, 1990 के दशक में शुरू हुए अभियान ‘न मतलब न’, में एक वैश्विक स्वीकार्य नियम निहित है: मौखिक ‘न’ इस बात का स्पष्ट संकेत है कि यौन संबंध के लिये सहमति नहीं दी गई है।”उन्होंने कहा, “यौन सहमति पर ‘न का मतलब न’ से आगे बढ़कर, अब ‘हां का मतलब हां’ तक व्यापक स्वीकार्यता है। इसलिये, यौन संबंध स्थापित करने के लिये जबतक एक सकारात्मक, सचेत और स्वैच्छिक सहमति नहीं है, यह अपराध होगा।”हाई कोर्ट ने कहा कि महिला का दावा कि उसकी सहमति स्वैच्छिक नहीं थी बल्कि यह शादी के वादे के प्रलोभन के बाद हासिल की गई थी, इस मामले में स्थापित नहीं हुआ। अदालत ने कहा कि पहली बार दुष्कर्म के कथित आरोप के तीन महीने बाद, महिला 2016 में आरोपी के साथ स्वेच्छा से होटल में जाती दिखी और इस बात में कोई दम नजर नहीं आता कि उसे शादी के वादे का प्रलोभन दिया गया था।

  • अब गाड़ी के दस्तावेजों की ई-कॉपी या सॉफ्ट कॉपी भी पुलिस चेकिंग में होंगे मान्य

    अब गाड़ी के दस्तावेजों की ई-कॉपी या सॉफ्ट कॉपी भी पुलिस चेकिंग में होंगे मान्य

    रायपुर। आम लोगों को राहत देने पुलिस ने बड़ा कदम उठाया है. अब गाड़ी से जुड़े दस्तावेजों की ईृकॉपी या सॉफ्टकॉपी भी जांच के दौरान मान्य होगी. दस्तावेजों के लिए अब भौतिया या हार्ड कॉपी प्रस्तुत करना अनिवार्य नहीं होगा.

    विशेष पुलिस महानिदेशक आरके विज ने आमजन के हित में प्रदेश के सभी पुलिस अधीक्षकों को निर्देश जारी किया है. इसमें गाड़ी से जुड़े दस्तावेजों की ई कॉपी या सॉफ्ट कॉपी को जांच के दौरान मान्य बताते हुए दस्तावेज की भौतिक या हार्ड कॉपी मांगकर वाहनचालकों को परेशान नहीं करने का निर्देश दिया गया है. इसके साथ ही अब ड्राइविंग लाइसेंस, वाहन रजिस्ट्रेशन, फिटनेस और प्रदूषण सर्टिफिकेट जैसे दस्तावेजों की ई कॉपी भी मान्य होगी. कई बार कागजी डॉक्यूमेंट प्रस्तुत करने पर भी ट्रैफिक पुलिस चालान की कार्रवाई करती रही है, जिससे आम लोगो को खासी परेशानी होती थी. इस परेशानी को दूर कर दिया गया है.

  • हमालपारा की दुर्गाउत्सव समिति को मिला सम्मान

    हमालपारा की दुर्गाउत्सव समिति को मिला सम्मान

    रायगढ़ कलेक्टर और महिला बाल विकास ने किया सम्मानित

    खरसिया। रायगढ़ में अंतराष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर बेटी-बचाओ बेटी पढ़ाओ का संदेश देकर दुर्गा पंडाल के माध्यम से जागृति लाने के लिए रायगढ़ जिला कलेक्टर यशवंत कुमार एवँ महिला बालविकास विभाग के द्वारा हमाल पारा दुर्गोत्सव समिति को सम्मानित किया गया।

  • फेल हुई “करवा चौथ” स्पेशल ट्रेन 2 कपल ने ही दिखाई थी रुचि…

    फेल हुई “करवा चौथ” स्पेशल ट्रेन 2 कपल ने ही दिखाई थी रुचि…

    नई दिल्ली. करवा चौथ पर विशेष ट्रेन चलाने की योजना परवान नहीं चढ़ सकी. सिर्फ दो दंपतियों द्वारा रुचि दिखाए जाने के कारण रेलवे को इस विशेष ट्रेन को रद करना पड़ा. इस ट्रेन में खासकर विवाहित जोड़े को ध्यान में रखते हुए कई इंतजाम किए गए थे. अधिकारियों ने बताया कि विशेष ट्रेन ‘द मैजेस्टिक राजस्थान डीलक्स’ में विवाहित जोड़ों के लिए पांच दिनों का यात्रा पैकेज ‘ड्रीम हॉलिडे’ की योजना की गई थी.


    यह ट्रेन भारतीय रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म (IRCTC) के प्रचार का हिस्सा थी और यह 14 अक्टूबर को सफदरजंग स्टेशन से रवाना होकर राजस्थान में जैसलमेर किला, पटवन की हवेली, गड़ीसर झील, मेहरानगढ़ किला, जसवंत थड़ा, अम्बेर किला और सिटी पैलेस जैसे ऐतिहासिक स्थलों का भ्रमण कराती.

    अधिकारी के मुताबिक, सिर्फ दो दंपति ने इसकी बुकिंग की थी, इसलिए इसे रद्द करना ही उचित समझा गया.’ अधिकारियों ने बताया कि इसके पीछे अधिक किराया वजह हो सकती है. प्रति दंपती इसका किराया एसी वन में 1,02,960 रुपए और एसी टू टीयर में 90,090 रुपए था. उन्होंने बताया कि दोनों दंपतियों के पैसे वापस कर दिए जाएंगे. करवाचौथ स्पेशल में इसके लिए 78 सीट आरक्षित की गई थी. इस विशेष ट्रेन में उनके लिए विशेष इंतजाम किए गए थे. इनमें स्नान के लिए विशेष लघु कक्ष और पैरों की मसाज की व्यवस्था शामिल थी.

  • 14 सालों में महिला ने की पति,बच्चे समेत 6 परिजनों की हत्या अवैध संबंध की भयानक कहानी

    14 सालों में महिला ने की पति,बच्चे समेत 6 परिजनों की हत्या अवैध संबंध की भयानक कहानी

    केरल के कोझिकोड शहर में 14 साल के अंदर अपने परिवार के छह लोगों की सनसनीखेज तरीके से हत्या करने वाली युवती जॉली जोसेफ और हत्याओं को अंजाम देना चाहती थी। ‘सायनाइड किलिंग’ नाम से चर्चित इस केस की जांच कर रहे विशेष जांच दल (एसआईटी) ने यह चौंकाने वाला खुलासा किया है। महिला के विवाहेत्तर संबंध और पारिवारिक संपत्ति के लालच में हत्याओं को अंजाम देने का शक है।

    इस मामले की जांच कर रहे पुलिस अधीक्षक केजी साइमन ने कहा, हमारे पास सबूत हैं कि उसकी और हत्याओं को अंजाम देने की योजना थी। फिलहाल नतीजे पर पहुंचना जल्दबाजी होगा। पूछताछ के लिए सात और लोगों को बुलाया जाएगा। जॉली को शनिवार को गिरफ्तार कर लिया गया था। इन हत्याओं का खुलासा तब हुआ, जब पुलिस ने 47 वर्षीय जॉली जोसेफ सहित उसके दोस्त एम मैथ्यू और प्राजू कुमार को गिरफ्तार किया।

    बच्चे को भी नहीं बख्शा: सिलसिलेवार हत्याओं में पहली बलि 2002 में सेवानिवृत्त शिक्षिका और जॉली की सास अनम्मा थॉमस की चढ़ी और 2008 में अपने ससुर टॉम थॉमस की हत्या की। उनका बेटा एवं जॉली का पहला पति रॉय 2011 में संदिग्ध हालात में मारा गया। जॉली ने अनम्मा के भाई की 2014 में हत्या की। इसके बाद 2016 में अनम्मा की अन्य रिश्तेदार सिली और उसके एक साल के बच्चे अल्पाइन की संदिग्ध परिस्थितयों में मौत हो गई। इन सभी संदिग्ध मौतों में जॉली का हाथ था। वहीं, राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईटी) ने बुधवार को कहा कि जॉली जोसेफ कभी भी उसकी कर्मचारी नहीं थी।

    सबसे क्रूर हत्यारा: ‘जैक द रिपर ‘ को दुनिया का सबसे खतरनाक सीरियल किलर कहा जाता है। उसने 1888 को इंग्लैंड के पूर्वी लंदन में एक के बाद एक लगातार पांच वेश्याओं की बेहद ही जघन्य तरीके से हत्या की। वह सिर्फ नशे में धुत वेश्याओं को शिकार बनाता था और उनकी लाशों से हैवानियत करता था।

    मनोवैज्ञानिक डॉ. शांतनु गुप्ता के मुताबिक, सिलसिलेवार हत्याओं का मुख्य मकसद मनोवैज्ञानिक संतुष्टि होती है। अधिकतर हत्याओं में पीड़ित के साथ हत्यारे का शारीरिक संबंध होता है। किसी के प्रति क्रोध, रोमांच और ध्यान आकर्षित करने के लिए भी सीरियल किलिंग हो सकती है।

    भारत के 10 हैवान

    1. ठग बहराम: 900 लोगों की हत्या
    2. कंपटीमार शंकरिया:70 लोगों को मारा
    3. मोहन कुमार: 20 महिलाओं की हत्या
    4. दरबारा सिंह: 20 लोगों की हत्या
    5. चार्ल्स शोभराज: 12 पर्यटकों की हत्या
    6. ऑटो शंकर: नौ किशोरियों की हत्या
    7. सुरेंद्र कोली : चार बच्चों की हत्या
    8. मोट्टा नवास: पांच लोगों की हत्या
    9. मल्लिका: छह लोगों की हत्या
    10. चंद्रकांत झा: छह लोगों की हत्या

  • मरवाही के तहसीलदार का तानाशाही रवैया, हो रही शिकायत

    बिलासपुर। जिला बिलासपुर के मरवाही तहसीलदार तुलसीदास मरकाम से जनता इन दिनो इस कदर परेशान है क्योंकि वे अपने क्षेत्र कें जनताओं के साथ न्याय न करते हुए तानाशाह रवैया अपनाते है। सरपंच गुलीडाँड संगीता बाई ध्रुवें का कहना है- “प्रधान मंत्री आवास योजना एंव महात्मा गाँधी रोजगार गारंटी योजना के काम से हमारे ट्रेक्टर द्वारा सोन नदी के रेत से परिवहन किया जा रहा था हमारा ड्राईवर -अमोल सिंह रेत से भरी ट्रेक्टर को सत्यवान होटल गुल्लीडाँड के पास खडा कर जलपान कर रहा था, तभी तहसीलदार मरवाही तुलसीदास मरकाम साहब आकर ट्रेक्टर को जप्ती करने की बात कहने लगे” हमारे ड्राईवर ने हमें फोनकर बताया कि तहसीलदार जप्ती बना रहें हैं, उतने मे उसके साथ गाली -गलौज किया और ड्राईवर को मारने के लिए दौडाया। तहसीलदार मरवाही – ने मौके पर आए ट्रेक्टर मालिक से रू 35,000 का माँग रखा गया, नही करने पर जप्ती की धमकी व कलेक्टर से कार्यवाही कराने की बात कही गई।

    ट्रेक्टर मालिक ने कहा हमारे पास पैसे नही है तो अंतिम 5 हजार रुपए बोला गया। नही मिलने पर तुलसीदास मरकाम साहब के द्वारा थाने मे गाड़ी खड़ी करवाई गई । जनपद सदस्य अण्डीं का कहना है कि आए दिन तहसीलदार मरवाही के द्वारा अपने कुछ साथियों के साथ आकर ट्रेक्टर मे रेत के शासकीय कार्यो को लेकर उपयोग किया जाना बताए जाने के वावजूद जबरन वसूली किया जाता है।


    रोहित पडरिया ने कहा कि मेरे से 5 हजार रू लेकर ट्रेक्टर को तहसीलदार मरवाही के द्वारा छोड़ा गया, मेरे से पैसे लेते समय सुनील कुमार मार्को , देवेन्द्र मार्को निवासी निवासी गुल्लीडाँड एवं गणेश सिंह पोर्ते निवासी अण्डी उपस्थित थे।