रायपुर। मंत्री टीएस सिंहदेव की मां देवेंद्र कुमारी सिंहदेव की तबियत चिंताजनक है. हालांकि चिकित्सकों ने हालत स्थिर बताई है. देवेंद्र कुमारी 86 साल की है और उनका जनवरी महीने से दिल्ली स्थित मेदांता अस्पताल में डॉ. नरेश त्रेहान की देखरेख में इलाज चल रहा है।
सरगुजा राजपरिवार की वरिष्ठतम सदस्य और राजपरिवार की राजमाता देवेंद्र कुमारी सिंहदेव अविभाजित मध्यप्रदेश में मंत्री भी रह चुकी हैं. देवेंद्र कुमारी सिंहदेव प्रदेश के स्वास्थ्य और पंचायत मंत्री टीएस सिंहदेव की माँ है।
बता दें कि बीते 7 दिसंबर को दिल्ली प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री भूपेश बघेल मंत्री सिंहदेव की मां से मिलने मेदांता अस्पताल भी गए थे. वहां मां देवेंद्र कुमारी से भेंट कर उनकी सेहत की जानकारी लेकर स्वास्थ्य लाभ की कामना की थी।
रायपुर। राज्य सरकार ने 21 आईएएस अधिकारियों को सभी जिलों की जिम्मेदारी दी है. राज्य सरकार ने प्रदेश के काम काज में कसावट लाने के लिए सभी जिलों के लिए प्रभारी सचिव की नियुक्ति की है। सचिव स्तर के अधिकारी अब मंत्रालयों के साथ-साथ जिलों का प्रभार भी देखेंगे. बतौर प्रभारी सचिव अधिकारी जिलों की पूरी जानकारी रखेंगे. देखिये किसे कहाँ की जिम्मेदारी मिली है।
रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज शुक्रवार को को नई दिल्ली जाएंगे. मुख्यमंत्री 13 दिसंबर को दोपहर एक बजे स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट रायपुर से रवाना होकर 2.45 बजे नई दिल्ली पहुंचेंगे।
मुख्यमंत्री यहां से छत्तीसगढ़ सदन आएंगे एवं यहां स्थानीय कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे और रात्रि विश्राम करेंगे. आर्थिक मंदी, बेरोजगारी और किसानों पर संकट को लेकर कांग्रेस 14 दिसंबर को दिल्ली में भारत बचाओ आंदोलन करने जा रही है. इस आंदोलन में भी सीएम भूपेश बघेल भी शामिल होंगे।
बता दें कि नई दिल्ली के रामलीला मैदान में होने वाले इस आंदोलन में शामिल होने कल गुरुवार को छत्तीसगढ़ से हजारों कार्यकर्ता स्पेशल ट्रेन से ई दिल्ली के लिए रवाना हुए थे. इस ट्रेन को कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया था. माना जा रहा है कि देशव्यापी कांग्रेस के इस आंदोलन में प्रदेश के किसानों से धान खरीदी का मुद्दा भी गूंजेगा।
पश्चिम बंगाल। कोलकाता पुलिस ने शहर के दो ब्यूटी पार्लर और दो अन्य परिसर में एक साथ छापेमारी करके 29 सेक्स वर्कर्स (यौनकर्मियों) को बचाया. एक अधिकारी ने सोमवार को इसकी जानकारी देते हुए कहा कि वेश्यालय के मैनेजरों, दलालों और ग्राहकों सहित 30 लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया. संयुक्त आयुक्त (अपराध) मुरलीधर शर्मा ने कहा कि सिटी पुलिस की एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट ने शनिवार रात को कोलकता के दक्षिणी और सेंट्रल हिस्से में छापेमारी करके इस ऑपरेशन को अंजाम दिया.जाधवपुर पुलिस स्टेशन के अंतर्गत प्रिंस अनवर शाह रोड पर तीसरे मंजिल के फ्लैट से वेश्यालय के मैनेजर सहित आठ लोगों को गिरफ्तार किया गया और सात सेक्स वर्कर्स को बचाया गया. भवानीपुर पुलिस स्टेशन के अंतर्गत भगवान महावीर सरानी के स्वीट एंड शॉवर फैमिली सैलून और स्पा में छापे मारे गए. नौ ग्राहकों, 10 सेक्स वर्कर्स, एक मैनेजर और दो दलालों को पकड़ा गया. स्पा से एक वेश्यालय संचालित किया जा रहा था।
सेक्स वर्कर्स को पीड़िताओं के तौर पर वहां से हटाया गया और अन्य को हिरासत में ले लिया गया. तीसरी छापेमारी के दौरान गरियाहाट पुलिस स्टेशन के तहत एक राशबिहारी एवेन्यू परिसर की पहली मंजिल से दो ग्राहकों, वेश्यालय के मालिक और मैनेजर को गिरफ्तार कर छह सेक्स वर्कर्स को बचाया गया.वेश्यालय के रूप में चलाए जा रहे गाइज एंड डॉली ब्यूटी पार्लर पर भी पुलिस ने छापेमारी कर के मैनेजर सहित दो दलाल और तीन ग्राहकों को पकड़ा और छह सेक्स वर्कर्स को बचाया. संबंधित पुलिस थानों में आरोपियों के खिलाफ धारा 120 बी (आपराधिक साजिश) और अनैतिक तस्करी (रोकथाम) अधिनियम की प्रासंगिक धाराओं के तहत मामले दर्ज कर लिए गए हैं।
गरियाबंद। धान खरीदी केंद्रों का औचक निरीक्षण करने गरियाबंद जिले के झाखरपारा खरीदी केंद्र पहुंचे चीफ सेक्रेटरी आर पी मंडल अव्यवस्थाओं को देखकर कलेक्टर समेत तमाम अधिकारियों पर जमकर फट पड़े. उन्होंने गहरी नाराजगी जाहिर करते हुए सख्त लहजे में पूछा कि क्या धान खरीदी का क ख ग नहीं जानते हो? मंडल ने खरीदी केंद्र में लापरवाही देखकर चेतावनी भरे अंदाज में दो टूक कहा कि यह बहुत बुरी बात है, यदि धान खरीदी की प्रक्रिया में चूक हुई, तो यह अच्छा नहीं होगा।
बता दें कि चीफ सेक्रेटरी आर पी मंडल, फूड सेक्रेटरी डाक्टर कमलप्रीत सिंह और मार्कफेड की एम डी शम्मी आबिदी के साथ धान खरीदी की समीक्षा करने प्रदेश व्यापी दौरे पर हैं. धान खरीदी में आ रही गड़बड़ियों की शिकायत के बाद मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने व्यक्तिगत तौर पर चीफ सेक्रेटरी को यह जिम्मेदारी सौंपी है कि वह प्रदेश का दौरा कर मैदानी हालात से रूबरू हों।
गरियाबंद जिले के झाखरपारा धान खरीदी केंद्र में औचक निरीक्षण के दौरान चीफ सेक्रेटरी आर पी मंडल ने बारदाने के स्टैकिंग और स्टेंसिल को देखकर भड़क गए. उन्होंने इस बात को लेकर गहरी नाराजगी जताई कि धान खरीदी के बाद रखे गए बोरों की स्टैकिंग तय मापदंड के अनुरूप नहीं है. ज्यादा संख्या में उन्हें अव्यवस्थित ढंग से रख दिया गया है, जिसकी वजह से उनकी गिनती सहीं तरीके से नहीं की जा सकती. साथ ही बारदानों के रिकार्ड पंजी दुरूस्त नहीं होने पर भी उन्होंने नाराजगी जाहिर की और कलेक्टर, एसडीएम समेत जिले के तमाम आला अफसरों की जमकर क्लास ली।
आर पी मंडल ने जिला खाद्य अधिकारी एच आर डडसेना को यह तक कह दिया कि क्या इस गलती के लिए मैं अभी सस्पेंड कर दूं? चीफ सेक्रेटरी ने तमाम खामियों को तुरंत दुरूस्त करने के निर्देश दिए. इस दौरान उन्होंने धान बेचने आए किसानों से भी चर्चा की. चीफ सेक्रेटरी ने किसानों को आश्वस्त किया है कि 15 फरवरी तक होने वाली धान खरीदी में पंजीकृत किसानों से प्रति एकड़ 15 क्विंटल धान लिया जाएगा. पहले व्यवस्था दुरूस्त किया जाएगा, इसके बाद लिमिट बढ़ा दिया जाएगा।
चीफ सेक्रेटरी ने सीमावर्ती ओडिशा से आने वाले धान की अवैध खेप पर सख्ती बरतने के निर्देश दिए हैं. गरियाबंद जिले के सीमावर्ती इलाकों में आठ केंद्र ऐसे हैं, जो ओडिशा से लगे हुए हैं. उन्होंने कलेक्टर श्याम धावड़े और एसपी एम आर अहिरे को कड़ी निगरानी के लिए निर्देशित किया है।
दिल्ली। कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी ने मंगलवार को उन्नाव दुष्कर्म का मुद्दा उठाया। शून्य काल में चर्चा के दौरान चौधरी ने कहा कि कठुआ से उन्नाव तक दुष्कर्म के कई मामले सामने आ चुके हैं। जब ऐसी घटनाओं के बारे में सुनता हूं तो शर्म महसूस होती है। हम धीरे-धीरे ‘मेक इन इंडिया’ से ‘रेप इन इंडिया’ की तरफ बढ़ रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत सरकार के कई वरिष्ठ नेता अन्य मुद्दों पर काफी बात करते हैं, लेकिन इस विषय पर चुप रहते हैं।
इससे पहले गृह मंत्री अमित शाह ने मंगलवार को जम्मू-कश्मीर पर विपक्ष के सवालों के जवाब दिए। दरअसल,अधीर रंजन ने पूछा था कि कश्मीर में सामान्य हालात किसे कहते हैं, अभी वहां कितने नेता जेल में हैं, इस बारे में जानकारी दी जाए। इस पर शाह ने कहा- जम्मू-कश्मीर में हालात बिल्कुलसामान्य हैं, लेकिन मैं कांग्रेस के हालात नॉर्मल नहीं कर सकता।जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटने के बाद कांग्रेस ने वहां खून की नदियां बहने की बात कही थी, लेकिन ऐसा कुछ नहीं हुआ। घाटी में एक भी गोली नहीं चली है।
हम कांग्रेस का अनुसरण नहीं करना चाहते: शाह
उन्होंने कहा,“हम जम्मू-कश्मीर के राजनेताओं को एक अतिरिक्त दिन भी जेल में नहीं रखना चाहते। जब प्रशासन को लगेगा कि सही समय आ गया है, राजनीतिक नेताओं को रिहा कर दिया जाएगा। फारूक अब्दुल्लाके पिता को कांग्रेस ने 11 साल जेल में रखा था। हम उनका अनुसरण नहीं करना चाहते। जैसे ही प्रशासन तय करेगा, उन्हें छोड़ दिया जाएगा।”
‘कांग्रेस के लिए सामान्य का मतलब है राजनीतिक गतिविधियां’
शाह ने कहा, “कश्मीर में99.5% छात्रों ने परीक्षा दी, मगर अधीर रंजन जी के लिए यह सामान्य नहीं है। 7 लाख लोगों को श्रीनगर में ओपीडी सुविधा मिली। हर जगह से कर्फ्यू और धारा 144 हटाई गई, मगर अधीर जी के लिए सामान्य होने का एकमात्र मापदंड है राजनीतिक गतिविधियां।”
राज्यसभा में पेश होगा शस्त्र संशोधन विधेयक
केंद्रीय मंत्री अमित शाह आज राज्यसभा में शस्त्र संशोधन विधेयक पेश करेंगे। सोमवार को ही यह एक्ट लोकसभा में पास हुआ था। नए कानून में अवैध हथियार बनाने या उसे रखने परआजीवन कारावास की सजा का प्रावधान है। भाजपा सांसद आरके सिन्हा ने राज्यसभा में दिवंगत मैथमैटिशियन वशिष्ठ नारायण सिंह को पद्म पुरस्कार देने और पटना यूनिवर्सिटी का नाम उनके नाम पर रखने के लिए शून्यकाल में चर्चा का नोटिस दिया है। इसके अलावा कांग्रेस सांसद छाया वर्मा ने प्याज की बढ़ती कीमतों पर चर्चा की मांग की है। राज्यसभा में नागरिकता संशोधन विधेयक को लेकर हंगामा होने के आसार हैं। विधेयक को कल ही लोकसभा में मंजूरी मिली।
शस्त्र संशोधन विधेयक में क्या प्रावधान?
शस्त्र संशोधन विधेयक के नए प्रावधानों के तहत जश्न के दौरान फायर करनेऔर दूसरे लोगों की जान को खतरे में डालने परदो साल तक की सजा हो सकती है। नियम तोड़ने पर एक लाख रुपए काजुर्माना भी लग सकता है। दोषी को एक साथ दोनों सजाएं भी दी जा सकती हैं।लाइसेंस की वैधता को भी तीन से बढ़ाकर पांच साल कर दिया गया है। वहीं, खिलाड़ियों और पूर्व सैनिकों के लिए हथियार रखने के नियमों में कोई बदलाव नहीं किया गया है।
दिल्ली। कपिल शर्मा और उनकी पत्नी गिन्नी चतरथ पैरेंट्स बन गए हैं। गिन्नी ने एक बेटी को जन्म दिया है । इस बात की जानकारी कपिल ने ट्वीट करके दी । उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा, ‘हमारे बेटी हुई है । आपके आशीर्वाद की जरूरत है । सभी को प्यार। जय माता दी ।’ कपिल के ट्वीट के बाद फैंस उन्हें बधाई देने लगे । कपिल ने ये ट्वीट सुबह 3.30 बजे किया है । रैपर गुरु रंधावा ने कपिल को बधाई देते हुए लिखा, ‘बधाई हो मेरे पाजी । मैं आधिकारिक तौर पर चाचा बन गया ।’ अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पेमा खांडू ने भी कपिल को बधाई दी । उन्होंने लिखा, ‘बेटी हाने की तुम्हें बहुत-बहुत बधाई ।’कॉमेडियन और यूट्यूबर भुवन बाम ने लिखा, ‘भाइया आपको बधाई ।’ फैंस भी कपिल को लगातार बधाई संदेश भेज रहे हैं।
बता दें कि कपिल और गिन्नी की शादी पिछले साल 12 दिसंबर को जालंधर में हुई थी। कपिल और गिन्नी ने दिल्ली और मुंबई में रिसेप्शन भी दिया था । कपिल की शादी में बॉलीवुड और टीवी जगत के कई कलाकार पहुंचे थे । कपिल और गिन्नी एक-दूसरे को कॉलेज के दिनों से जानते हैं । पहले दोनों के घरवाले इस शादी के लिए तैयार नहीं थे लेकिन बाद में मान गए । साल 2017 में जब कपिल का बुरा दौर चल रहा था तब गिन्नी ने ही उन्हें संभाला । इस बात की जानकारी भी कपिल ने एक इंटरव्यू में दी थी । कपिल ने कहा था कि उस दौरान उन्हें लगा कि गिन्नी ही उनकी हमसफर बनने लायक हैं। जुलाई में कपिल ने बताया था कि गिन्नी प्रेग्ननेंट हैं । गिन्नी का ख्याल रखने के लिए कपिल ने कुछ समय तक टीवी से ब्रेक भी ले लिया था ।
सुप्रीम कोर्ट में चीफ़ जस्टिस एस ए बोबड़े की अध्यक्षता वाली पाँच सदस्यीय संविधान पीठ ने अयोध्या मसले में बीते 9 नवंबर को दिए फ़ैसले को लेकर दायर पुनर्विचार याचिका को ख़ारिज कर दिया हैं। इनमें 18 याचिकाएं थीं, जिनमें निर्मोही अखाड़ा, मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड और जमीयत उलेमा ए हिंद शामिल थे।संविधान पीठ जिसके अध्यक्ष मुख्य न्यायाधीश एस ए बोबड़े के साथ जस्टिस अशोक भूषण,जस्टिस एस ए नजीर,जस्टिस डी वाय चंद्रचूड़ और जस्टिस संजीव खन्ना शामिल हैं इस पीठ ने अब से कुछ देर पहले यह फ़ैसला दिया।
सुप्रीम कोर्ट ने बीते 9 नवंबर को विवादित भुमि पर फ़ैसला देते हुए यह माना था कि, जिस जगह ढाँचा था वह राम जन्मभूमि है और ट्रस्ट को 2.7 एकड़ ज़मीन देकर उस पर मंदिर बनाने और मुस्लिम पक्ष को अयोध्या में ही पाँच एकड़ ज़मीन देने का आदेश दिया था।इसी आदेश के विरोध में पुनर्विचार याचिका दायर हुई थी, इनमें अधिकांश मुस्लिम पक्ष की ओर से दायर थी जबकि निर्मोही अखाड़े ने ट्रस्ट में अपनी भुमिका स्पष्ट करने की बात को लेकर याचिका दायर की थी।
दिल्ली। कार में सेक्स कर रहे एक कपल को गोलियों से भून दिया गया और चोर उनकी SUV लेकर फरार हो गए. ये घटना यूक्रेन के गुटिरिवका नाम की जगह में हुई. इस मामले में एक स्थानीय कोर्ट ने मुख्य आरोपी को आजीवन कारावास और सह आरोपी को 12 साल की जेल की सजा सुनाई है.पोल्तावा रीजनल कोर्ट में बताया गया कि कपल हफ्ते के कुछ खास दिनों में उस जगह पर जाया करता था. अपराधियों को ये बात पता थी और एक दिन घात लगाकर उन्होंने हमला कर दिया. रिपोर्ट के मुताबिक, एन्ड्रीव ने यूरी के सिर में गोली मारी थी और फिर उनकी प्रेमिका से अपने सोने के गहने देने को कहा था. जैसे ही उन्होंने गहना दिया, उन्हें भी सिर में गोली मार दी गई.
घटना के बाद आरोपी कार को घर ले गए और अपने गैरेज में छिपाकर रखा. घटना के 1 साल बाद एन्ड्रीव ने कार के पार्ट्स को ऑनलाइन बेचने की कोशिश, इसके बाद पुलिस को मामले का पता चला.
डेली मेल की रिपोर्ट के मुताबिक, पुलिस प्रवक्ता रसलन बिरयुकोव ने कहा कि गोली मारने के बाद चोरों ने कपल को जिंदा दफना दिया था. दफनाए जाने के दौरान प्रेमी-प्रेमिका एक-दूसरे का हाथ थामे हुए थे. जून 2016 में हुई घटना के 1 साल बाद जब चोरों ने Volkswagen SUV के पार्ट्स अलग-अलग बेचने शुरू कर दिए तो उनका अपराध उजागर हुआ।
छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में डबल मर्डर से सनसनी फैल गई है. दिन दहाड़े दो युवतियों की हत्या कर दी गई है. बताया जा रहा है कि मृतकों दोनों युवती रायगढ़ जिले की रहने वाली हैं. कहा जा रहा है कि मंगलवार सुबह दोनों युवती खाना खा रही थीं. इसी दौरान कमरे में पहले से ही मौजूद दो लोगों ने युवतियों की हत्या कर दी. हत्या के बाद दोनों आरोपी मौके से भाग निकले. युवतियों की चींख सुनकर जैसे ही मकान मालिक चौथे माले पर पहुंचा तो उसने युवतियों को खून से लथपथ हालत में देखा. 112 की सहायत से युवतियों को अस्पताल ले जाया गया लेकिन उससे पहले युवतियों ने दम तोड़ दिया. अब मेकाहारा अस्पताल में दोनों युवतियों का पोस्टमार्टम किया जाएगा. दोनों युवतियों नर्सिंग की पढ़ाई कर रही थी. टिकरापारा इलाके की ये पूरी घटना है. फिलहाल पुलिस ने मामले की तफ्तीश शुरू कर दी है।
मिली जानकारी के मुताबिक राजधानी रायपुर के टिकरापार इलाके के गोदावरी नगर में रायगढ़ की रहने वाली एक युवती एक किराए के मकान में रहकर नर्सिंग की पढ़ाई कर रही थी. इस युवती से उसकी एक दोस्त सोमवार को मिलने पहुंची थी. इन्हीं दोनों युवतियों पर मंगलवार सुबह एक अज्ञात शख्स ने जानलेवा हमला कर दिया. इस हमले में दोनों युवतियों की मौत हो गई है।
सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक दोनों युवति हॉस्टल में रहकर पढ़ाई कर रहे थे और नर्सिंग की छात्राएं थीं. मंगलवार सुबह दोनों युवती खाना खा रहे थे. बताया जा रहा है कि इस दौरान आरोपी भी उन्हीं के साथ था. इसी दौरान उनके बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया और आरोपी ने दोनों युवती की हत्या कर दी. पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक युवती के कमरे में खाने की थाली मिली है. साथ ही खून से सना हुई एक तवा भी मिला है. बताया जा रहा है कि इसी तवे से आरोपी ने दोनों युवतियों के सिर पर वार किया जिससे दोनों की मौत हो गई।
मिली जानकारी के मुताबिक जिस मकान में वारदात हुई उस मकान के ठीक सामने के घर में सीसीटीवी कैमरा लगा हुआ था. फुटेज में दो आरोपियों को घर से बाहर भागते हुए दिख रहे हैं. बताया जा रहा है कि पुलिस को मौके से एक एल्बम मिला है जिसमें युवतियों के साथ युवकों के फोटो मिले है. साथ ही मौके से पुलिस को कुछ आपत्तिजनक चीजें भी मिली हैं. फिलहाल पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश कर रही है. शहर के कई इलाकों में नाकाबंदी भी कर दी गई है.