दिल्ली। अभी तक लोग सस्ती काल की तलाश में रहते थे. कंपनियां भी ग्राहकों को कई आफर्स के साथ सस्ते काल रेट पर प्लान उपलब्ध कराती थी लेकिन अब ये बीते समय की बात हो जाएगी.भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण यानि ट्राई ने साफ कर दिया है कि वह डेटा औऱ काल के लिए न्यूनतम शुल्क दर तय करने की मोबाइल कंपनियों की मांग को मान लेगा. जिससे सुस्त पड़ी मोबाइल कंपनियों को उबरने का मौका मिल सके. भारती एयरटेल के प्रमुख सुनील मित्तल ने इस बारे में दूरसंचार सचिव से भी मुलाकात कर ये मांग की थी।
ट्राई के चेयरमैन आरएस शर्मा ने कहा कि दूरसंचार शुल्क पिछले 16 साल से नियंत्रण में रहे हैं और अब मोबाइल कंपनियों की मांग पर हमने फैसला किया है कि हम काल रेट औऱ मुफ्ट डेटा की समीक्षा करेंगे और कंपनियों को मौका देंगे कि वो बेहतर टैरिफ के साथ डेटा और काल रेट जनता को उपलब्ध कराएं।
दिल्ली। देश में महिलाओं के खिलाफ लगातार अपराध हो रहे हैं. इसको लेकर न सिर्फ लोगों में गुस्सा है बल्कि कई राज्यों की सरकारें इसको रोकने के लिए कड़े कदम उठा रही हैं. अब दिल्ली सरकार ने नई पहल की है।
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने घोषणा की कि अब दिल्ली सरकार के स्कूलों और कॉलेजों में लड़कों को लड़कियों का सम्मान करने की शपथ दिलाई जाएगी. इसके साथ ही उनको महिलाओं का सम्मान करने के बारे में ट्रेंड किया जाएगा।
केजरीवाल ने कहा कि यह फैसला दिल्ली के सभी प्राइवेट और सरकारी स्कूलों पर लागू होगा. कक्षा छह से बच्चों के लिए ये नियम लागू होगा. इसके मुताबिक लड़कों को शपथ लेनी होगी कि वे किसी भी लड़की के साथ दुर्व्यवहार नहीं करेंगे।
हरियाणा कैडर के वरिष्ठ आईएएस अधिकारी अशोक खेमका ने एक बार फिर अपने तबादलों को लेकर नाराजगी जाहिर की है। इस संबंध में उन्होंने सीएम मनोहर लाल का पत्र लिखा है। पत्र में उन्होंने प्रदेश में हो रहे भ्रष्टाचार को लेकर पीएम नरेन्द्र मोदी से मिलने की बात कही है | पत्र लिखकर कहा है कि ‘दब्बू’ अधिकारी तो फलते-फूलते हैं, जबकि ईमानदार को मामूली भूमिकाएं दी जाती हैं, ‘दब्बू और भ्रष्ट अधिकारी सक्रिय सेवा के दौरान खूब फलते-फूलते हैं और सेवानिवृत्ति के बाद भी उन्हें पुरस्कार दे दिया जाता है जबकि ईमानदार को छोटे और मामूली काम सौंपे जाते हैं जो निचली रैंक के लिए उपयुक्त होते हैं।
तीन दशक में खेमका का यह 53वां तबादला है, वर्ष 1991 बैच के अधिकारी ने खट्टर से उन्हें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करने देने की अनुमति देने को कहा है | खेमका का दावा है कि उनके कई तबादले जनहित में नहीं थे, जिनको लेकर खेमका ने सवाल उठाएं हैं।
गौरतलब है कि अशोक खेमका का 53वीं बार तबादला बीते नवंबर माह में हुआ था। हरियाणा सरकार ने 1991 बैच के आईएएस अशोक खेमका को इस बार अभिलेख, पुरातत्व एवं संग्रहालय विभागों का प्रधान सचिव बनाया है। इससे पहले इसी साल मार्च में खेमका का ट्रांसफर करते हुए उन्हें विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग का प्रधान सचिव नियुक्त किया गया था। बता दें कि खेमका का करीब 27 साल के करियर में 53 तबादला हो चुका है।
दिल्ली। पूरे देश में इन दिनों नागरिकता संशोधन कानून के बाद हालात बिगड़ गए हैं. खासकर पूर्वोत्तर के राज्यों में हालात बेहद गंभीर हो गए हैं. इसको लेकर देश के साथ साथ विदेशी सरकारों को भी चिंता होने लगी है।
फ्रांस की सरकार ने अपने नागरिकों को एडवाइजरी जारी करते हुए कहा कि वे भारत की यात्रा पर इन दिनों न जाएं. खास बात ये है कि देश के पूर्वोत्तर राज्यों में हालात बेहद खराब बने हुए हैं. हालात ये है कि असम में होने वाले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और जापानी पीएम शिंजो आबे के कार्यक्रम को इस हिंसा की वजह से स्थगित करना पड़ा।
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह को भी पूर्वोत्तर के खराब हालात के चलते अपना शिलॉन्ग का दौरा रद्द करना पड़ा. मेघालय में सरकार ने कर्फ्यू लगा दिया है. अब फ्रांस ने अपने नागरिकों के लिए एडवाइजरी जारी की है. फ्रांस सरकार ने कहा है कि भारत जाने से फिलहाल फ्रांसीसी नागरिक बचें।
रायपुर। राजधानी रायपुर के एक होटल में ठहरी युवती के साथ एक युवक द्वारा बलात्कार करने का मामला सामने आया है। घटना टिकरापारा थाना क्षेत्र की है। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पीडि़त युवती अपनी अन्य सहेलियों के साथ एक कंपनी की ट्रेनिंग के लिए रायपुर आयी थी और यहां एक होटल में ठहरी हुई थी। बताया गया है कि आरोपी वरून नायक पिता गोपाल (32) निवासी सकरी बिलासपुर भी उसी होटल में ठहरा हुआ था जहां पीडि़त युवती ठहरी थी।12 दिसंबर की रात करीब 11 बजे आरोपी युवती के कमरे में उसे अकेला पाकर जबरन घुसकर उसके साथ बलात्कार किया। घटना की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 376 के तहत अपराध पंजीबद्ध किया है। मामले की जांच जारी है।
अगर आपको ऑनलाइन ट्रांजेक्शन या मोबाइल पोर्टेबिलिटी करना है आपके लिए एक अच्छी खबर है। दरअसल, 16 दिसंबर यानी सोमवार से ऑनलाइन ट्रांजेक्शन और मोबाइल पोर्टेबिलिटी के नियमों में बदलाव होने वाला है।ऑनलाइन ट्रांजेक्शन अब किसी भी वक्तनेशनल इलेक्ट्रॉनिक फंड ट्रांसफर (NEFT) के जरिए किसी भी वक्त ऑनलाइन ट्रांजेक्शन की सुविधा अवकाश समेत सप्ताह के सातों दिन उपलब्ध होगी। इसका मतलब ये हुआ कि अब आप कभी भी और किसी भी वक्त NEFT के जरिए पैसों का ऑनलाइन लेन-देन कर सकते हैं।
यहां बता दें कि NEFT ऑनलाइन ट्रांजेक्शन का एक तरीका है। इसके तहत आप एक समय में 2 लाख रुपये तक की राशि ऑनलाइन ट्रांसफर कर सकते हैं। अभी की बात करें तो सामान्य दिनों में NEFT ट्रांजेक्शन सुबह 8 बजे से शाम 7 बजे के दौरान होता है।वहीं पहले और तीसरे शनिवार को सुबह 8 बजे से दोपहर 1 बजे तक घंटे के आधार पर किया जाता है। इसको लेकर हाल ही में रिजर्व बैंक ने नोटिफिकेशन जारी किया है।नंबर पोर्टेबिलिटी अब चंद दिनों मेंअगर आप मोबाइल नंबर पोर्ट कराने की सोच रहे हैं तो 16 दिसंबर से आपका काम आसान हो जाएगा। इसके बाद आप सिर्फ 3 कामकाजी दिन में नंबर को पोर्ट कराया जा सकेगा।वर्तमान की बात करें तो मोबाइल नंबर पोर्ट कराने में 15-20 दिन लग जाते हैं। हालांकि, दूसरे सर्कल में नंबर पोर्ट पांच कामकाजी दिन में पोर्ट करा पाएंगे। इन बदलावों के लिए 10 से 15 दिसंबर तक पोर्टिंग सुविधा बंद रखी गई है।
बता दें कि कल यानी 15 दिसंबर से नेशनल हाईवे टोल प्लाजा पर फास्टैग अनिवार्य कर दिया गया है। मतलब ये कि गाड़ी की विंड स्क्रीन पर फास्टैग लगाना होगा। अगर आपने ऐसा नहीं किया और टोल प्लाजा पर फास्टैग लेन में एंट्री कर ली तो आपको जुर्माना देना पड़ सकता है। यह जुर्माना डबल टोल टैक्स के रूप में लिया जाएगा।
ऐंटीबॉयोटिक, ऐंटी-ऐलर्जिक, मलेरिया और विटामिन-सी की दवाओं का रेट बढऩे जा रहा है। केंद्र सरकार ने 21 महत्वपूर्ण दवाओं के सिलिंग प्राइस में 50 फीसदी बढ़ोतरी की मंजूरी दी है। ड्रग प्राइस रेगुलेटर NPAA ने शुक्रवार को कहा कि 21 महत्वपूर्ण दवाओं की सिलिंग प्राइस में एकबार 50 फीसदी की बढ़ोतरी की जा सकती है। सिलिंग प्राइस का निर्धारण सरकार करती है, वैसे दवाओं की कीमत कंपनी द्वारा बाजार के आधार पर किया जाता है।
फॉर्मा सेक्टर लंबे समय से NPAA से कीमत रिवाइज करने की मांग कर रहा था। उनका कहना था कि दवाई बनाने में इस्तेमाल होने वाला रॉ कंपोनेंट महंगा हो गया है, इसलिए एकबार कीमत बढ़ाने की अनुमति दी जाए। दवाई बनाने में कई कंपोनेंट चीन से मंगाए जाते हैं और ट्रेड वॉर के कारण कीमतों में लगभग 200 फीसदी तक उछाल आया है।
NPAA की तरफ से कहा गया कि ये सभी महत्वपूर्ण दवाएं हैं। इनका बहुत ज्यादा इस्तेमाल किया जाता है और ये दवाएं देश के पब्लिक हेल्थ प्रोग्राम के लिए जरूरी हैं। दवा बनाने वाली कंपनियों ने कई बार सरकार से इनका प्रॉडक्शन बंद करने की अपील की, जिसे सरकार ने स्वीकार नहीं किया।
नियम के अनुसार दवाओं की कीमत मार्केट के आधार पर तय की जाती है। कॉस्टिंग के आधार पर इसकी कीमत तय नहीं होती है। लेकिन, सरकार ने जरूरी दवाओं के लिए विशेष नियम बनाया है। इसकी उपलब्धता हर जगह है और ये बहुत सस्ती होती हैं।
रायपुर। पं. रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय की एलएलबी की छात्रा अनावली ने सीएम को ट्वीट कर कुलपति के एल वर्मा पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। छात्रा ने कहा है कि कुलपति के कारण की उनकी पढ़ाई रुक गई है।छात्रा ने अपने ट्वीट में कहा है कि सीएम सर मैं आपके ट्वीट से शाक्ड हूं…मैं क्या रियेक्ट करूं। मैंने आप से मिलने कहा था ना कि कुलपति से। मेरी शिकायत कुलपति के एल वर्मा सर से विरुद्ध है। मैं उनसे नहीं मिलना चाहती हूं।
वर्मा सर मुझे देखते ही चिल्लाने लगते हैं। उन्हें ये डर है कि उनके कार्यकाल में कोई फर्जीवाड़ा ना उजागर हो जाए। वे इस मामले को दबाने के लिए बहुंत कुछ कहते हैं। वर्मा सर से मुझे डर लगता है।
छात्रा ने कहा है कि मैं वर्मा सर से कई बार मिल चूकी हूं। मेरे सारे कागजात और फाईल उनके पास है, लेकिन उन्होंने आज तक इस मामले का ना तो परिक्षण कराया। ना मेरे पेपर का जांच कराया।मैंने दो अन्य सर से मेरे पेरर का जांच कराया है। दोनों सर का कहना है कि मैं मेरिट लिस्ट में आना डिजर्व करती हूं। छात्रा ने कहा है कि इस मामले को लेकर मैं 12 अप्रैल को कलेक्टर से इच्छा मृत्यु के लिए मिली थी। जिसकी फोटो उन्होंने ट्वीट किया है।कलेक्टर सर बहुंत अच्छे थे। उन्होंने मुझे समझया। छात्रा ने कहा है कि इससे पहले भी उन्होंने तीन वीडियो भेजे हैं। जिसमें पूरी जानकारी है। मेरी पढ़ाई रूक चुकी है मैं और आगे पढऩा चाहती हूं।मै सिविल जज बनने के लिए एलएलबी की पढ़ाई को चुना था।
मुंबई। महाराष्ट्र के मुंबई के एक 65 वर्षीय शख्स फेक डेटिंग एप्प के चक्कर में 73.5 लाख का चूना लग गया। आपको बता दें कि डेटिंग साइट्स पर प्यार पाने की इच्छा रखने वालों को यह सौदा महंगा पड़ सकता है। हम ऐसा इसलिए कह रहे हैं क्योंकि डेटिंग साइट के चक्कर में पड़कर एक 65 वर्षीय शख्स को 73.5 लाख रुपये गंवाने पड़ गएं। डेटिंग साइट पर पंजीकरण कराने के नाम पर जालसाजों ने बुजुर्ग को लाखों का चूना लगा दिया। इस बात की शिकायत मिलन पर पुलिस तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
पूरा मामला कोलकाता के एक फर्जी कॉल सेंटर से जुड़ा हुआ है। खारघर पुलिस की टीम ने कोलकाता में मौजूद इस फर्जी कॉल सेंटर का भांडाफोड़ किया है। बता दें कि जालसाजों ने पीड़ित को लोकेंतो (Locanto) डेटिंग सर्विस की मेंबरशिप ऑफर की। पीड़ित को जालसाजों ने यह भरोसा दिलाया कि उपभोक्ता द्वारा चुने गए लोकेशन पर वे डेटिंग के लिए लड़कियां भेजते हैं।
सर्विस का लाभ लेने के इरादे से पीड़ित व्यक्ति ने रजिस्ट्रेशन फीस और दूसरी फीस का भुगतान कर दिया। जालसाजों द्वारा जब उसे डेटिंग की सहूलियत नहीं मिली तो उन्होंने मेंबरशिप को रद्द करने की मांग की। इस दौरान आरोपियों ने पीड़ित शख्स से जानबूझकर कैस्लेशन चार्ज की मांग की। यही नहीं आरोपियों ने लड़कियों की डिमांड करने को लेकर पीड़ित की शिकायत पुलिस में करने की धमकी भी दी।
बात यहीं खत्म नहीं हुई, जालसाजों ने पीड़ित के यहां लीगल नोटिस तक भेज दिया। आरोपियों ने इस बीच बुजुर्ग को पुलिस से बचाने के लिए और नोटिस वापस लेने के लिए पैसे की डिमांड की। पीड़ित ने अपनी उम्र को देखते हुए और समाज में उसकी इज्जत पर बात न आ जाए इसलिए उसने जालसाजों की बात मान ली। पीड़ित ने अलग-अलग बैंक खातों से जालसाजों को 73.5 लाख रुपये ट्रांसफर कर दिए। हालांकि बाद में बुजुर्ग ने खारघर पुलिस से संपर्क कर मामले में मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस ने कोलकाता के इस फर्जी कॉल सेंटर से पुलिस ने सोधपुर की रहने वाली स्नेहा उर्फ माही दास (25), मंडलपारा की प्रबीर साहा (35) और हावड़ा स्थित दुर्गापुर के रहने वाले अर्नब रॉय (26) को गिरफ्तार कर लिया है।
रायपुर। बलौदाबाजार भाटापारा जिले की पुरगांव एवं भवानीपुर धान खरीदी केन्द्र में गड़बड़ी पकड़ी गई.शुक्रवार रात को दोषियों के विरूद्ध संबंधित थाने में एफआईआर दर्ज की गई है. भारतीय दण्ड संहिता की धारा 420 एवं सुसंगत धाराओं के अंतर्गत गिधौरी एवं गिधपुरी थाने में अपराध दर्ज किया गया है. कलेक्टर कार्तिकेया गोयल एवं एसपी नीतु कमल ने नोडल अफसरों की रिपोर्ट के आधार पर गड़बड़ी की आशंका होने पर दोनों खरीदी केन्द्र की जांच कराई. जांच के दौरान भौतिक सत्यापन किये जाने पर स्टाॅक में ज्यादा मात्रा में धान संग्रहित पाया गया. इसके साथ ही अन्य गड़बड़िया भी सामने आई. कलेक्टर-एसपी स्वयं भवानीपुर खरीदी केन्द्र पहुंचकर भौतिक सत्यापन किये. संबंधित सहकारिता विस्तार अधिकारियों द्वारा प्राथमिकी दर्ज कराई गई।
सहकारिता विभाग के उप पंजीयक एवं खाद्य विभाग के अधिकारियों से मिली जानकारी के अनुसार पलारी विकासखण्ड के भवानीपुर खरीदी केन्द्र में एक हजार 26 कट्टा मौजूद रिकार्ड से ज्यादा धान की मात्रा पकड़ी गई. जिसका वजन 410 क्विंटल होता है. इसके साथ ही केन्द्र में 2 हजार 905 नग बारदाना कम पाया गया. समिति के फड़ प्रभारी से पूछताछ करने पर संतोषजनक जवाब नहीं दे पाया. लिहाजा फड़ प्रभारी अमित कुमार आजाद एवं हमाल मुकद्दम सुशील कुमार निषाद के विरूद्ध गिधपुरी थाने में देर रात प्राथमिकी दर्ज की गई है।
इसी प्रकार गिधौरी थाने के अंतर्गत पुरगांव खरीदी केन्द्र में भी भारी गड़बड़िया उजागर हुई. बताया गया कि पुरगांव में भी जरूरत से 86 कट्टा ज्यादा स्कंध पकड़ाया गया. समिति द्वारा किसानों के धान का बिना ढेरी लगाये सीधे अपने बारदाना में उड़ेलकर तौल किया गया था. गुणवत्ता के मानको की भारी अनदेखी भी की गई. प्रति कट्टा किसानों से 100 ग्राम से 900 ग्राम तक ज्यादा तौल किया गया था. बोरों में स्टेन्सिल लगाने का काम समिति का है, लेकिन यह काम किसानों से कराया जा रहा था।
धान को पानी से बचाने के लिए ड्रेनेज की समुचित व्यवस्था नहीं की गई थी. धान की भूंसी के उपलब्ध नहीं रहने पर पत्थर अथवा ईंट से ड्रेनेज की व्यवस्था की जा सकती थी. पुरगांव में अव्यवस्था के लिए दोषी फड़ प्रभारी श्री मयाराम साहू एवं कम्प्यूटर ऑपरेटर पुरूषोत्तम साहू के विरूद्ध गिधौरी़ थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है।
गौरतलब है कि बलौदाबाजार जिले के 151 उपार्जन केन्द्रों में वास्तविक किसानों से धान खरीदी का काम चल रहा है. इनके निगरानी की पुख्ता इंतजाम किया गया है. हर उपार्जन केन्द्र पर खाद्य, सहकारिता, कृषि विभाग के अधिकारियों की निगरानी है. इसके अलावा समिति वार नोडल अफसर भी नियुक्त किये गये हैं. कलेक्टर एवं एसपी स्वयं प्रतिदिन के खरीदी की निगरानी कर रहे हैं. कलेक्टर ने बताया कि प्रतिदिन वे स्वयं कोई न कोई समिति आकस्मिक तौर से जाकर निरीक्षण करेंगे।