Blog

  • मोबाइल ऐप से परीक्षा…शिक्षा विभाग फेल ,विद्यार्थी- शिक्षक घंटों हलाकान ,दिवाली की छुट्टी में करनी होगी रिजल्ट की एंट्री…?

    मोबाइल ऐप से परीक्षा…शिक्षा विभाग फेल ,विद्यार्थी- शिक्षक घंटों हलाकान ,दिवाली की छुट्टी में करनी होगी रिजल्ट की एंट्री…?

    रायपुर। प्रदेश में पहली बार एप के माध्यम से कक्षा पहली और दूसरी की मोबाइल ऐप टीम्स टी द्वारा  19 अक्टूबर से होने वाली सावधिक आकलन परीक्षा नेटवर्क की वजह आधे से ज्यादा शालाओं में आयोजित नहीं की जा सकी। खराब नेटवर्क और सर्वर की वजह से टीचरों के मोबाइल पर ऑनलाइन परीक्षा लेने के लिए टीम्स टीचर एप परीक्षा के एनमौके पर चालू ही नहीं हुआ जिससे पूरे राज्य में  30,000 से ज्यादा प्राथमिक शासकीय शालाओं के शिक्षक और विद्यार्थी घंटो हलाकान हुए।

    बताया जा रहा है जिन स्कूलों में परीक्षा नहीं हो सकी है, वहां सोमवार को पुनः परीक्षा का आयोजन होगा। ऐप के नहीं खुलने की स्थिति में एससीईआरटी की वेबसाइट पर कक्षा 1 और 2 के 19 अक्टूबर के प्रश्नपत्र पीडीएफ फाइल में  विकल्प के तौर पर अपलोड कर दिए गए है। कक्षा पहली और दूसरी के आकलन में प्राप्त अंको की तुरंत ऐप में एन्ट्री होनी है।
    बिना किसी तकनीकी प्रशिक्षण के आपाधापी में ली जा रही है इस परीक्षा से  शिक्षक और विद्यार्थी, विभाग के कर्मी  घंटों परेशान हुए। कुछ जगहों पर नेटवर्क होने से यह परीक्षा आयोजित की जा सकी। विगत दिवस प्रातः 8 बजे से नेटवर्क की तलाश में शिक्षक परेशान होकर इधर उधर संपर्क करते रहे लेकिन कोई हल नहीं निकला।
    4 घंटे बाद लगभग 12:00 बजे एससीईआरटी की वेबसाइट पर परीक्षा के प्रश्न पत्र देकर कर ऐप नहीं खुलने की दशा में तीसरी से आठवीं की की तरह ब्लैक बोर्ड पर पीडीएफ फाइल से परीक्षा लेने के लिए संदेश प्रसारित किया गया तब तक अधिकांश स्कूलों के बच्चे मध्यानह भोजन करके घर को जा चुके थे.

    बताया जा रहा है कि अब सोमवार को दो विषयों की परीक्षा होगी ।मोबाइल एप के द्वारा पहली और दूसरी की परीक्षा 19 अक्टूबर से 22 अक्टूबर तक ली जाएगी।

    14 अक्टूबर से शुरू हुई कक्षा तीसरी से आठवीं तक सावधिक आकलन 19 अक्टूबर को  सफलतापूर्वक संपन्न हुई।समय-सारणी के अनुसार मूल्यांकन कर स्कुलो को अंकों की डाटा प्रविष्टि करने के निर्देश दिए गए हैं। मोबाइल ऐप के माध्यम से परीक्षा लिए जाने के  नए प्रयोग में शिक्षा विभाग असफल साबित हुआ। अनेक शालाओं में आज भी कई शिक्षकों के द्वारा टीम्स टी ऐप डाउनलोड नहीं किया गया है।

    मूल्यांकन के लिए वेबसाइट में उत्तर-एंस एल ए गाइडलाइन अनुसार कक्षा तीसरी से आठवीं तक के मूल्यांकन कार्य हेतु वेबसाइट में मॉडल उत्तर परीक्षा समाप्ति के बाद जारी किया जाना था जिसके आधार पर 24 तारीख तक मूल्यांकन कार्य करना होगा लेकिन मॉडल उत्तर 20 तारीख को भी जारी नहीं किया गया है।कई स्कूलों में मूल्यांकन का कार्य पहले ही शुरू कर दिया गया है।

    दिवाली अवकाश में एंट्री का कार्य …???

    राज्य स्तरीय आकलन परीक्षा के प्राप्त अंकों का समय सारणी अनुसार रिजल्ट तैयार करने 25 अक्टूबर से 2 नवंबर तक एस एल ए मूल्यांकन  एंट्री कार्य होना है। ऐसे में शिक्षकों द्वारा  दिवाली अवकाश प्रभावित होने की आशंका व्यक्त की जा रही है। इसके पूर्व दशहरे के अवकाश में भी अघोषित रूप से दबाव बनाकर सभी शिक्षकों को टीम्स टी  मोबाइल ऐप पंजीयन और स्कूल पंजीयन, विद्यार्थी प्रोग्रेशन का कार्य कराया जा रहा था। शिक्षक संघो  द्वारा आकलन प्रणाली एव क्रियान्वयन के तरीकों के विरुद्ध असंतोष व्यक्त किया जा रहा है।

  • इस वर्ष धनतेरस में ऐसे करें पूजा, कभी नहीं होगी धन की कमी…

    इस वर्ष धनतेरस में ऐसे करें पूजा, कभी नहीं होगी धन की कमी…

    रायपुर। कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि को धनतेरस मनाई जाती है. दीपावली से दो दिन पहले आने वाली धनतेरस इस बार 25 अक्टूबर 2019 शुक्रवार को आ रही है. इस दिन खरीदारी का विशेष महत्व होता है. खासकर पीतल, कांसे के बर्तन खरीदे जाते हैं. साथ ही इस दिन धन के देवता कुबेर, लक्ष्मी और आयुर्वेद के देवता भगवान धनवंतरि का पूजन किया जाता है. पांच दिनी दीपोत्सव का आरंभ भी इसी दिन से होता है।

    इस दिन पूजन के बाद शाम को घरों में दीपमालाएं सजाई जाती हैं. धनतेरस के दिन शुक्रवार का संयोग आना अत्यंत शुभ माना जा रहा है क्योंकि शुक्रवार मां लक्ष्मी का दिन है. इस दिन लक्ष्मी-कुबेर की पूजा विशेष फलदायी रहेगी. घर की सुख-समृद्धि, संपत्ति में वृद्धि होगी।

    बर्तन खरीदने से जुड़ी मान्यता

    धनतेरस के दिन प्रात:काल सूर्योदय से पूर्व उठकर घर की साफ-सफाई करके पोंछा लगाएं. घर के बाहर भी आंगन को झाड़ू से बुहारें. स्नानादि से निवृत्त होकर विभिन्न् रंगों और फूलों से घर के बाहर रंगोली सजाएं. पूजा स्थान को भी साफ करके भी देवताओं का पूजन करें. धनतेरस की पूजा सायंकाल के समय की जाती है. सूर्यास्त के बाद पूजा स्थान में उत्तर दिशा की ओर यक्षराज कुबेर और धनवंतरि की मूर्ति या चित्र स्थापित करके उनकी पूजा करें. इससे पहले भगवान गणेश और लक्ष्मी का पूजन भी करें. कुबेर को मावे की सफेद मिठाई या खीर का नैवेद्य लगाएं तथा धनवंतरि को पीली मिठाई भोग के रूप में अर्पित करें. पूजा में पीले-सफेद फूल, पांच प्रकार के फल, चावल, रोली, चंदन, धूप व दीप का इस्तेमाल करें. यम देवता के नाम पर दक्षिण दिशा में चार बत्ती वाला दीपक लगाएं।

    व्यापारी कैसे करें पूजा

    धनतेरस के दिन अपने प्रतिष्ठानों में व्यापारी भी पूजन करते हैं. इस दिन अपने प्रतिष्ठान, दुकान में साफ-सफाई करके नई गादी बिछाई जाती है. जिस पर बैठकर नए बही खातों का पूजन किया जाता है. दुकान में लक्ष्मी और कुबेर का पूजन भी किया जाता है. यह कार्य पंचांग में शुभ मुहूर्त देखकर सायंकाल के समय किया जाता है।

    धनतेरस पूजा का मुहूर्त

    धनतेरस पूजन मुहूर्त- सायं 07:08 बजे से रात 08:14 बजे तक

    प्रदोष काल- सायं 05:39 से रात 08:14 बजे तक

    वृषभ लग्न- सायं 06:51 से रात 08:47 बजे तक

    लाभ चौघड़िया- रात्रि 9.02 से 10.36 बजे तक

  • अब पाकिस्तान से न चिट्ठी आएगी, न संदेश, पड़ोसी ने बंद कर दी डाक सेवा…

    अब पाकिस्तान से न चिट्ठी आएगी, न संदेश, पड़ोसी ने बंद कर दी डाक सेवा…

    दिल्ली भारत औऱ पाकिस्तान के बीच संबंध अपने सबसे बुरे दौर में गुजर रहे हैं. दोनों देशों के बीच बातचीत के सारे रास्ते बंद होते जा रहे हैं. अब पाकिस्तान से देश में चिट्ठी पत्री भी नहीं आएगी। भारत पाकिस्‍तान के बीच बुरे से बुरे हालातों में भी दोनों देशों के बीच एक सेवा कभी बंद नहीं हुई लेकिन अब पाकिस्तान ने दोनों देशों के बीच डाक मेल सेवा को रोक दिया है. पाकिस्तान ने पिछले 27 अगस्त को भारतीय डाक अधिकारियों से अपने देश के लिए डाक मेल की एक खेप को स्वीकार किया था, उसके बाद से यह सेवा बंद कर दी गई है।डाक सेवा निदेशक ने बताया कि पाकिस्तान ने अपनी तरफ से ये सेवा बंद कर दी है. ऐसा पहले कभी नहीं हुआ है. हम उम्मीद करते हैं कि पाकिस्तान देर सबेर इस सेवा को शुरु कर देगा।
  • अब आपके सोशल मीडिया अकाउंट पर नजर रखेगी सरकार: सुप्रीम कोर्ट में कहा सोशल मीडिया दे रहा है कामकाज में दखल, इसको कंट्रोल करना होगा

    अब आपके सोशल मीडिया अकाउंट पर नजर रखेगी सरकार: सुप्रीम कोर्ट में कहा सोशल मीडिया दे रहा है कामकाज में दखल, इसको कंट्रोल करना होगा

    दिल्ली. सरकार ने कई तरीके के कानून बनाकर उनकी अपने हिसाब से व्याख्या की है. अब ऐसा लगता है कि सरकार की नजरें इंटरनेट पर टेढ़ी हो गई हैं.केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में सोशल मीडिया के दुरुपयोग पर गंभीर चिंता जताते हुए अपन पक्ष रखा औऱ अदालत को बताया कि इंटरनेट राजनीति में काफी ज्यादा हस्तक्षेपर कर रहा है. ये कामकाज को भी प्रबावित कर रहा है. सरकार ने कोर्ट से देश में सोशल मीडिया प्लेटफार्म के संचालन को नियंत्रित करने वाले नियमों को अंतिम रूप देने और उन्हें नोटीफाई करने के लिए तीन महीने का वक्त मांगा है. माना जा रहा है कि सरकार अब सोशल मीडिया को नियंत्रित करने के मूड में है औऱ वो ऐसा कानून लाने जा रही है जिससे आपका सोशल मीडिया अकाउंट सरकार की नजर में होगा और इस पर सरकार किसी न किसी तरीके से अपना नियंत्रण रखेगी.
  • “किस्मत रेप जैसी होती है,रोक नही सकते तो इसे एन्जॉय कीजिए”

    “किस्मत रेप जैसी होती है,रोक नही सकते तो इसे एन्जॉय कीजिए”

    केरल से कांग्रेस सांसद हिबी इडेन की पत्नी अन्ना ने रेप को लेकर एक ऐसा बयान दिया है जिस पर बवाल मच गया है।

    दरअसल सांसद ईडन की पत्नी अन्ना ने एक फ़ेसबुक पोस्ट में लिखा “किस्मत रेप जैसी होती है,अगर आप इसे रोक नही सकते तो एन्जॉय कीजिए” हालांकि कुछ देर बाद ही उन्होंने उस पोस्ट को डिलीट कर दिया।

    बता दें कि, हिबी ईडन एनारकुलम लोकसभा सीट से पहली बार चुनाव जीतकर सांसद बने हैं।

  • रेप पीड़िता के खिलाफ ये Action चाहता है BJP का चिन्मयानंद…

    रेप पीड़िता के खिलाफ ये Action चाहता है BJP का चिन्मयानंद…

    दिल्ली. यौन शोषण के मामले में जेल में बंद पूर्व केंद्रीय गृह राज्यमंत्री स्वामी चिन्मयानंद ने जेल से सोमवार को एक पत्र भेजकर पुलिस अधीक्षक से मांग की कि उनसे पांच करोड़ की रंगदारी मांगने की आरोपी बलात्कार पीड़िता समेत चारों आरोपियों पर गैंगेस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की जाए. स्वामी चिन्मयानंद की सुप्रीम कोर्ट की वकील पूजा सिंह ने बताया कि सीजेएम ओमवीर सिंह की अदालत में उन्होंने गैंगस्टर एक्ट लगाने के लिए जो प्रार्थना पत्र दिया था, उस पर सुनवाई होने के बाद आदेश को सुरक्षित कर लिया गया है।

    वहीं, जेल अधिकारी ने बताया कि पूर्व केंद्रीय गृह राज्यमंत्री स्वामी चिन्मयानंद ने उन्हें एक पत्र दिया है जिसमें उनसे पांच करोड़ की रंगदारी मांगने वाले आरोपियों पर गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की मांग की गई. यह पत्र विभागीय डाक से पुलिस अधीक्षक शाहजहांपुर के पास भेज दिया गया है. चिन्मयानंद ने लिखा है कि वह नौ अगस्त को अपने आवास पर बैठे थे तभी सचिन सेंगर उनके पास आया और उनसे कहा कि आपकी प्रतिष्ठा धूमिल करने के उसके पास पूरे सबूत हैं, आप पांच करोड़ रुपए दे दो नहीं तो आपके विरुद्ध झूठा मुकदमा दर्ज करा दिया जाएगा।

    चिन्मयानंद द्वारा भेजे गए पत्र में कहा गया है कि आरोपी संजय विक्रम सचिन और पीड़िता को रंगदारी मामले में एसआईटी ने दोषी पाया है जिन्हें जेल भी भेजा जा चुका है. वहीं उन्होंने एसआईटी के प्रेस नोट का हवाला देते हुए कहा कि उक्त चारों आरोपियों के अलावा अन्य लोग भी गिरोह बनाकर इस मामले में संलिप्त होकर अपराध कर रहे हैं. पत्र में उन्होंने आरोपी की मां को भी अपराधिक एवं असामाजिक गतिविधियों में संलिप्त बताया गया है. साथ ही पीड़िता के पिता पर दो मुकदमे का विवरण दिया है।

    गौरतलब है कि स्वामी चिन्मयानंद पर उन्हीं के कालेज में पढ़ने वाली एक छात्रा ने वीडियो वायरल करके यौन शोषण का आरोप लगाया था. उसके बाद पीड़िता लापता हो गई थी. पीड़िता की ओर से चिन्मयानंद पर गंभीर आरोप लगाए गए थे. उधर, चिन्मयानंद के वकील ने पांच करोड़ रंगदारी मांगने का मुकदमा दर्ज कराया था जिसमें पीड़िता समेत चार आरोपियों को विशेष जांच दल (एसआईटी) ने जेल भेज दिया है. यौन शोषण के मामले में चिन्मयानंद भी जेल में बंद हैं।

  • मंत्री कवासी लखमा बोले- किसानों का कर्जा एक बार किया माफ, अब नहीं होगा

    मंत्री कवासी लखमा बोले- किसानों का कर्जा एक बार किया माफ, अब नहीं होगा

    धमतरी। आबकारी एवं उद्योग मंत्री कवासी लखमा के बयान ने राजनीतिक गलियारे में खलबली मचा दी है. धमतरी प्रवास के दौरान मीडिया से चर्चा करते हुए लखमा ने कहा है कि एक बार किसानों का कर्जा माफ कर दिया है, अब आने वाले वर्षो में सरकार किसानों का कर्ज माफ नहीं करेगी.मंत्री लखमा ने कहा कि कर्जमाफी के बाद किसानों ने और अधिक मात्रा में बैंकों से कर्ज लिया है. भूपेश सरकार ने किसानों का धान 2500 रुपये में लेने का ऐलान किया था और जब तक यह सरकार है किसानों का धान इस कीमत पर खरीदेंगे. बता दें कि मंत्री कवासी लखमा अपने बयानों को लेकर लगातार मीडिया की सुर्खियों में बने हुए हैं, कुछ दिनों पहले उन्होंने अपने गृहग्राम में बलि प्रथा फिर से प्रारंभ करने की बात कही थी. इस बयान को लेकर भी सियासी गलियारों में बवाल मचा हुआ है, हालांकि सीएम भूपेश बघेल ने मामले को शांत करते हुए कहा था कि उन्हें समझाया जाएगा. लेकिन यह मामला शांत होता उससे पहले ही फिर से बड़ा बयान सामने आ चुका है. कर्जमाफी की जिस घोषणा की बदौलत छत्तीसगढ़ में कांग्रेस पार्टी की बड़ी जीत हुई थी. उसी घोषणा पर दिए गए बयान ने एक बार फिर राजनीतिक गलियारे में खलबली मचा दी है. चूंकि आने वाले दिनों में नगरीय निकाय चुनाव संपन्न होना है. ऐसे में विपक्षी दलों के लोग इस बयान को राजनीतिक मुद्दा भी बना सकते हैं.
  • अब इस बैंक में हुआ 11 हजार करोड़ का लोन घोटाला…पूर्व चेयरमैन समेत कई अधिकारियों पर मामला दर्ज…देशभर में 16 ठिकानों पर ACB का छापा…

    अब इस बैंक में हुआ 11 हजार करोड़ का लोन घोटाला…पूर्व चेयरमैन समेत कई अधिकारियों पर मामला दर्ज…देशभर में 16 ठिकानों पर ACB का छापा…

    जम्मू। जम्मू-कश्मीर बैंक में सामने आई 1,100 करोड़ रुपये की कथित लोन धोखाधड़ी के मामले में एंटी करप्शन ब्यूरो ने प्राथमिकी दर्ज की है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उक्त राशि बैंक द्वारा राइस एक्सपोर्ट्स इंडिया एग्रो लिमिटेड को दी गई थी।
    एसीबी के एक प्रवक्ता ने यहां एक बयान में कहा कि प्राथमिकी दर्ज होने के तुरंत बाद, विभिन्न टीमों ने बैंक के पूर्व अध्यक्ष मुश्ताक अहमद शेख समेत 12 से अधिक आरोपी बैंक अधिकारियों के कश्मीर, जम्मू और दिल्ली स्थित घरों पर छापेमारी की। इनमें कश्मीर में 9, जम्मू में 4 और दिल्ली में 3 ठिकाने शामिल हैं।
    कंपनी ने अपना मुख्यालय कोलकाता और कॉरपोरेटर आफिस दिल्ली में बताया और लोन के लिए मुंबई महिम शाखा से संपर्क किया, जबकि मुंबई में उसका कोई कार्यालय नहीं था। मिलीभगत से महिम मुंबई शाखा ने 550 करोड़ रुपये का लोन मंजूर किया। इसी तरह कंपनी ने बैंक की वसंत विहार अंसल प्लाजा शाखा से 139 करोड़ रुपये का लोन मंजूर करवाया।


    जून में J&K बैंक के चेयरमैन परवेज़ अहमद हटाए गए
    बता दें कि जून महीने में जम्मू-कश्मीर सरकार ने जम्मू एंड कश्मीर बैंक के चेयरमैन परवेज अहमद को हटा दिया था। अहमद को 2016 में बैंक का चेयरमैन बनाया गया था। परवेज अहमद को जम्मू-कश्मीर बैंक के अध्यक्ष पद से हटाए जाने के तुरंत बाद राज्य के विजिलेंस ब्यूरो ने शनिवार को श्रीनगर में बैंक के मुख्यालय पर छापेमारी की।
    अधिकारियों ने बताया कि विजिलेंस ब्यूरो करीब 1200 नियुक्तियों के रिकॉर्ड को देख रहा था। ये नियुक्तियां राज्य की पूर्ववर्ती पीडीपी- भाजपा सरकार के राजनीतिक आकाओं के कहने पर अहमद के कार्यकाल के दौरान कथित तौर पर की गई थीं।

  • राज्य सरकार का बड़ा फैसला, 2 से ज्यादा बच्चे, तो नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी

    राज्य सरकार का बड़ा फैसला, 2 से ज्यादा बच्चे, तो नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी

    देश की जनसंख्या तेजी से बढ़ रही है, बढ़ती जनसंख्या पर पीएम नरेंद्र मोदी ने इस बार 15 अगस्त के अवसर पर लाल किले से अपने संबोधन में चिंता व्यक्त की थी, अब इस सिलसिले में असम सरकार ने एक बड़ा कदम उठाया है। प्रदेश में 2020 के बाद किसी व्यक्ति के अगर दो से अधिक बच्चे होंगे तो उन्हें सरकारी नौकरी नहीं दी जाएगी।

    असम सरकार ने बढ़ती जनसंख्या पर लगाम लगाने के लिए एक बड़ा कदम उठाया है, प्रदेश में अब एक जनवरी 2021 के बाद से दो से अधिक बच्चे वाले व्यक्तियों को सरकारी नौकरी नहीं मिलेगी, इस संबंध में सोमवार को हुई कैबिनेट की बैठक में फैसला लिया गया। मंत्रिमंडल की बैठक के बाद असम जनसंपर्क विभाग की ओर से इस फैसले के संबंध में एक बयान भी जारी किया गया है।

    इसमें कहा गया है कि छोटे परिवार के मानक के अनुसार एक जनवरी 2021 से दो से अधिक बच्चे वालों को सरकारी नौकरी नहीं दी जाएगी, कैबिनेट की बैठक में अन्य मुद्दों पर भी फैसला लिया गया, इसके तहत नई भूमि नीति को भी मंजूरी दी गयी जिससे भूमिहीन लोगों को प्रदेश में तीन बीघा कृषि भूमि और मकान बनाने के लिए आधा बीघा जमीन मिलेगी।
    बता दें कि इस बार 15 अगस्त के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लाल किले के प्राचीर से बढ़ती जनसंख्या पर चिंता व्यक्त की थी, उन्होंने कहा था कि तेजी से बढ़ती जनसंख्या पर हमें आने वाली पीढ़ी के लिए सोचना होगा. पीएम मोदी ने कहा था कि सीमित परिवार से परिवार के साथ देश का भी भला होगा।

  • समय पर एंबुलेंस ना मिलने की वजह से अभिनेत्री की मौत…

    समय पर एंबुलेंस ना मिलने की वजह से अभिनेत्री की मौत…

    महाराष्ट्र के हिंगोली जिले में एंबुलेंस समय पर उपलब्ध ना होने के कारण, एक मराठी अभिनेत्री और उसके नवजात बच्चे की मौत हो गई। मृतक अभिनेत्री की पहचान पूजा जुंजर के रूप में हुई। रिश्तेदारों के मुताबिक पूजा के डिलीवरी के बाद हालत बिगड़ गई थी, और दूसरे अस्पताल में भर्ती कराना था, लेकिन एंबुलेंस ना मिलने से देरी हो गई और पूजा की मौत हो गई। बता दें कि, पूजा ने दो मराठी फिल्मों में काम किया है।