Author: Sunil Agrawal

  • शराब के आदी हो चुके जवानों की एस पी से मांगी रिपोर्ट…

    शराब के आदी हो चुके जवानों की एस पी से मांगी रिपोर्ट…

    रायपुर। पुलिस महकमे में शराब की लत पर आखिरकार उच्चाधिकारियों ने संज्ञान लिया है. इस कड़ी में पुलिस मुख्यालय में पदस्थ आर्म्ड फोर्स के डीआईजी ने सभी कमांडेंट, एसटीएफ के एसपी, जंगलवार फेयर कॉलेज के कमांडेंट और पुलिस ट्रेनिंग स्कूल से शराब के आदी हो चुके जवानों की जानकारी मंगाई है।

    नक्सल मोर्चे पर सुदूर जंगल में तैनात बड़ी संख्या में जवान ऐसे भी हैं, जो तनाव की वजह से पीने लगते हैं. कई बार ऐसी घटनाएं भी सामने आई हैं, जब जवान ने अपने साथियों पर ही फायरिंग की है. या फिर खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली है. यही नही शराब की लत की वजह से कामकाज पर असर देखने को मिलता है, जिस पर ध्यान देते हुए मुहिम चलाकर प्रभावित लोगों की पहचान शुरू की गई है, जिससे समय रहते कदम उठाया जा सके।

  • आरबीआई ने इस बैंक से पैसा निकालने पर लगाई रोक….

    आरबीआई ने इस बैंक से पैसा निकालने पर लगाई रोक….

    मुंबई। भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने महाराष्ट्र के नासिक स्थित इंडिपेन्डेन्स को-ऑपरेटिव बैंक लि. से पैसा निकालने पर रोक लगा दी है। आरबीआई ने बुधवार को एक बयान में कहा कि हालांकि बैंक के 99.88 प्रतिशत जमाकर्ता पूर्ण रूप से ‘डिपोजिट इंश्योरेंस एंड क्रेडिट गारंटी कॉरपोरेशन’ (डीआईसीजीसी) बीमा योजना के दायरे में हैं। बीमा योजना के तहत बैंक का प्रत्येक जमाकर्ता अपनी 5 लाख रुपये तक की जमा राशि पर जमा बीमा दावा रकम डीआईसीसी से प्राप्त करने का हकदार है। निकसी पर पाबंदी छह महीने की अवधि के लिये होगी।

    केंद्रीय बैंक ने कहा, ‘‘बैंक की मौजूदा नकदी की स्थिति को देखते हुए, जमाकर्ताओं को बचत या चालू खाता अथवा अन्य किसी भी खाते से जमा राशि में से कोई भी रकम निकालने की अनुमति नहीं होगी। ग्राहक जमा के एवज में कर्ज का निपटान कर सकते हैं जो कुछ शर्तों पर निर्भर है।’’

    आरबीआई ने बुधवार को कारोबारी समय समाप्त होने के बाद और भी कुछ पाबंदियां लगायी है। इसके तहत बैंक के मुख्य कार्यपालक अधिकारी आरबीआई की पूर्व मंजूरी के बिना कोई भी कर्ज नहीं देंगे या नवीनीकरण नहीं करेंगे। इसके अलावा वे कोई निवेश भी नहीं करेंगे और न ही कोई भुगतान करेंगे। आरबीआई के अनुसार बैंक पाबंदियों के साथ अपना बैंकिंग कारोबार पहले की तरह करता रहेगा। यह पाबंदी वित्तीय स्थिति में सुधार तक रहेगी। केंद्रीय बैंक ने यह भी कहा कि वह परिस्थिति के हिसाब से निर्देशों में संशोधन कर सकता है।

  • सेक्स सीडी कांड मामले में सुनवाई अब 5 मार्च को,CBI ने सुप्रीम कोर्ट से की ये मांग…

    सेक्स सीडी कांड मामले में सुनवाई अब 5 मार्च को,CBI ने सुप्रीम कोर्ट से की ये मांग…

    रायगढ़। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित सेक्स सीडी कांड को लेकर सुनवाई की। इस सुनवाई को कोर्ट ने 5 मार्च तक के लिए टाल दिया है। लेकिन एक तरफ छत्तीसगढ़ सरकार को इस मामले में पार्टी बनाने की मांग की है। तो वहीं दूसरी तरफ सीबीआई ने मामले को दूसरे राज्य में ट्रांसफर करने की भी कोर्ट से दरखास्त लगाई है। सीबीआई ने सुप्रीम कोर्ट में कहा कि इस मामले को दूसरे राज्य में शिफ्ट किया जाए। क्योंकि ये पूरा मामला छत्तीसगढ़ के वर्तमान सीएम भूपेश बघेल से जुड़ा है। जिसके चलते कोर्ट ने इस मामले की सुनवाई को अगले महीने 5 मार्च तक के लिए टाल दिया है।

    इसी दौरान कोर्ट ने छत्तीसगढ़ सरकार से जवाब मांगा है।जानकारी के लिए बता दें कि साल 2017 में छत्तीसगढ़ के एक भाजपा मंत्री की सेक्स सीडी वायरल हो गई थी। इस मामले में दिल्ली के पास गाजियाबाद से एक पत्रकार को इस मामले में गिरफ्तार किया गया था। साथ ही सीबीआई ने कोर्ट में कहा कि आरोपी व्यक्ति सीएम का सलाहकार रह चुका है।

  • पोर्न फिल्मों की सप्लाई करने वाला गुजरात से गिरफ्तार, यूके से अपलोड होते थे वीडियो…

    पोर्न फिल्मों की सप्लाई करने वाला गुजरात से गिरफ्तार, यूके से अपलोड होते थे वीडियो…

    मुंबई। पॉर्न फिल्म रैकेट मामले में पुलिस की प्रापर्टी सेल ने एक 40 वर्षीय आरोपी को गुजरात के सूरत से गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी का नाम तनवीर हाशमी है। पुलिस के मुताबिक हाशमी भी पोर्न फिल्म बनाता था और उसे मामले में पहले गिरफ्तार किए गए आरोपी उमेश कामत को भेजता था। भारतीय कानून और जांच एजेंसियों से बचने के लिए कामत इन अश्लील फिल्मों को यूके से अपलोड कराता था। सीनियर इंस्पेक्टर केदारी पवार ने बताया कि छानबीन में खुलासा हुआ कि कामत को हाशमी ने तीन अश्लील फिल्में अपलोड करने के लिए भेजी थी। इन फिल्मों की शूटिंग हाशमी सूरत में ही करता था और उसे कामत को भेज देता था। जो इन्हें सब्सक्रिप्शन आधारित ऐप पर अपलोड करने की जिम्मेदारी संभालता था। पुलिस को मामले में गिरफ्तार अभिनेत्री गहना वशिष्ठ से कामत के बारे में सुराग मिले थे। गहना भी अपने अश्लील वीडियो अपलोड करने के लिए कामत के पास ही भेजती थी। कामत यूके स्थित प्रोडक्शन हाउस केरनिन के लिए काम करता था। 

    अभिनेत्री की शिकायत पर दूसरी एफआईआर

    वहीं इस मामले में मालवणी पुलिस स्टेशन में एक अभिनेत्री की शिकायत पर दूसरी एफआईआर दर्ज की है। कुछ सौदर्य प्रतियोगिताएं जीतने वाली झारखंड की अभिनेत्री ने पुलिस को बताया कि वेब सीरीज में काम दिलाने से जुड़ा विज्ञापन देखकर उसने आरोपियों से संपर्क किया था। उससे एक एग्रीमेंट पर हस्ताक्षर कराए गए। बाद में उससे अश्लील फिल्म की शूटिंग करने को कहा गया। ऐसा करने से इनकार करने पर उसे कांट्रैक्ट का हवाला देते हुए कानूनी कार्रवाई की धमकी दी गई और समझौता तोड़ने के ऐवज में 10 लाख रुपए मांगे गए। लॉकडाउन के दौरान वह झारखंड वापस चली गई। बाद में उसे एक जान पहचान के व्यक्ति ने बताया कि उसकी अश्लील फिल्म पोर्न वेबसाइट पर मौजूद है। अश्लील क्लिप हटाने के लिए पीड़िता ने आरोपियों से संपर्क किया तो उसकी बात अनसुनी कर दी गई। प्रापर्टी सेल द्वारा मामले का भंडाफोड़ होने के बाद उसने पुलिस से संपर्क कर आरोपियों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। 

  • बैंक ग्राहकों को मिलेगी खास सुविधा, बिना टच किए ATM से निकालें पैसा….

    बैंक ग्राहकों को मिलेगी खास सुविधा, बिना टच किए ATM से निकालें पैसा….

    दिल्ली। कोरोना महामारी के बाद कुछ बैंकों ने एटीएम से संपर्क रहित नकदी निकासी (Contactless Cash withdrawals) की पेशकश की थी. लेकिन यह सुविधा पूरी तरह से संपर्क रहित नहीं थी. हालांकि मास्टरकार्ड ने अब पूरी तरह संपर्क रहित नकदी निकासी की पेशकश करने के लिए AGS Transact Technologies के साथ साझेदारी की है. एटीएम कार्डधारक अब बिना एटीएम की स्क्रीन और बटन को छुए भी पैसा निकाल सकेंगे. इसके लिए सिर्फ उन्हें स्क्रीन पर एक क्यूआर कोड स्कैन करना होगा।

    दरअसल, एजीएस ट्रांजैक्ट टेक्नोलॉजी (AGS Transact Technologies, AGSTTL) नाम की एक कंपनी ने एक नया सॉफ्टवेयर बनाया है जिसकी मदद से कोई भी व्यक्ति बिना एटीएम मशीन को छुए पैसे निकाल सकते हैं. AGSTTL के ग्रुप चीफ टेक्नोलॉजी ऑफिसर, महेश पटेल ने कहा कि हमने पूरी तरह से संपर्क रहित समाधान शुरू किया है. मास्टरकार्ड नेटवर्क का उपयोग करने वाले बैंक अपने ग्राहकों के लिए इसे लागू करने के लिए AGS Transact Technologies से संपर्क कर सकते हैं।

    बिना ATM टच किए इस तरह निकालें पैसे

    >> इसके लिए सबसे पहले स्मार्टफोन पर बैंक के मोबाइल एप्लीकेशन को खोलें और क्यूआर कैश विड्रॉवल (QR Cash Withdrawal) के ऑप्शन पर क्लिक करें.
    >> उसके बाद जितना पैसा निकालना होगा वह अमाउंट फोन पर डालें.
    >> इसके बाद एटीएम स्क्रीन पर दिख रहे QR code को स्कैन करें.
    >> अब Proceed के बटन पर क्लिक करके कंफर्म करें.
    >> अब अपना 4 अंकों वाला पिन नंबर एंटर करें.
    >> इसके आपको कैश ATM से मिल जाएगा.

    पटेल ने कहा कि संपर्क रहित निकासी न केवल महामारी के समय में मदद करती है, बल्कि एटीएम में धोखाधड़ी को कम करने में भी मदद करेगी. जब हमने पहली बार करीब दो-ढाई साल पहले तकनीक पर काम करना शुरू किया था, तब मोबाइल ऐप के जरिए कैश निकालने की प्राथमिक वजह एटीएम फ्रॉड को कम करना था।

    BoI में शुरू हुआ कॉन्टैक्ट लैस विद्ड्रॉल- AGS Transact Technologies ने सबसे पहले बैंक ऑफ इंडिया (BoI) के साथ इस सुविधा की पेशकश शुरू की थी, जो पूरी तरह से संपर्क रहित नहीं था. लेकिन अब, BoI के लिए पूरी तरह कॉन्टैक्ट लैस विद्ड्रॉल शुरू कर दिया है. पटेल ने कहा, ‘अब हम इसे बैंक स्तर पर पेश कर रहे हैं, जो केवल विशिष्ट बैंक एटीएम के साथ काम करता है. इसके अलावा, यह मास्टरकार्ड पर भी उपलब्ध है जिसे किसी भी एटीएम में इस्तेमाल किया जा सकता है.’

  • लगातार बढ़ रहे पेट्रोल डीजल के दाम, तीसरे दिन हुई बढ़ोतरी…

    लगातार बढ़ रहे पेट्रोल डीजल के दाम, तीसरे दिन हुई बढ़ोतरी…

    सरकारी तेल कंपनियों की ओर से लगातार तीसरे दिन भी पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी की गई है। आज डीजल की कीमत में 30 से 31 पैसे तक की बढ़ोतरी हुई है, तो वहीं पेट्रोल की कीमत भी 24 से 25 पैसे तक बढ़ी है। दिल्ली और मुंबई में पेट्रोल की कीमत अब तक के उच्चतम स्तर पर पहुंच गई है।

    पेट्रोल और डीजल की कीमतें नई ऊंचाइयों पर, लगातार तीसरे दिन हुई बढ़ोतरी
    पेट्रोल और डीजल की कीमतें बुधवार को देश में नई ऊंचाइयों पर पहुंच गई। दोनों ईंधनों की कीमतों में लगातार तीसरे दिन वृद्धि हुई। पेट्रोल के दाम में आज 25 पैसे और डीजल में 31 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई।

    दिल्ली में पेट्रोल अब तक के उच्च स्तर 87.85 रुपये प्रति लीटर जबकि मुंबई में 94.36 रुपये प्रति लीटर पर पहुंच गया है। वहीं दिल्ली में डीजल 78.03 रुपये और मुंबई में अब तक के उच्च स्तर 84.94 रुपये प्रति लीटर हो गया है। इस साल अब तक पेट्रोल और डीजल की कीमतों में क्रमश: 3.89 रुपये व 3.86 रुपये प्रति लीटर की वृद्धि हो चुकी है।

    जानें प्रमुख महानगरों में कितनी है कीमत
    आईओसीएल से मिली जानकारी के अनुसार आज दिल्ली, कोलकाता, मुंबई और चेन्नई में एक लीटर पेट्रोल और डीजल की कीमत इस प्रकार है।

    (पेट्रोल-डीजल की कीमत प्रति रुपये लीटर में है।)

    प्रतिदिन छह बजे बदलती है कीमत
    बता दें कि प्रतिदिन सुबह छह बजे पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। सुबह छह बजे से ही नई दरें लागू हो जाती हैं। पेट्रोल व डीजल के दाम में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसका दाम लगभग दोगुना हो जाता है।

    इन्हीं मानकों के आधार पर पर पेट्रोल रेट और डीजल रेट रोज तय करने का काम तेल कंपनियां करती हैं। डीलर पेट्रोल पंप चलाने वाले लोग हैं। वे खुद को खुदरा कीमतों पर उपभोक्ताओं के अंत में करों और अपने स्वयं के मार्जिन जोड़ने के बाद पेट्रोल बेचते हैं। पेट्रोल रेट और डीजल रेट में यह कॉस्ट भी जुड़ती है।

    जानिए आपके शहर में कितना है दाम
    पेट्रोल-डीजल की कीमत आप एसएमएस के जरिए भी जान सकते हैं। इंडियन ऑयल की वेबसाइट के अनुसार, आपको RSP और अपने शहर का कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर भेजना होगा। हर शहर का कोड अलग-अलग है, जो आपको आईओसीएल की वेबसाइट से मिल जाएगा।

  • OLX पर जॉब का झांसा देकर युवतियों को देह व्यवसाय के दलदल में झोंका…

    OLX पर जॉब का झांसा देकर युवतियों को देह व्यवसाय के दलदल में झोंका…

    नागपुर। अंबाझरी थाना क्षेत्र के भरत नगर में एक अपार्टमेंट के फ्लैट में चल रहे हाईप्रोफाइल देह व्यापार अड्डे पर पुलिस ने छापा मारकर फरीदाबाद की तीन युवतियों को गिरफ्त में लिया। अड्डे को चलाने वाले वाले दलाल कृष्ण वर्मा, हिसार, हरियाणा और मो. मोबिन, हैदराबाद निवासी को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों से कार, नकदी  व अन्य सामग्री सहित करीब 5 लाख 75 हजार रुपए का माल जब्त किया गया है। दोनों दलालों के खिलाफ अंबाझरी थाने में मामला दर्ज किया गया है।
    एक लाख रुपए महीना कमाने के लालच में तीनों युवतियां फरीदाबाद से नागपुर आई थीं और यहां इस हाई प्रोफाइल देह व्यापार अड्डे से जुड़कर कार्य कर रही थीं। तीनों युवतियां सहेलियां है। घर से नौकरी लगने की बात कहकर निकली थीं। पुलिस का मानना है कि, उन्हें नौकरी की नहीं, बल्कि अपने शौक को पूरा करने के लिए नागपुर आई थीं। कार्रवाई अतिरिक्त पुलिस आयुक्त सुनील फुलारी, अपराध शाखा पुलिस विभाग के उपायुक्त गजानन राजमाने, सहायक पुलिस आयुक्त सुधीर नंदनवार  के मार्गदर्शन में अपराध शाखा पुलिस विभाग के सामाजिक सुरक्षा दस्ते के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक सार्थक नेहेते व सहयोगियों ने की।

    पुलिस के अनुसार सामाजिक सुरक्षा दस्ते को गुप्त सूचना मिली कि, नागपुर-अमरावती रोड पर रविनगर के पास भरत नगर में स्वामी संकेत अपार्टमेंट, पुराणिक ले-आउट में दूसरी मंजिल पर फ्लैट नं.-202 में देह व्यापार अड्डा संचालित हो रहा है। पुलिस ने एक पंटर (नकली ग्राहक) भेजकर इस देह व्यापार अड्डे का पर्दाफाश किया। पंटर को पता चला कि, दलाल कृष्ण वर्मा और मो. मोबिन ऑनलाइन ग्राहकाें की बुकिंग  करते थे। पुलिस ने उस साइट के बारे में भी पता कर लिया है।

    पुलिस के अनुसार आरोपियों ने अपने परिचित व्यक्ति के जरिए फ्लैट किराए पर लिया था। पश्चात दोनों ने ओएलएक्स पर जॉब के लिए युवतियां चाहिए नामक विज्ञापन दिया। उसमें अपना संपर्क नंबर भी दिया। युवतियों में से एक ने उस नंबर पर संपर्क किया। आरोपियों ने युवती को बताया कि,जॉब के बदले तुमको 1 लाख रुपए महीना देंगे। वह झांसे में आ गई। उसने यह बात अपनी दो सहेलियों को बताई। वह दोनों भी तैयार हो गईं।

    तीनों सहेलियां गत शुक्रवार को हरियाणा से दिल्ली पहुंची। दिल्ली से ट्रेन में नागपुर पहुंची। आरोपी युवतियों को कार से फ्लैट में ले गए और उन्हें देह व्यवसाय के दलदल में झोंक दिया। आरोपी ‘मेघा’ नामक वेबसाइट से बुकिंग करता था। एक ग्राहक से 6 से 7 हजार रुपए लेता था। युवतियों को एक-एक हजार रुपए देता थे। युवतियों के पास एक दिन में 5 से 6 ग्राहक भेजते थे।

    आरोपी कृष्ण वर्मा और मो. मोबिन पर अंबाझरी थाने में देह व्यापार प्रतिबंधक  एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।

  • इवेंट ऑर्गेनाइजर ने लगाया आरोप, मशहूर डांसर सपना चौधरी पर धोखाधड़ी का मामला दर्ज…

    इवेंट ऑर्गेनाइजर ने लगाया आरोप, मशहूर डांसर सपना चौधरी पर धोखाधड़ी का मामला दर्ज…

    दिल्ली। सपना चौधरी के डांस के फ़ैन तो लगभग सभी होंगे लेकिन आपको बता दें की पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा ने मशहूर हरियाणवी डांसर सपना चौधरी व अन्य लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है। सपना चौधरी समेत अन्य लोगों को पर धोखाधड़ी के साथ ही लोगों का विश्वास तोड़ने के भी आरोप लगे हैं।

    आर्थिक अपराध शाखा ने एक कंपनी की शिकायत पर सपना चौधरी और उसके परिवार के अन्य सदस्यों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। शिकायतकर्ता कंपनी ने सपना चौधरी पर अग्रीमेंट तोड़ने और एक कर्मचारी की कथित मिलीभगत से कंपनी के क्लाइंट्स को चुराने का आरोप लगाया है।

    शिकायतकर्ता कंपनी ने सपना, उनकी मां, उनके भाई-भाभी और बहन पर 50 लाख रुपयों से भी ज्यादा की धोखाधड़ी का आरोप लगाया है। शिकायतकर्ता ने साल 2018 से सपना और उसके परिवार द्वारा की गई धोखाधड़ी की विस्तृत शिकायत करते हुए नौ पन्नों की एफआईआर कराई है।

    इस एफआईआर में शिकायतकर्ता कंपनी ने सपना चौधरी पर आरोप लगाया है कि कैसे जब बिग बॉस में जाने के बाद भी उनका करियर ढलान की ओर बढ़ रहा था तो सपना और उनके परिवार की कई मिन्नतों के बाद कंपनी ने उनका काम लिया था। आरोप है कि बाद में सपना और उनके परिवार ने जरूरी कारण बताते हुए कंपनी से कई बार लाखों रुपये उधार के रूप में लिए और फिर पूरी रकम लौटाई भी नहीं।

  • लेडी डॉन ने थाने में की खुदकुशी की कोशिश…पुलिस महकमे में मचा हड़कंप

    लेडी डॉन ने थाने में की खुदकुशी की कोशिश…पुलिस महकमे में मचा हड़कंप

    लौहनगरी जमशेदपुर में चटनी डॉन के नाम से मशहूर प्रिया सिंह ने रविवार को सोनारी थाने में खुदकुशी की कोशिश की. उसने अपना गला और हाथ ब्लेड से काट लिया. इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई. घटना के वक्त वह नशे की हालत में थी. उसने नशे की गोलियां खा ली थी. थाना में मौजूद पुलिसकर्मियों ने उसे आनन-फानन में एमजीएम अस्पताल पहुंचाया. इलाज के बाद पुलिस चटनी डॉन को अपने साथ वापस थाने ले आई. चटनी डॉन ने बताया कि सोनारी पुलिस ने उसे एक मामले में सरेंडर करने के लिए थाना बुलाया था, जबकि उस पर कोई मामला दर्ज है ही नहीं. डॉन बिट्टू, जाफर अली और सन्नी नामक युवक ने कोर्ट में उसके खिलाफ केस दर्ज करवाया है. इसी मामले में उसे थाना बुलाया गया था. चटनी डॉन ने आरोप लगाया कि पुलिस उसे कुछ दिनों से टॉर्चर कर रही थी. इसलिए वह पहले से ही ब्लेड लेकर थाने गई थी. उसने नशे की 20 गोलियां भी खा ली थी. थाने में उसने खुद का हाथ और गला ब्लेड से काट लिया।

    सोनारी थाना प्रभारी रेणु गुप्ता ने बताया कि प्रिया सिंह को किसी मामले के लिए थाना नहीं बुलाया गया था. वह रविवार सुबह खुद थाना आई थी. उसने थाने में सुसाइड का प्रयास नहीं किया. वह जब थाना आई थी, तब नशे में थी और उसका हाथ और गला कटा हुआ था. पुलिस ने उसका तत्काल इलाज कराया. थानाप्रभारी के मुताबिक प्रिया सिंह से एक युवक ने 25 हजार रुपया लिया है. लेकिन वह पैसे वापस नहीं कर रहा है. इसी सिलसिले में वह थाना आई थी. हालांकि इस मामले में प्रिया ने कोई केस थाने में दर्ज नहीं करवाया है. बता दें कि चटनी डॉन प्रिया सिंह जमशेदपुर में हाइवे पर छिनतई की वारदातों में शामिल रही हैं. उसके खिलाफ शहर के विभिन्न थानों में केस दर्ज हैं।

  • प्राइवेट स्कूलों को मिली बड़ी राहत… अभिभावकों को चुकानी होगी 100% फीस… SC के फैसले ने दिया झटका…

    प्राइवेट स्कूलों को मिली बड़ी राहत… अभिभावकों को चुकानी होगी 100% फीस… SC के फैसले ने दिया झटका…

    जयपुर। राजस्थान में प्राइवेट स्कूलों की फीस को लेकर अभिभावकों को सुप्रीम कोर्ट से सोमवार को बड़ा झटका लगा है। कोरोना काल के दौरान ऑनलाइन क्लासेज के दौरान अभिभावकों ने फीस में रियायत की मांग की थी, इसपर राजस्थान हाईकोर्ट ने राहत देते हुये फीस में छूट दी थी।

    लेकिन सुप्रीम कोर्ट के इस आदेश के बाद अब फीस का 100% भुगतान करना होगा। हालांकि सुप्रीम कोर्ट ने अभिभावकों को पूरे साल की फीस को चुकाने के लिये थोड़ी राहत भी दी है, यह फीस 6 किस्तों में चुकाई जा सकेगी।

    राजस्थान हाईकोर्ट ने कोरोना संक्रमण के दौरान फीस में छूट दी थी लेकिन सुप्रीम कोर्ट ने हाईकोर्ट का फैसला पलट दिया। सुप्रीम कोर्ट ने यह स्पष्ट कर दिया है कि प्राइवेट स्कूल में अभिभावकों को बची हुई फीस चुकानी पड़ेगी इसमें कोई राहत नहीं दी जायेगी। 5 मार्च से स्कूलों को फीस वसूलने की इजाजत दी गयी है।अभिभावकों को कोर्ट ने राहत प्रदान करते हुये फीस को 6 किस्तों में चुकाने की छूट भी दी है।

    हालांकि कोर्ट ने अपने आदेश में कहा है कि स्कूल बढ़ी हुई फीस ना लें। 5 मार्च 2021 से छात्रों से सत्र 2019-20 में तय फीस के हिसाब से ही पैसे लें। पहले ट्यूशन का 70 फीसद देने का फैसला हुआ था। अब कोर्ट ने कहा है कि तय फीस पूरी देनी होगी।

    कोर्ट ने अपने फैसले में यह भी व्यवस्था दी है कि जो अभिभावक फीस नहीं दे पाये है उनके बच्चों को परीक्षा या क्लासेज से बेदखल नहीं किया जा सकेगा। स्कूल फीस वसूली के लिये उन पर किसी तरह का दबाव नहीं बनाया जा सकेगा। छात्र की फीस जमा नहीं होने पर उसे स्कूल से बेदखल नहीं किया जा सकेगा।

    कोर्ट ने राज्य सरकार के अक्टूबर 2020 के आदेश के तहत फीस जमा कराने के राजस्थान हाईकोर्ट के फैसले की पालना पर अंतरिम रोक लगा दी है। साथ ही कहा कि अंतरिम आदेश से किसी भी पक्ष के हितों पर विपरीत प्रभाव नहीं होगा। सभी पक्षकारों से यह अण्डरटेंकिंग भी देने को कहा गया कि एसएलपी के निस्तारण के समय जो भी फैसला आएगा वह मानना होगा।

    सुनवाई के दौरान निजी विद्यालय संचालकों की ओर से राज्य सरकार द्वारा फीस निर्धारित करने का विरोध किया गया। वहीं राज्य सरकार व अभिभावकों की ओर से कहा गया कि निजी स्कूलों के लिए सरकार द्वारा फीस तय करना उचित है। स्कूलों ने 2020-21 में फीस 150 प्रतिशत तक बढ़ा दी है।

    कोर्ट ने अंतरिम तौर पर यह व्यवस्था दी है कि जिन अभिभावकों को स्कूल फीस भरने में फिलहाल दिक्कत हो, उनके बच्चों को पढ़ाई से वंचित नहीं किया जाए और उनको फीस भरने के लिए 6 माह का समय दिया जाए। फीस नहीं चुका पाने वाले छात्रों को बोर्ड परीक्षा की अनुमति देने और परीक्षा परिणाम नहीं रोकने को भी कहा है। शिक्षा का अधिकार अधिनियम के तहत निजी स्कूलों में दाखिला लेने वालों की फीस को लेकर राज्य सरकार को निर्देश भी दिया गया।