रायपुर। राज्य में पहली बार महिलाओं और बच्चों के लिए 50 बिस्तरों का ऐसा अस्पताल तैयार किया जा रहा है, जहां पर कैश काउंटर नहीं होगा। यानी जांच से लेकर इलाज तक पूरी तरह निश्शुल्क इलाज की सुविधाएं मिलेंगी। यह अस्पताल श्री सत्य साईं संजीवनी हास्पिटल नवा रायपुर में बनया जा रहा है। कंट्रक्शन का काम लगभग पूरा हो चुका है। जल्द ही अस्पताल को लोगों के लिए शुरू किया जाएगा। डॉ. श्रुति प्रभु ने बताया कि श्री सत्य साईं संजीवनी हास्पिटल में बच्चों के दिल की निश्शुल्क सर्जरी की जाती है।
साल 2012 से अब तक देशभर के 8,395 बच्चों के दिल की सर्जरी कर उन्हें नया जीवन दिया गया है। इसके अलावा गर्भवती माताओं और बच्चों के स्वास्थ्य के लिए लगातार कार्य किया जा रहा है। निरामय बस्तर योजना के माध्यम से हमारी मेडिकल टीम दुर्गम इलाकों में जाकर महिलाओं और बच्चों के स्वास्थ्य के लिए कार्य कर रही है। देखा गया कि ग्रामीण क्षेत्रों गर्भवती माताओं व बच्चों के लिए बेहतर चिकित्सा सेवाओं की जरूरत यहां आज भी है। इसे लेकर श्री सत्य साईं संस्थान द्वारा 50 बिस्तरों का मदर एंड चाइल्ड हास्पिटल तैयार किया जा रहा है। ताकि क्षेत्र के ग्रामीण महिलाओं के साथ ही प्रदेश को इसका लाभ मिले।
Author: Sunil Agrawal
-

छत्तीसगढ़ में 50 बिस्तरों का पहला अस्पताल जहां नहीं होगा कैश काउंटर…
-

जिला शिक्षाधिकारी के इस नोटिस पर बवाल ! शिक्षकों ने लिखा –जिला शिक्षा अधिकारी का वेतन रोको..
छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिले में डीईओ द्वारा सहायक शिक्षक (एलबी) की वेतनवृद्धि रोके जाने के मामले ने तूल पकड़ लिया है। जिले के शिक्षकों ने डीईओ के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए डीईओ की तीन वेतनवृद्धि रोकने की बात कह दी है।
शिक्षकों का कहना है कि डीईओ ने सहायक शिक्षक की वेतनवृद्धि रोकने के आदेश में “असमर्थता” शब्द को “असर्मथता” लिखने के कारण रोक देना चाहिए। शिक्षकगण आगे कहते है कि एक जिम्मेदार प्रशासनिक अधिकारी के पद पर रहते हुए सही वाक्य नही लिख व पढ़ पाने के कारण डीईओ को पद से भी हटा देना चाहिए।


बता दे कबीरधाम डीईओ राकेश पांडेय ने 31 जुलाई को सहसपुर-लोहार विकासखण्ड के रक्से शासकिय प्राथमिक शाला के आकस्मिक निरीक्षण के दौरान कक्षा 4 के विद्यार्थियों द्वारा सही ढंग से किताबो का पठन और 2 का पहाड़ा न पढ़ पाने के कारण सहायक शिक्षक (एलबी) रेखलाल साहू के खिलाफ शिक्षा गुणवत्ता एवं पठन कौशल को विद्यार्थियों में विकसित करने के लिए प्रयास नहीं करने, शिक्षकीय कार्य के प्रति उदासीनता और संतोषप्रद जवाब नहीं दिये जाने के कारण आपकी आगामी एक वेतनवृद्धि तत्काल प्रभाव से रोकने का आदेश बीते 8 अगस्त को दिया था।
आपको बता दें कि डीईओ कबीरधाम के द्वारा किये गए निरीक्षण का वीडियो भी शिक्षकों के ग्रुप में वायरल होना शुरू हो गया है ।इस वीडियो में जिलाशिक्षाधिकारी के द्वारा एक शिक्षक से अंत्येष्टि लिखवाया जा रहा है लेकिन शिक्षक द्वारा अंत्येष्टि अशुद्ध लिखा गया वहीं चौथी क्लास में पढ़ने वाली एक छात्रा पहली क्लास के पुस्तक को पढ़ने में असमर्थता जताई । शिक्षकों के ग्रुप में वायरल हो रहे वीडियो में टैग करके लिखा जा रहा है कि शिक्षक अंत्येष्टि नहीं लिख पाता तो उसकी वेतन वृद्धि रोक दी जाती है जबकि जिला शिक्षाधिकारी के नोटिस में असमर्थतता को असर्मथता लिखा गया है तो जिला शिक्षा अधिकारी के विरुद्ध कार्रवाई कौन करेगा ?
-

स्कूल खुलने पर यदि संक्रमण बढ़ता है तो सरकार इस पर कर सकती है पुनर्विचार….
रायगढ़। छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष चरणदास महंत आज एक दिवसीय रायगढ़ प्रवास पर पंहुचे। उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। जिला कांग्रेस अध्यक्ष अनिल शुक्ला, महापौर श्रीमती जानकी काटजू, शाखा यादव, हरेराम तिवारी, शेख ताजीम सहित अन्य कार्यकर्ताओ ने की उनसे मुलाकात। इस दौरान छत्तीसगढ़ वक्ता से हुई विशेष चर्चा में श्री महंत ने कहा कि वे कर वर्ष सावन में मनकामेश्वर मंदिर पूजा अर्चना के लिए आते है। खाद की कमी पर श्री महंत ने कहा कि छत्तीसगढ़ सहित पूरे देश मे खाद की कमी है। जिस मात्रा में रासायनिक खाद उपलब्ध होना चाहिए उस मात्रा में केंद्र सरकार खाद उपलब्ध नही करा रही है। वही स्कूलों के खुलने पर बच्चों में संक्रमण बढ़ने के विषय मे उन्होंने कहा कि ऐसा होने पर सरकार इस विषय पर पुनर्विचार करेगी।
-

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने जारी किया आदेश, जजों का किया गया तबादला….
छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने आदेश जारी किया है। रजिस्ट्रार जनरल दीपक कुमार तिवारी ने आदेश जारी करते हुए 3 जजों का तबादला किया है। सूची में देवेंद्र कुमार, प्रशांत पराशर और पंकज शर्मा के नाम शामिल हैं।
प्रशांत पराशर उच्च न्यायिक सेवा के सदस्य और वर्तमान में अतिरिक्त जिला, रायपुर सत्र न्यायाधीश के पद पर पदस्थ हैं। उनको बिलासपुर उच्च न्यायालय कानूनी सेवा समिति के सचिव के रूप में नियुक्त किया गया हैदेवेंद्र कुमार उच्च न्यायिक सेवा के सदस्य और वर्तमान में सचिव, उच्च न्यायालय कानूनी सेवा समिति, बिलासपुर के रूप में तैनात किया गया है। अब वे उच्च न्यायालय की स्थापना में अतिरिक्त रजिस्ट्रार (डीई एंड ई.) के रूप में नियुक्त किए गए हैं।
छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में एडिशनल रजिस्टार पंकज शर्मा को बिलासपुर से कवर्धा तबादला कर दिया गया है, जो कवर्धा में एडिशनल डिस्ट्रिक्ट एंव सेशन जज बनाया गया है।
जारी आदेश में रजिस्ट्रार जनरल दीपक कुमार तिवारी ने कहा है कि उच्च न्यायिक सेवा के सदस्य जैसा कि नीचे दी गई तालिका के कॉलम संख्या (2) में निर्दिष्ट है, को कॉलम संख्या (3) में दिखाए गए स्थान से कॉलम संख्या (4) में दिखाए गए स्थान पर स्थानांतरित किया जाता है और तैनात किया जाता है।
वह पदभार ग्रहण करने की तिथि से कॉलम संख्या (6) में उल्लिखित क्षमता और उच्च न्यायिक सेवा के निम्नलिखित सदस्य को उनके पदभार ग्रहण करने की तिथि से कॉलम संख्या (5) में उल्लिखित सत्र प्रभाग के लिए अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश के रूप में नियुक्त किया जाता है।
देखें आदेश

-

जल्द निपटाएं ये जरूरी काम नहीं तो बंद हो जाएगा अकाउंट, अटक सकते हैं आपके पैसे भी…
भारतीय स्टेट बैंक ने देश के करोड़ों बैंक ग्राहकों के लिए एक अलर्ट जारी किया है। एसबीआई ने एक नोटिस जारी कर ग्राहकों से कहा है कि 30 सितंबर 2021 से पहले अपने परमानेंट अकाउंट नंबर को आधार से लिंक कर लें। साथ ही कहा है कि अगर ग्राहक ऐसा नहीं करते हैं तो उन्हें बैंक की सेवाएं हासिल करने में मुश्किल होगी। यहां तक कि उनका बैंक अकाउंट बंद भी किया जा सकता है। आयकर विभाग ने कहा है कि अगर 30 सितंबर तक आधार से नहीं जोड़ा तो पैन कार्ड निष्क्रिय हो जाएगा। ऐसा होने पर आयकर कानून के तहत आपको 1000 रुपये जुर्माना देना पड़ेगा।
कैसे निष्क्रिय पैन को करें चालू
निष्क्रिय पैन कार्ड को फिर से चालू किया जा सकता है। इसके लिए आपको एक एसएमएस करना होगा। आपको मैसेज बॉक्स में जाकर अपने रजिस्टर्ड मोबाइल से 12 अंकों वाला पैन लिखना होगा। इसके बाद स्पेस देकर 10 अंकों वाला आधार नंबर लिखें। फिर इस मेसेज को 567678 या 56161 पर एसएमएस कर दें।
एसएमएस भेजकर कैसे होगा लिंक
पैन को एसएमएस के जरिये भी आधार से जोड़ा जा सकता है। इसके लिए आपको अपने फोन पर UIDPAN टाइप करना होगा। इसके बाद 12 अंकों वाला आधार नंबर लिखें और 10 अंकों वाला पैन नंबर लिखें। अब ये मेसेज 567678 या 56161 पर भेज दें। आपका पैन आधार से लिंक हो जाएगा।
कैसे पैन को आधार से करें लिंक
>> सबसे पहले इनकम टैक्स की वेबसाइट की मदद से पता करें कि आपका पैन आधार से लिंक है या नहीं।
>> इसके लिए सबसे पहले इनकम टैक्स की वेबसाइट पर जाएं।
>> आधार कार्ड पर दर्ज नाम, पैन नंबर और आधार नंबर दर्ज करें।
>> आधार कार्ड में सिर्फ जन्म की साल मेंशन होने पर स्क्वायर टिक करें। फिर कैप्चा कोड एंटर करें।
>> इसके बाद Link Aadhaar पर क्लिक करें। आपका पैन आधार से लिंक हो जाएगा। -

कबीरधाम DEO फील्ड के लायक नही, तत्काल हटाया जावे,शिक्षक पर कार्यवाही रदद् करे व डीईओ पर भी कार्यवाही करे…
बिलासपुर। छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन के प्रांत अध्यक्ष संजय शर्मा, संयोजक सुधीर प्रधान, वाजिद खान, प्रदेश उपाध्यक्ष हरेंद्र सिह, देवनाथ साहू बसंत चतुर्वेदी, प्रवीण श्रीवास्तव, विनोद गुप्ता, डॉ. कोमल वैष्णव, प्रांतीय सचिव मनोज सनाढ्य, प्रांतीय कोषाध्यक्ष शैलेंद्र पारीक, रमेश चन्द्रवंशी, संजय वर्मा, रविन्द्र चन्द्रवंशी, हेमलता शर्मा, आसकरण धुर्वे, उग्रसेन चन्द्रवंशी, सुरतिया साहू, मनोज चन्द्रवंशी, राजेन्द्र कौशिक, देवानंद चन्द्रवंशी, आशा पाण्डे ने कहा कि कबीरधाम में जिला शिक्षा अधिकारी श्री राकेश पांडे द्वारा अपने निरीक्षण के दौरान शिक्षक के सही उच्चारण और लेखन की त्रुटि के लिए वेतन वृद्धि रोकने का आदेश जारी किया है, किंतु उनके द्वारा जारी आदेश में स्वयं उन्होंने गंभीर त्रुटियां की है उन्होंने दो बार असमर्थता को गलत ढंग से लिखा है और भी यह बात ध्यान में रखने योग्य है कि जिला शिक्षा अधिकारी शिक्षक को बार-बार अंत्येष्टि की जगह अंत्येष्ठि लिखने को कह रहे हैं।https://googleads.g.doubleclick.net/pagead/ads?client=ca-pub-6950617826632720&output=html&h=302&slotname=7302585466&adk=775418311&adf=3681810822&pi=t.ma~as.7302585466&w=362&fwrn=7&lmt=1628580714&rafmt=11&psa=1&format=362×302&url=https%3A%2F%2Fwww.cgwall.com%2Fteachers-organization-opened-march-against-deo-kabirdham-is-not-fit-for-deo-field%2F&flash=0&wgl=1&uach=WyJBbmRyb2lkIiwiMTAiLCIiLCJTTS1BNzUwRiIsIjkyLjAuNDUxNS4xMzEiLFtdLG51bGwsbnVsbCxudWxsXQ..&tt_state=W3siaXNzdWVyT3JpZ2luIjoiaHR0cHM6Ly9hdHRlc3RhdGlvbi5hbmRyb2lkLmNvbSIsInN0YXRlIjo3fV0.&dt=1628580712928&bpp=7&bdt=2999&idt=1877&shv=r20210805&mjsv=m202108090101&ptt=9&saldr=aa&abxe=1&cookie=ID%3D202d3b21ca7c4d13-22108f4aecc80058%3AT%3D1621865420%3ART%3D1621865420%3AS%3DALNI_MbG2NTJMHfzzyZ3nYqVZzci_Pr7zQ&prev_fmts=403×90%2C387x90&correlator=2404723756888&frm=20&pv=1&ga_vid=1848163612.1621865419&ga_sid=1628580715&ga_hid=1619704937&ga_fc=0&rplot=4&u_tz=330&u_his=1&u_java=0&u_h=846&u_w=412&u_ah=846&u_aw=412&u_cd=24&u_nplug=0&u_nmime=0&adx=25&ady=1101&biw=412&bih=718&scr_x=0&scr_y=0&eid=42530671%2C20211866%2C31060006%2C21067496&oid=3&pvsid=798320769301187&pem=792&eae=0&fc=896&brdim=0%2C0%2C0%2C0%2C412%2C0%2C412%2C718%2C412%2C718&vis=1&rsz=%7C%7CopeEbr%7C&abl=CS&pfx=0&fu=128&bc=31&ifi=3&uci=a!3&btvi=1&fsb=1&xpc=0gBufJvDEu&p=https%3A//www.cgwall.com&dtd=1905
निश्चित रूप से इस शब्द के सही उच्चारण और लेखनी से वे स्वयं अनभिज्ञ हैं जो कि वायरल वीडियो से स्पष्ट है ।यही नहीं शिक्षक द्वारा लिखे गए शब्द की सत्यता को लेकर संदेह होने के कारण उन्होंने अपने साथ आए हुए कुरैशी जी से इसकी पुष्टि करवाई, फोटोबाज व वीडियो पसंद डीईओ ने कोरोना काल मे मास्क भी नही पहने है, शिक्षा विभाग के जिला प्रमुख का यह संदेश हजारो छात्रों तक पहुंच गया है।
वीडियो बनवाकर वायरल करने वाले डीईओ ने शिक्षकों की गरिमा से खिलवाड़ किया है, जिससे प्रदेश भर के शिक्षकों में रोष व्याप्त है, शीघ्र डीईओ को कबीरधाम से हटाया जावे,,अपने हस्ताक्षरित नाम के पहले अपने आप को महिमा मंडित करने वाले अधिकारी ने समाज मे शिक्षक का सम्मान कम करने प्रयास किया है।
छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन शिक्षक की कमियों का बचाव नहीं करता है और यदि शिक्षक द्वारा अपने शैक्षिक कर्तव्य में कोई चूक की जाती है तो उसके संबंध में शासन द्वारा दंडित किए जाने का भी बचाव नहीं करता है किंतु इन सब को वर्तमान परिपेक्ष में निष्पक्षता पूर्वक विश्लेषित करने की भी आवश्यकता पर बल देता है क्योंकि काफी लंबे समय से कोरोना वायरस प्रकोप के कारण शालाएं बंद थी जो बमुश्किल 10 दिन से खुली है ऐसी स्थिति में बच्चों के शैक्षिक स्तर का आंकलन तत्क्षण किया जाना भी न्यायोचित नहीं है।
छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन ने छत्तीसगढ़ शासन स्कूल शिक्षा विभाग के जिम्मेदार अधिकारियों शिक्षा प्रमुख सचिव, सचिव व डीपीआई से मांग करता है कि शिक्षक व जिला शिक्षा अधिकारी दोनो की गलती बराबर है अतः एक जैसी त्रुटि के लिए कर्मचारी और अधिकारी दोनों पर कार्यवाही में विभेद नहीं किया जाना चाहिए। विभाग/कलेक्टर शिक्षक पर की गई कार्यवाही रदद् करे या डीईओ पर भी समान कार्यवाही करे।
यदि शिक्षक अपने किसी कमी के कारण जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा दंड का भागी बना है तब वही जिला शिक्षा अधिकारी यदि वैसी ही गलती स्वयं करता है तो निश्चित रूप से यह उस शिक्षक से भी बड़ी गलती मानी जानी चाहिए।
जिला शिक्षा अधिकारी कबीरधाम को सम्पूर्ण शिक्षा जगत से क्षमा मांगते हुए, शिक्षक पर की गई कार्यवाही को रद्द करना चाहिए।अतः छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन जिला शिक्षा अधिकारी कबीरधाम के ऊपर भी समान कार्यवाही की मांग करता है एवं उनके त्रुटियों के लिए उन पर शास्ति रोपित करने तथा वेतन वृद्धि रोकने जैसी कार्रवाई करने की मांग करता है।
-

गोल्ड मेडलिस्ट नीरज चोपड़ा से एंकर ने पूछा, हेयरस्टाइल की प्रेरणा कौन है? शाहरुख या इशांत!
गोल्ड मेडलिस्ट नीरज चोपड़ा (Gold Medalist Neeraj Chopra) को भला कौन नहीं जानता है. आज के समय में वो भारत के सुपरस्टार हैं. टोक्यो ओलंपिक (Tokyo Olympic) में गोल्ड मेडल (Gold Medal) जीतकर उन्होंने इतिहास रच दिया है. पूरे देश के लिए वो प्रेरणा बन चुके हैं. आज सभी देशवासियों के सोशल मीडिया (Social Media) और व्हाट्सएप (Whatsapp) की शोभा बने हुए हैं. अभी हाल ही में नीरज चोपड़ा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेज़ी से वायरल हो रहा है।
वीडियो को सोशल मीडिया पर @TajinderBagga नाम के ट्विटर यूज़र ने पोस्ट किया है. ये वीडियो मात्र 54 सेकंड का है, मगर इसे देखने के बाद आप नीरज के भोलेपन के दीवाने हो जाएंगे. इस वीडियो क्लिप में आप देखेंगे कि एक एंकर नीरज चोपड़ा के पास जाता है और सवाल पूछने लगता है. नीरज चोपड़ा जवाब देने के लिए अपनी सीट से खड़े हो जाते हैं, तो एंकर उन्हें बैठने को कहता है. एंकर अपना सवाल अंग्रेजी में पूछता है तो इस पर नीरज चोपड़ा कहते हैं,सर! हिन्दी में सवाल पूछिए।
एंकर सवाल पूछते हैं कि जैवलिन (Javelin Throw) में रुचि कब से हुई? नीरज जवाब देते हैं- गांव में अलग-अलग स्पोर्ट्स होते हैं, सीनियर्स को ये गेम खेलते देखा तो मैंने भी शुरुआत कर ली.
एंकर इतना ही रुकता है, एंकर का अगला सवाल होता है- हेयरस्टाइल की प्रेरणा कौन है? शाहरुख या इशांत शर्मा? इस पर नीरज चोपड़ा का जवाब होता है- कोई नहीं, मैं खुद हूं।वीडियो 26 हज़ार से ज्यादा लोगों ने देखा है. करीब 5 हज़ार से ज्यादा लोगों ने इस वीडियो को लाइक किया है, वहीं 1 हज़ार से ज्यादा लोगों इसे रिट्विट किया है. इस वीडियो पर कई यूज़र्स ने बेहतरीन कमेंट भी किए हैं. गोल्फ खिलाड़ी अर्जुन भाटी ने कमेंट करते हुए लिखा है इस पल का मैं भी साक्षी हूं. मैं उस समय इसी समय था.
@ganesharaokv नाम के यूज़र ने कमेंट करते हुए लिखा है- भाई की सादगी पर मैं फिदा हूं. हिन्दी में बात करना, सम्मान देना एक अच्छे भारतीय की पहचान है। -

पीताम्बर पटेल को प्रेस क्लब ने दी भावभीनी बिदाई
खरसिया। खरसिया एसडीओपी पीतांबर पटेल को पदोन्नत कर बलोदा बाजार का अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बनाया गया है, जिसकी बधाई देने के लिये खरसिया प्रेस क्लब के सदस्यों ने एसडीओपी कार्यालय में एसडीओपी पीतांबर पटेल से सौजन्य मुलाकात की तथा उनकी पदोन्नति की बधाई देते हुये उन्हे नवीन पदस्थापना के लिये शुभकामनाएं दी।
गौरतलब है कि लगभग दो वर्ष से खरसिया एसडीओपी रहे पीतांबर पटेल को राज्य सरकार ने पदोन्नत कर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बनाया है साथ ही बलौदाबाजार जिले में स्थानांतरण भी किया है, इसी तारतम्य में खरसिया प्रेस क्लब के सदस्यों ने एसडीओपी कार्यालय में एसडीओपी पीतांबर पटेल से सौजन्य मुलाकात की तथा उनकी पदोन्नति की बधाई देते हुये उन्हे नवीन पदस्थापना के लिये शुभकामनाएं दी। इस दौरान एसडीओपी पीतांबर पटेल ने कहा कि उनके दो वर्ष के कार्यकाल में नगर के प्रेस जगत का उन्हे भरपूर सहयोग मिला है, खरसिया के पत्रकारों से उनका आत्मीय संबंध है, तथा खरसिया पुलिस का सहयोग करने के लिये उन्होंने प्रेस क्लब खरसिया का आभार व्यक्त किया। प्रेस क्लब के संयोजक सुनील अग्रवाल ने कहा कि उनके कार्यकाल में पुलिसिंग चौकस हुयी है तथा खरसिया पुलिस ने उनके नेतृत्व में कई मामलों का खुलासा किया है। खरसिया नगर में कैमरे लगाकर पूरे नगर को तीसरी आंख की जद में सुरक्षित करने के साथ साथ कोराना काल के दौरान भी उनके नेतृत्व में खरसिया पुलिस ने कोरोना वारियर्स के रूप में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।
प्रेस क्लब के सदस्यों ने उन्हे पदोन्नति की बधाई देते हुये उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है। इस दौरान खरसिया प्रेस क्लब के सुनील अग्रवाल, कैलाश गर्ग, अरूण चौधरी, विकास ज्योति, प्रहलाद बंसल, जगदीश मित्तल, संतोश यादव, गोपाल नायक, दयाशंकर दर्शन , संजय गुप्ता, धीरज राठौर, ड़िग्रीलाल जगत, कैलाश शर्मा सहित अन्य पत्रकारगण उपस्थित थे।
-

शिव मंदिर भगत तालाब में भव्यता से मनाई गई शिवरात्रि…
खरसिया। सावन महिने के पावन अवसर पर खरसिया में स्थित शहर के प्रसिद्ध शिव मंदिर भगत तालाब में शिवरात्रि का पर्व शिव परिवार द्वारा बडे ही धूमधाम एवं भव्यवतापूर्वक मनाया गया। इस दौरान शिव परिवार द्वारा शिवरात्रि के पावन पर्व पर देवो के देव भगवान महादेव का विशेष रूप से श्रृंगार किया गया। शाम को भजन संध्या के पश्चात भगवान भोलेनाथ की महाआरती की गयी तथा भक्तों को प्रसाद का वितरण किया गया।
विदित हो कि प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी खरसिया में विभिन्न शिव मंदिरों में शिवरात्रि के अवसर पर बडी संख्या में भगवान भोले शंकर के भक्तों द्वारा विशेष पूजा अर्चना की गई।
इसी कडी में खरसिया के प्रसिद्ध भगत तालाब जो कि पूरे छत्तीसगढ में मछली तालाब के नाम से प्रसिद्ध है वहां स्थित शिव मंदिर में शिव परिवार द्वारा सावन मास के शिवरात्रि के अवसर पर पूरे मंदिर को विशेष तौर पर फुलों एवं रंगीन झालरों से सजाया गया था। शिवरात्रि के पावन आवसर पर शिव मंदिर भगत तालाब में भगवान शिव के भक्तों का दिन भर तांता लगा रहा। वहीं शिव परिवार द्वारा शिव मंदिर में शिवरात्री का पर्व बडे ही धूमधाम से मनाते हुए भोले भंडारी का विषेश रूप से श्रृगांर किया गया।

शिव मंदिर भगत तालाब में रात्रि 7 बजे से बाबा के भक्तों द्वारा भोले शंकर एवं मॉं पार्वती के भजनों से बाबा को भक्तों को भाव विभोर किया गया। इस दौरान बाबा भोलेनाथ के भक्त बाबा के भजनों पर मस्ती के साथ थिरकते दिखे वहीं रात्रि में शिव परिवार द्वारा भगवान शंकर की आरती पश्चात प्रसाद का वितरण किया गया। इस दौरान शिवमण्ड़ल के पुरषोत्तम अग्रवाल, श्याम सुन्दर अग्रवाल, विजय अग्रवाल, पवन अग्रवाल, सुनील अग्रवाल, संतोष अग्रवाल, दिनदयाल अग्रवाल, नारायण चक्रधारी, मुकेश अग्रवाल, विकास कबुलपुरिया, विनोद अग्रवाल, कन्हैया राठौर, शेरू शर्मा, राधे अग्रवाल, आकाश शर्मा, महिला मण्ड़ल की शकुन्तला देवी अग्रवाल, कविता अग्रवाल, मनीषा अग्रवाल, रेखा अग्रवाल, आशा अग्रवाल, नंदिनी गोयल सहित नगर के भक्त उपस्थित थे।
-

IPS के बाद IAS अधिकारी का अश्लील वीडियो वायरल, पुलिस जांच में जुटी…
उत्तर प्रदेश में एक आईपीएस का अश्लील वीडियो वायरल होने के बाद अब एक आईएएस अधिकारी का अश्लील वीडियो वायरल हो रहा है. वीडियो शिक्षा विभाग में विशेष सचिव स्तर के एक अफसर का है. जिसमें एक महिला से चैट के दौरान बनाया गया उनका अश्लील वीडियो सामने आया है. इस संबंध में लखनऊ साइबर सेल ने छानबीन शुरू कर दी है. यह मामला यूपी की राजधानी लखनऊ का है. दरअसल, आईएएस अधिकारी का वायरल वीडियो इसी साल मार्च से पहले का बताया जा रहा है. अधिकारी को हनी ट्रैप में फंसाकर वीडियो बनाया गया है. पहले महिला ने अधिकारी को जाल में फंसा कर उसका वीडियो बनाया और इसके बाद वह अधिकारी को ब्लैकमेल करने लगी. अब यह अश्लील वीडियो जब सोशल मीडिया में वायरल हुआ तो पीड़ित आईएएस अधिकारी ने मामले की शिकायत लखनऊ पुलिस के साइबर सेल में की. शिकायत मिलते ही लखनऊ साइबर सेल की टीम मामले की जांच में जुट गई है. अभी आरोपी महिला पुलिस के हाथ नहीं आई है.